Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

प्रतियोगिता में विजेता रही बेटियों का स्वागत

प्रतियोगिता में विजेता रही बेटियों का स्वागत

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 26वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (17-19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग) के 17 व 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में टाउन के व्यापार मण्डल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की टीमें विजेता रही। गांव नंदराम की ढाणी की ढाणी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में व्यापार मण्डल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की टीम ने फाइनल में नगराना की टीम को 58-8 से व 19 वर्षीय छात्रा वर्ग की टीम ने भादरा को 30-20 के अन्तर से हराकर विजेता की ट्रॉफी जीती। गुरुवार को विजेता टीमों के खिलाड़ियों का व्यापार मण्डल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में स्वागत व सम्मान किया गया।...
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान हनुमानगढ़ का दबदबा

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान हनुमानगढ़ का दबदबा

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
26वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव नंदराम की ढाणी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में चल रही 26वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्षीय छात्र-छात्रा) का समापन गुरुवार को समारोहपूर्वक हुआ। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाबी महासभा जिलाध्यक्ष साधासिंह खोसा, विशिष्ट अतिथि श्याम पांडे, विकास अग्रवाल, गुलजारी लाल नोखवाल, बलराम, राजेंद्र जोशी, रामस्वरूप खटोड़ व भगवानाराम पीगोरिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रधान संजीव निनानिया की। समापन समारोह में अतिथियों की ओर से प्रतियोगिता में विजेता-उपविजेता व तृतीय स्थान पर रही टीमों को सम्मानित किया गया।...
आखिरकार शुरू हुई धान की सरकारी खरीद, किसानों ने बताया संघर्ष की जीत

आखिरकार शुरू हुई धान की सरकारी खरीद, किसानों ने बताया संघर्ष की जीत

हनुमानगढ़
जंक्शन धानमंडी में अधिकारियों ने जांची धान में नमी की मात्रा, 1960 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान की एमएसपी पर होगी खरीदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। किसानों के संघर्ष के बाद आखिरकार गुरुवार से धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरकारी खरीद शुरू हो गई। गुरुवार को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गुणवत्ता निरीक्षकों की ओर से जंक्शन धानमंडी में लगी धान की ढेरियों में नमी की मात्रा जांची गई।...
भाजपा का राज्य सरकार के खिलाफ कलक्ट्रेट पर हल्लाबोल प्रदर्शन

भाजपा का राज्य सरकार के खिलाफ कलक्ट्रेट पर हल्लाबोल प्रदर्शन

हनुमानगढ़
जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए पहुंचे कलक्ट्रेट, राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पांचों मण्डल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पार्टी के प्रदेशव्यापी आह्वान पर राज्य सरकार के खिलाफ जिला कलक्ट्रेट पर हल्लाबोल प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों, महंगी होती बिजली, बिजली कटौती, बढ़ते महिला अत्याचार, परीक्षाओं में धांधली एवं व्याप्त भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।...
राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू, 500 खिलाड़ी साधेंगे लक्ष्य पर निशाना

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू, 500 खिलाड़ी साधेंगे लक्ष्य पर निशाना

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
समारोह में बोले जिला कलक्टर- राज्य सरकार ग्रामीण ओलंपिक खेल और खिलाड़ियों को आउट आॅफ टर्न नियुक्ति देकर खेलों को दे रही बढ़ावाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राज्य स्तरीय जूनियर और सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता 2021-22 का शुभारंभ गुरूवार को जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में समारोह पूर्वक हुआ।जिला तीरंदाजी संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर नथमल डिडेल, कार्यक्रम अध्यक्ष जिला प्रमुख कविता मेघवाल, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र चौधरी, पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि दयाराम जाखड़, जूडो एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष तरुण विजय, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई, जिला युवा अधिकारी मधु यादव, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढावा देने के लिए ग्रामी...
तीन दिन बाद खुले पेट्रोल पम्प, वाहन चालकों को मिली राहत

तीन दिन बाद खुले पेट्रोल पम्प, वाहन चालकों को मिली राहत

हनुमानगढ़
मांगें नहीं मानने पर 15 दिन बाद पुन: हड़ताल पर जाने की चेतावनी, कलक्टर से हुई वार्ताहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पड़ोसी राज्यों के बराबर वेट करने की मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल पर गए जिले के पेट्रोल पम्प संचालक गुरुवार को वापस लौट आए। इसके चलते तीन दिन से बंद पेट्रोल पम्प गुरुवार को खुलने से परेशान वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल उपलब्ध होने पर राहत मिली। हड़ताल स्थगित होने का पता चलते ही गुरुवार सुबह पेट्रोल पम्पों पर वाहन चालकों की कतारें लग गई। यद्यपि सरकार और पम्प संचालकों में किसी मुद्दे पर समझौता नहीं हुआ है। अभी सरकार की तरफ से पम्प संचालकों को सिर्फ आश्वासन दिया गया है। वहीं, जिला प्रशासन ने भी गुरुवार को पम्प संचालकों की यूनियन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। पम्प संचालकों ने 25 अक्टूबर से बेमियादी समय के लिए हड़ताल की घोषणा की थी, जो तीन दिन जारी रही। अब हड़ताल स्थगित होने से पे...
बाइक सवार दो जनों के कब्जे से सात ग्राम चिट्टा बरामद

बाइक सवार दो जनों के कब्जे से सात ग्राम चिट्टा बरामद

हनुमानगढ़
तलवाड़ा झील (सीमा सन्देश न्यूज)। तलवाड़ा झील पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों के कब्जे से चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए दोनों युवक हरियाणा क्षेत्र के निवासी हैं। मामले की जांच संगरिया पुलिस को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार तलवाड़ा झील पुलिस थाना प्रभारी लखवीर सिंह गिल के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार देर रात गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम तलवाड़ा झील से सिलवाला कलां-बेहरवाला कलां रोड पर रोही तलवाड़ा झील में नहर की पुलिया पर पहुंच नाकाबंदी की तो मोटर साइकिल नम्बर एचआर 44 एफ 2462 पर दो जने आते दिखे। सामने पुलिस टीम की नाकाबंदी देख बाइक सवार घबरा गए और बाइक को वापस घुमाने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने बाइक को रूकवा सवारों की तलाशी ली तो इनके पास सात ग्राम हेरोइन (चिट्टा) मिली। पुलिस ने हेरोइन बरामद कर मौके से कानूदास उर्फ कन्हैयालाल (26) प...
हनुमानगढ़ जिले में अवैध हेरोइन,गांजा और कारतूस सहित पांच लोग गिरफ्तार

हनुमानगढ़ जिले में अवैध हेरोइन,गांजा और कारतूस सहित पांच लोग गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. जिले में पुलिस ने बीते 24 घंटों के दौरान 5 लोगों को अवैध रूप से हेरोइन गांजा तथा कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति जैन के अनुसार तलवाड़ा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर लखबीरसिंह ने कल देर रात को तलवाड़ा झील-सिलवाला कलां के बीच बेहरवाला कलां के पास मोटरसाइकिल पर सवार कानू उर्फ कन्हैया (26) पुत्र चंदूदास और विनोद उर्फ धाकड़िया (22)पुत्र शेरसिंह निवासी ऐलनाबाद जिला सिरसा (हरियाणा) को 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया। उधर, भादरा थाना के कार्यवाहक प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश गोदारा ने भी हिसार बायपास मार्ग पर कल रात मोटरसाइकिल पर जा रहे राधाकृष्णन उर्फ लाल सैनी (35) निवासी वार्ड नंबर 4 को 900 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। श्री गोदारा ने बताया कि राधाकृष्ण मजदूरी करता है और गांजे का सेवन करने का आदी है।पूछताछ करने पर उसने निकटवर्ती गांव झां...
ईट भट्टों पर बढ़ाई गई रायल्टी और जीएसटी की दर को वापिस लेने की मांग

ईट भट्टों पर बढ़ाई गई रायल्टी और जीएसटी की दर को वापिस लेने की मांग

हनुमानगढ़
केंद्र और राज्य सरकारों से मिलेगा ईंट निर्माता संघ का शिष्टमंडलश्रीगंगानगर। राजस्थान ईंट निर्माता संघ ने ईट भट्ठा पर केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई जीएसटी की दर और राज्य सरकार द्वारा रायल्टी की दरों में की गई वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग की है। ईंट भट्ठा संघ की नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी की जयपुर में संपन्न हुई पहली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजयपालसिंह ने कहा कि जल्दी ही राजस्थान सरकार व केंद्र सरकार से मिलकर इस बढ़ी हुई कर वृद्धि को वापस कराया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के सभी ईंट भट्टा संचालकों को पर्यावरण हित में सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करने,अधिक से अधिक पौधारोपण व ईंट भट्ठों पर पानी की समुचित व्यवस्था करने को कहा।ईंट निर्माता संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और अखिल भारतीय ईंट एवं टाइल निर्माता महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रतन गणेशगढ़िया ने बैठक में बताया कि राजस्थ...
ठेकेदारों का शराब गोदाम के समक्ष प्रदर्शन

ठेकेदारों का शराब गोदाम के समक्ष प्रदर्शन

हनुमानगढ़
आबकारी विभाग की दोगली नीतियों के विरोध में किया प्रदर्शनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आबकारी विभाग की दोगली नीतियों के विरोध में राजस्थान लिकर कॉन्ट्रेक्टर यूनियन के आह्वान पर शराब व्यवसायियों ने बुधवार को संगरिया रोड पर गांव नवां के नजदीक स्थित शराब गोदाम के समक्ष एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। यूनियन सदस्यों ने आबकारी विभाग व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप तिवाड़ी ने बताया कि जयपुर में 22 अक्टूबर को राजस्थान लिकर कॉन्ट्रेक्टर यूनियन की बैठक हुई थी। इसमें आबकारी विभाग की दोगली नीतियों जिसे यूनियन सदस्यों को बर्बाद करने के लिए लागू किया गया है, के विरोध में 27 अक्टूबर को सांकेतिक रूप से एक दिन जीरो बिलिंग पर कार्य करने का आह्वान किया गया था। इसको लेकर हनुमानगढ़ जिले में यूनियन सदस्यों की ओर से जीरो बिलिंग पर कार्य किया गया है। तिवाड़ी ने बता...