कैंचियां (सीमा सन्देश न्यूज)। धनतेरस दीपावली के बाद शनिवार को गांव जोडकियां में भाई दूज पर्व मनाया गया इस अवसर पर बहनों ने भाइयों के तिलक लगाकर सुख समृद्धि व लम्बी उम्र की कामना की वहीं भाईयों ने बहनों को उपहार भेंट किए क्षेत्र में भाई दूज को लेकर उत्साह देखने को मिला।
सीएमएचओ कार्यालय में चौथे दिन भी जारी रहा कोविड स्वास्थ्य सहायकों का धरनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। डेंगू के प्रकोप के अंदर एवं कोरोना काल में जान पर खेलकर काम कर रहे कोविड स्वास्थ्य सहायक वेतन के लिए संघर्ष कर रहे है। बकाया 5 माह के वेतन के भुगतान के लिए कोविड सवास्थ्य सहायकों ने दीवाली से 1 दिन पूर्व सीएमएचओ कार्यालय पर खुशियों से भरी दिवाली मनाने के लिए वेतन भुगतान की मांग को लेकर सीएमएचओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन दिया था, परंतु विभाग द्वारा उनकी मांगों को गंभीर ने लेते हुए किसी भी तरह कि कोई कार्रवाई नहीं की जिसके चलते कोविड सवास्थ्य सहायकों ने सीएमएचओ कार्यालय पर पिछले 4 दिनों से धरना देकर वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं।...
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दीपोत्सव की रोशनी से हर शय सराबोर रही। घर-प्रतिष्ठान पर गुरुवार को लक्ष्मी पूजन के साथ दीपोत्सव मनाया गया। शुक्रवार को गोवर्धन पूजा हुई। लोगों ने सपरिवार मिठाई, कपड़े, पूजन सामग्री, पटाखों आदि की खरीदारी की। ब्यूटी पार्लर पर रूप निखार के लिए आने वाली महिलाओं की विशेष भीड़ रही। इस बार पटाखा बाजार जंक्शन स्थित गांधीनगर कल्याण भूमि के पीछे स्थित मैदान पर लगाया गया तो टाउन में सेंट्रल पार्क में पटाखों की दुकानें लगी। दीपावली के दिन दोनों ही बाजारों में पटाखे खरीदने की होड़ रही। कानून व्यवस्था के लिए बाजार में जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे। इसके अलावा यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क करवाए गए। इसके अलावा टाउन में कई जगहों पर मुख्य बाजार में वन-वे व्यवस्था की गई। जंक्शन में भी भगतसिंह चौक व बस स्टैंड के आसपास यातायात सुचारू रखने के लिए वि...
इस साल पटाखों को माना जा रहा है प्रदूषण की वजह, पिछले साल से कम है असरहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दीपावली की आतिशबाजी का असर पर्यावरण पर देखने को मिल रहा है। शनिवार को सुबह के समय वातावरण में धूल का आवरण छाया रहा। अभी हल्की ठंड के साथ धुंध भी उतरने लगी है, इसके चलते प्रदूषण अधिक महसूस हो रहा है। हालांकि इस साल पराली जलाने पर प्रभावी रोक के चलते प्रदूषण पिछले सालों के स्तर पर नहीं पहुंचा है। पराली जलाने पर रोक के लिए सैटेलाइट से नजर रखी जा रही है। हर साल हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के अलावा हरियाणा व पंजाब में पराली जलाने से प्रदूषण का स्तर बढ़ता रहा है।...
श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर की सुख-समृद्धि की कामनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दीपावली के अगले दिन की जाने वाली गोवर्धन पूजा घर के आंगन में या फिर घर के आगे गोबर से आकृति आदि बनाकर की जाती है लेकिन जंक्शन की श्रीगोविंद धाम गोशाला में गोवर्धन पूजा हर वर्ष की तरह अनूठे तरीके से की गई। यहां बाकायदा गोवर्धन पर्वत बनाया गया। वह भी पूरा गोबर से निर्मित। यही नहीं मोर मुकुट धारी की शक्ल में तैयार किया गया यह गोवर्धन पर्वत शोभायमान लग रहा था। यह गोवर्धन पर्वत अपने आप में अनूठा रहा। श्रद्धालुओं ने केवल इनके दर्शन किए बल्कि इसकी पूजा और परिक्रमा भी जोर-शोर से की।...
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अन्नकूट पर्व पर शुक्रवार को शहर में जगह-जगह समाजसेवी संस्थाओं ने अन्नकूट के भण्डारे लगाए। प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। जंक्शन की श्यामसिंह कॉलोनी स्थित श्री पीरखाना में भी अन्नकूट का भण्डारा लगाया गया। बाबा सुरेश कुमार जैन ने बताया कि पीरखाना में प्रसाद का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। समिति की ओर से हर साल यह पर्व मनाया जाता है और भण्डारा भी लगाया जाता है।...
हनुमानगढ़ जंक्शन में रीको औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री के शौचालय में 15 वर्षीय किशोर से दुष्कर्म करने और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। तीन बाल अपचारी किशोरों को निरूद्ध किया गया है.पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति जैन ने बताया कि रवि शाक्य(19)नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। निरुद्ध किये गत तीन किशोरों को बाल सुधार गृह में भेजने के आदेश दिए गए हैं।हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 3 निवासी एक शख्स द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उसके 15 वर्षीय भतीजे से फैक्ट्री के शौचालय में दुष्कर्म करने के आरोप में रवि शाक्य(197) तथा तीन किशोरों पर वीडियो बनाने के आरोप मेंक्ष कल रात मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक यह घटना लगभग 15 दिन पहले की है।कल देर शाम यह मामला सामने...
हनुमानगढ. जिले में संगरिया थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर कल देर रात को दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर हो जाने से दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।पुलिस के अनुसार संगरिया हनुमानगढ़ जंक्शन-मेगा हाईवे पर नगराना गांव के पास कल रात 9:30 बजे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक गांव की ओर से हाईवे पर आए एक मोटरसाइकिल से टकरा गया। संगरिया से की ओर जा रहे मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे,जो मजदूरी कर अपने घर नगराना जा रहे थे। दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार युवक अपने एक परिचित को अड्डे पर छोड़कर गांव की तरफ आ रहा था। पुलिस के मुताबिक इस भीषण दुर्घटना में नगराना निवासी सोनीसिंह मजहबी सिख (25) पुत्र मक्खनसिंह और नितेश पोटलिया (24) पुत्र राजेश निवासी रतनपुरा की मृत्यु हो गई। सोनी सिंह ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। नितेश की बाद में संगरिया के सरकारी हस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सोनीसिंह के ...
हनुमानगढ़.दिल्ली से लाई गई 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को एक लाख रुपए में खरीदकर देह व्यापार के धंधे में धकेलने के बहुचर्चित मामले में पोक्सो न्यायालय के न्यायाधीश ने मुख्य आरोपी रैकेट सरगना मंजू अग्रवाल सहित पांचों दोषियों को सजा सुनाई। न्यायालय ने गुरुवार को मंजू अग्रवाल, उसकी पुत्रवधू सोनू अग्रवाल व पुत्र मुकेश अग्रवाल को धारा 347 के तहत तीन वर्ष की सजा व 500 रुपए जुर्माना, अदम अदायगी की स्थिति में एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतने के आदेश दिए। इसके अलावा इन तीनों को धारा 328 के तहत पांच वर्ष की सजा व दो हजार रुपए जुर्माना, धारा 368 के तहत तीन वर्ष की सजा व पांच सौ रुपए जुर्माना, धारा 376(2) (एन), 376(डी), सहपठित धारा 109 भादंसं व 5जी व 5एल/17 पोक्सो एक्ट के तहत दस वर्ष की सजा व 50 हजार रुपए का जुर्माना व अदम अदायगी की स्थिति में छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं पीटा एक्ट की धार...
पोक्सो कोर्ट के न्यायाधीश मदन गोपाल आर्य ने सुनाई सजा, मंजू अग्रवाल के पुत्र और पुत्रवधू को भी किया सजा से दण्डितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दिल्ली से लाई गई 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को एक लाख रुपए में खरीदकर वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलने के बहुचर्चित मामले में गुरुवार को पोक्सो न्यायालय के न्यायाधीश मदन गोपाल आर्य ने मुख्य आरोपी देह व्यापार रैकेट सरगना मंजू अग्रवाल सहित पांचों दोषियों को सजा सुनाई। पांचों दोषियों को दस-दस साल के कठोर कारावास से दण्डित किया गया है।...