वैक्सीनेशन को उमड़ी भीड़, टूटे नियम, हंगामा
लोगों में टीकाकरण करवाने के लिए नजर आ रहा उत्साह पर नहीं मिल रही मांग अनुसार डोजहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर अब लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। भारी संख्या में लोग वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं। जिन लोगों के मन में पहले वैक्सीनेशन को लेकर कई तरह की भ्रांतियां थीं, लोग डरे और सहमे हुए थे। अब वहीं लोग टीका लगवाने के लिए कतार में पहले से ही लग रहे हैं। जो एक अच्छा संकेत माना जा रहा है। इतना ही नहीं पहले कतराने वाले अब वैक्सीन के लिए कैंप लगाने की मांग करते नजर आते हैं। अब लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर नजर आ रहे उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे अल सुबह अंधेरे में ही वैक्सीनेशन केन्द्रों के बाहर पहुंच जाते हैं। एक समय ऐसा भी था कि लोग वैक्सीनेशन को लेकर बात करने से कतराते थे। उनका कहना था टीका लगवाने से लोगों की मौत हो जात...








