Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

ठगी मामले में ऋणी किसान को किया गिरफ्तार

ठगी मामले में ऋणी किसान को किया गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक से फर्जी तरीके से ऋण लेने का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हनुमानगढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक के कर्मचारियों से मिलीभगत कर फर्जी तरीके से चार लाख रुपए का ऋण प्राप्त करने के मामले में जंक्शन पुलिस ने शुक्रवार शाम को ऋणी किसान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र हरनेक सिंह जटसिख निवासी लिखमीसर पीएस पीलीबंगा के रूप में हुई है।...
500 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद, युवक गिरफ्तार

500 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद, युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़
तलवाड़ा झील पुलिस की कार्रवाईतलवाड़ा झील (सीमा सन्देश न्यूज)। तलवाड़ा झील पुलिस ने 500 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गांव सिलवाला कलां में शुक्रवार रात की गई। जानकारी के अनुसार मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान आॅपरेशन प्रहार के तहत तलवाड़ा झील पुलिस थाना प्रभारी लखवीर सिंह गिल के नेतृत्व में पुलिस टीम शुक्रवार रात्रि को गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम रोही सिलवाला कलां में पहुंची तो एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आर्इं। शक होने पर पुलिस ने युवक को रूकवाकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 500 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद हुआ।...
साइकिल पाकर बालिकाएं हुई हर्षोत्साहित

साइकिल पाकर बालिकाएं हुई हर्षोत्साहित

हनुमानगढ़
संगरिया(सीमा सन्देश संवाददाता)। क्षेत्र मे सरकारी विद्यालयो में कक्षा नवीं की बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के अन्तर्गत सोमवार को बच्चियों को साइकिलों का वितरण किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाखरावाली में सरपंच एडवाकेट महेन्द्र भाकर ,प्रधानाचार्य सुखमहेन्द्र सिंह, ने बालिकाओ को साइकिलें भेंट की । दिनेश गहलोत ने बताया कि गांव दीनगढ में सरपंच सीताराम जाखड़ ,प्रधानाचार्य ममता गोस्वामी ,व्याख्याता पहलवान सिंह आदि ने बालिकाओं को साइकिले प्रदान की । रविमोहन ने बताया कि गांव फतेहपुर में अठारह गत सत्र व 39 वर्तमान सत्र की मिलाकर सत्तावन साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीरपाल कौर , सरपंच जग्गो बाई, उपसरपंच गुरमीत सिंह, एस एम सी के अध्यक्ष दुल्लासिंह व समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।...
एबीवीपी का अभ्यास वर्ग आयोजित

एबीवीपी का अभ्यास वर्ग आयोजित

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई का अभ्यास वर्ग अग्रसेन भवन में सोमवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिषद के जिला संयोजक शशांक वालिया भी उपस्थित रहे। अभ्यास वर्ग के दौरान परिषद की नगर मंडल कार्यकारिणी गठन किया गया। नगर मंडल में अध्यक्ष विनोद बैनीवाल, नगर मंत्री सैनिक सुथार, सह मंत्री सचिन भांभू, सुप्रिया शर्मा व रवि बन्ना, सोशल मीडिया संयोजक दीपक कांवलिया, सह संयोजक विकास पुरोहित, एसएफडी संयोजक मनदीप स्वामी, छात्रा प्रमुख मोनिका, सह प्रमुख तनु पारीक, महाविद्यालय प्रमुख मुकेश शर्मा, विद्यालय प्रमुख पवन कड़वासरा को नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य मुकेश देहडु, अक्षय नोजला, सोनू पारीक, राहुल चारण, रणदीप वालिया, नरेश सिहाग व भीमदेव को बनाया गया। वक्ताओं ने पाश्चात्य सभ्यता के प्रसार को रोकने व युवा वर्ग को नशे से बचाने की अपील की। इस मौके परिषद के अनेक पदा...
किसानों को मांग के अनुसार नहीं मिल पा रही डीएपी खाद

किसानों को मांग के अनुसार नहीं मिल पा रही डीएपी खाद

हनुमानगढ़
कईयों को मिले तीन कट्टे तो कई लौटे खाली हाथरावतसर (सीमा सन्देश संवाददाता)। कभी पानी तो कभी बिजली को लेकर परेशान रहने वाले किसान वर्तमान में डीएपी खाद को लेकर परेशानी का सामना कर रहे है। नई धानमण्डी में खाद आने की सूचना पर तड़के ही किसान बड़ी संख्या में मण्डी परिसर में पहुंच गए। परन्तु कई घंटो लाइन में लगने के बाद कुछ किसानों को तीन कट्टे खाद मिली तो कईयों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। पिछले दिनों नरमे- ग्वार- मूंग- मोठ और मूंगफली की फसल अधिक बरसात होने के बाद लगभग खराब हो गई थी। ऐसे में किसान अब गेहूं की फसल पर आस लगाए बैठे हैं। परन्तु इसके लिए डीएपी खाद के लिए उन्हे दर दर भटकना पड़ रहा है। इसके बावजूद उनकी सुनवाई करने या समस्या का समाधान करने वाला कोई नहीं है। सोमवार को नई धान मंडी में सारण फर्टिलाइजर पर 1000 कट्टे व पवन फर्टिलाइजर और श्री राम फर्टिलाइजर पर 3-3 हजार कट्टे पहुंचे। परन्तु यहां खाद...
मार्गों पर कई जगह उग आई झाड़ियां

मार्गों पर कई जगह उग आई झाड़ियां

हनुमानगढ़
संगरिया(सीमा सन्देश संवाददाता)। संगरिया - डबवाली इलाके में सड़कों पर वाहन चलाना खतरनाक है। वजह है सड़क के वर्म पेड़ों की टाहनियों से ढकी होना । सीमावर्ती गांव गांव सकताखेडा-लोहगढ़ रोड पर तो टहनियां सफेद पट्टी को लांघते हुए रोड़ पर आ गई हैं। कमोबश संगरिया से चौटाला होते हुये डबवाली रोड, सिरसा-संगरिया रोड के भी ऐसे ही हालात हैं। इस वजह से आये दिन हादसे हो रहे हैं। यह रोड़ लोक निर्माण विभाग के दायरे में आती हैं तो वहीं पेड़ों के अतिरिक्त हिस्से को काटने की जिम्मेवारी वन विभाग की है। दोनों विभागों की लापरवाही के कारण वाहन चालकों की जान पर खतरा बना रहता है। जबकि उक्त तीनों मुख्य सड़क है । 24 घंटे भारी वाहनों का आवागमन होता है। संगरिया से प्रतिदिन लोग आवागमन करते है। सीमावर्ती गांव लोहगढ़ के पूर्व सरपंच कीरत सिंह मान, भूपिंद्र सिंह, सतपाल सिंह, जगमीत सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि रोड के दोनों ओर प...
गोल्ड मेडल विजेता मुक्ता का किया स्वागत

गोल्ड मेडल विजेता मुक्ता का किया स्वागत

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
टिब्बी (सीमा सन्देश न्यूज)। मेहरवाला गांव की डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब की खिलाड़ी मुक्ता के राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद सोमवार को गांव में पहुंचने पर स्वागत किया गया। गौरतलब है टिब्बी के मेहरवाला गांव की मुक्ता ने अंडर 16 केटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया है। मुक्ता .ने क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में 7 मिनट में 2 किलोमीटर की दौड पूरी की थी। मुक्ता के पिता दूध का व्यवसाय करते हैं। मुक्ता चार बहनों में सबसे बड़ी है। इस अवसर पर सरपंच पृथ्वीराज मेहरड़ा, प्रधान निक्कु राम मेघवाल, डा अंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष बंटी बुडानिया, संरक्षक कृष्ण लाल मेहरड़ा, कोच राधेश्याम बामणिया, प्रवीण शर्मा, मुकेश चालिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्कूल स्टाफ आदि मौजूद रहे।...
कृषि उपज मण्डी कार्यालय का किया घेराव

कृषि उपज मण्डी कार्यालय का किया घेराव

हनुमानगढ़
रावतसर(सीमा सन्देश संवाददाता)। भारतीय किसान संघ के तहसील अधयक्ष जयवीर गोदारा के नेतृत्व में कृषि उपज मंडी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान नरमा की तुलवाई डंडी कांटे से बंद कर बिना कटौती कंप्यूटर कांटे से तुलवाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह सूडा ने बताया कि संगठन द्वारा बार बार मांग उठाने के बावजूद धान मंडियों में नरमा डंडी कांटे से तोला जा रहा है। जहां थोड़ा बहुत नरमा कंप्यूटर कांटे से तोला जाता है उसमें फेक्ट्री मालिक काटा काट रहे है । सूडा ने आरोप लगाया कि कृषि उपज मंडी समिति के ढुलमुल रवैये की वजह से किसानों का शोषण हो रहा है। संगठन द्वारा जिले भर की मंडियों में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद भी अगर सुनवाई नहीं हुई तो कृषि उपज मंडी कार्यालयों का फिर घेराव किया जायेगा साथ ही राजस्व शिवरों में रणनीति बनाकर एसडीएम का घेराव किया जाएगा। इस दौरान ग्राम ईकाई रामपुरा मटोरिया, अधयक्ष...
नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ सूर्य साधना का महापर्व छठ

नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ सूर्य साधना का महापर्व छठ

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज सोमवार को नहाय-खाय के साथ हुआ। इसके तहत पूर्वांचलवासियों की ओर से सबसे पहले घर की साफ-सफाई कर उसे पवित्र बनाया गया। इसके पश्चात छठ व्रतियों ने स्नान कर पवित्र तरीके से बना शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण कर व्रत की शुरुआत की। घर के सभी सदस्यों ने व्रती के भोजनोपरांत ही भोजन ग्रहण किया। भोजन के रूप में कद्दू-दाल और चावल ग्रहण किया गया। महापर्व के दूसरे दिन मंगलवार को खरना होगा। बुधवार को पूर्वांचलवासी अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य देंगे। गुरुवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महोत्सव का समापन होगा। उधर, छठ महोत्सव को लेकर पूर्वांचलवासियों की ओर से अस्तांचल व उदीयमान सूर्य को दिए जाने वाले अर्घ्य के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर नगर परिषद की ओर से जंक्शन व टाउन में नहरों की साफ-सफाई का कार्य करवाया जा रहा ...
जाट समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित

जाट समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। जाट लोक सेवक समिति द्वारा शनिवार को यहां जाट कन्या छात्रावास में जाट प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह कि अध्यक्षता श्रीमती सुशीला गोदारा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर नथमल डिडेल मौजूद रहे। समारोह में शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट रहने वाली समाज कि 215 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख, एडीजे अमित कड़वासरा, से.नि. डी.जे. पी.पी.सिंह, लैफ्टिनेट कर्नल अजय ढ़िल, आरएएस जयसिंह सहु, एसीजेएम मदनलाल सहारण, आरजेएस नवदीप गोदारा, सहायक कर आयुक्त अल्पा चौधरी, रिको महाप्रबंधक मंजू गोदारा, एस्सिटेंट प्रोफेसर पुष्पा चौधरी, नवचयनित आरएएस पुष्पा बैनीवाल, इफको के कुलदीप बाना, सरपंच सुल्तान गोदारा ने अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुए जिला कल...