Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

घर के आगे की फायरिंग, हत्या प्रयास का मुकदमा

घर के आगे की फायरिंग, हत्या प्रयास का मुकदमा

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
जंक्शन के सुरेशिया की घटना, एफएसएल टीम ने एकत्रित किए साक्ष्यहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सुरेशिया क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर आए पांच जनों ने एक घर के आगे फायरिंग की। गनिमत रही कि फायरिंग में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। आरोपियों ने घर के बाहर युवक के साथ गाली-गलौज भी की। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में हत्या प्रयास के आरोप में पांच जनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार मुकेश कुमार उर्फ ज्ञानी (26) पुत्र सोमदत्त उर्फ सोमा यादव निवासी वार्ड नम्बर 60 सुरेशिया ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने मामा बलराम यादव के वार्ड 60 स्थित घर के बाहर बैठा था। तभी सुरेशिया के ही हनुमान पुत्र कालू, सुनील लोहिया, सोनू ओड, मोनू उर्फ जितेन्द्र व श्रीनगर निवासी श्रवण नायक हथियारों से लैस बाइक पर सवार होकर वहां आए। आते ही उसके मामा के घर के बा...
नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग

नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग

हनुमानगढ़
एसपी के नाम सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में फैले नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर शनिवार को नागरिकों ने ग्राम पंचायत मक्कासर सरपंच बलदेव सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। यद्यपि ज्ञापन जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा जाना था। लेकिन कोविड प्रोटोकॉल के चलते जंक्शन पुलिस ने एसपी कार्यालय पहुंचने से पहले ही नागरिकों से शिव मंदिर मल्टीप्लेक्स के पास ज्ञापन ले लिया। ज्ञापन में कहा गया है कि काफी समय से हनुमानगढ़ जिले में नशे का कारोबार अपना पैर पसार रहा है। इसके चलते युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जा रही है। यह सही है कि पुलिस की ओर से आए दिन नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है लेकिन हनुमानगढ़ जिले में नशा के कारोबार ने अपनी जड़ें मजबूती के साथ फैला रखी हैं। इसलिए नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए और सख्त कदम उठाए जाने की आवश्यकता ह...
आधी रात को फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, सिर पर चोट से हत्या का शक

आधी रात को फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, सिर पर चोट से हत्या का शक

हनुमानगढ़
मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी पर लगाया हत्या कर शव फंदे पर टांगने का आरोप, हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर पुलिस जुटी जांच मेंहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के वार्ड नम्बर 47 में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आधी रात को कमरे में लगे पंखे पर बनाए गए फंदे पर झूलता मिला। घटना के समय मृतक की पत्नी घर पर ही थी। उसी ने मकान पड़ोसी को अपने पति की ओर से फांसी लगा आत्महत्या करने की जानकारी दी। लेकिन जब पुलिस की मौजूदगी में शव उतरवाया तो मृतक के सिर के पिछले हिस्से पर चोट का निशान मिला। परिजनों ने नाजायज संबंधों के चलते मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी पर हत्या कर शव को फंदे पर टांग आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया। दोनों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज करने के लिए शनिवार को टाउन पुलिस थाना में परिवाद सौंपा गया। उधर, शनिवार को टाउन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस ट...
वार्ड 5 में 38 लाख रुपए की लागत से निर्मित आरसीसी सड़क का लोकार्पण

वार्ड 5 में 38 लाख रुपए की लागत से निर्मित आरसीसी सड़क का लोकार्पण

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नगर परिषद की ओर से जंक्शन के वार्ड 5 में 38 लाख रुपए की लागत से निर्मित करवाई गई आरसीसी सड़क का लोकार्पण शनिवार को सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रिणवां, वार्ड पार्षद अब्दुल हाफिज, गुरदीप चहल व सहकारी समिति चेयरमैन शब्बीर मोहम्मद की ओर से किया गया। इस मौके पर सभापति गणेश राज बंसल ने कहा कि शहर में जरूरत अनुसार निरन्तर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। शहर के सभी वार्डांे में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं। तकनीकी कर्मचारियों की टीम औचक निरीक्षक कर निर्माण कार्यांे की गुणवत्ता की भी लगातार जांच कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कांग्रेस बोर्ड में हुए विकास कार्यांे को जनता सालों साल याद रखेगी। वहीं निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां ने कहा कि वार्डांे में सड़कों के साथ-साथ इंटरलॉकिंग का कार्य भी करवाया जा रहा है ताकि शहर का सौंदर्यकरण बना रहे।...
इंसाफ मांगने गई महिला के थप्पड़ मारने का आरोप

इंसाफ मांगने गई महिला के थप्पड़ मारने का आरोप

हनुमानगढ़
महिला शक्ति संगठन ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सदर पुलिस थाना के प्रभारी मानसिंह गोदारा पर इंसाफ मांगने गई अनुसूचित जाति की महिला को थप्पड़ मारने, जाति सूचक गालियां निकालने व प्रार्थना-पत्र फाड़कर धक्के मारकर पुलिस थाना से भगा देने का आरोप लगा है। इस सम्बंध में शनिवार को महिला शक्ति संगठन ने पीड़ित महिला के साथ जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान महिला शक्ति संगठन की सुशीला गांधी ने बताया कि ग्राम पंचायत डबलीबास पेमा निवासी मीरा पत्नी अशोक बावरी के ससुर कर्मसिंह ने अपनी कृषि भूमि जगदीश मेघवाल के पास अप्रेल 2019 से अप्रेल 2020 तक एक वर्ष के लिए डेढ़ लाख रुपए उधार लेकर रहन रखी थी। लगभग 2 माह पूर्व मीरा ने अपने पति नानक सिंह के साथ जगदीश मेघवाल को डेढ़ लाख रुपए वापस देकर जब लिखा-पढ़ी के कागजात मांगे तो जगदीश ने ...
ब्लैड से कट लगाकर महिला यात्री के बैग से जेवरात-नकदी पार

ब्लैड से कट लगाकर महिला यात्री के बैग से जेवरात-नकदी पार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हरियाणा के मिी सुरेरां से ट्रेन में सवार हुई महिला यात्री के बैग से रास्ते में जेवरात व नकदी पार हो गई। अज्ञात जनों ने ब्लैड से कट लगाकर बैग से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचने पर महिला को इसका पता चला। महिला ने ट्रेन में सवार दो युवकों पर चोरी करने का शक जताते हुए हनुमानगढ़ जीआरपी थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार उषा (35) पत्नी राजेश भाट निवासी जोधपुर ने बताया कि वह अपनी बहन के पास हरियाणा के मिी सुरेरां में गई थी। उसे अपनी दूसरी बहन के साथ जोधपुर ससुराल जाने के लिए हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन से शनिवार सुबह जम्मू तवी ट्रेन पकड?ी थी। इसके लिए वह शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे मिी सुरेरां रेलवे स्टेशन पर सादुलपुर से श्रीगंगानगर के बीच चलने पर ट्रेन पर सवार हुई। उसी डिब्बे में...
सीटू कार्यकर्ता 29 जुलाई को करेंगे जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

सीटू कार्यकर्ता 29 जुलाई को करेंगे जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

हनुमानगढ़
जिला कलक्टर की ओर से मिड-डे मील कर्मचारियों से मिलने से इनकार करने का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आठ सूत्री मांगों को लेकर केन्द्रीय ट्रेड यूनियन सीटू के पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिला कलक्ट्रेट पहुंची मिड-डे मील कार्यकतार्ओं को ज्ञापन सौंपने के लिए जिला कलक्टर की ओर से काफी देर तक चैम्बर के बाहर इन्तजार करवाने व वहां तैनात पुलिस कर्मियों की ओर से महिलाओं के प्रति कथित अभद्र भाषा का प्रयोग करने से नाराज सीटू कार्यकर्ता 29 जुलाई को जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे। विरोध-प्रदर्शन को लेकर शनिवार को जंक्शन में लाल चौक के नजदीक स्थित शहीद भगतसिंह यादगार केन्द्र में सीटू कार्यकतार्ओं की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य उपाध्यक्ष रामेश्वर वर्मा ने कहा कि कोरोना काल में कारखाने बंद हो गए। मजदूरों का रोजगार चला गया। उस समय केन्द्र व राज्य सरकार ने ऐलान किया था कि कोरोना क...
लोक परिवहन बस से गायब हुआ चांदी-नकदी से भरा बैग

लोक परिवहन बस से गायब हुआ चांदी-नकदी से भरा बैग

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
श्रीगंगानगर से हनुमानगढ़ आ रहे आगरा के स्वर्णकार के साथ हुई वारदातसीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे संदिग्ध महिला-पुरुष की तलाश में जुटी पुलिसहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्रीगंगानगर से राजस्थान लोक परिवहन बस में सवार होकर हनुमानगढ़ आए आगरा के स्वर्णकार का रास्ते में चांदी व नकदी से भरा बस से गायब हो गया। बैग में करीब पांच किलोग्राम चांदी व डेढ़ लाख रुपए की नकदी बताई जा रही है। बस से चांदी व नकदी भरा बैग गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कम्प मच गया। हरकत में आई जंक्शन पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में बस से उतरे संदिग्ध महिला-पुरुष की तलाश में पुलिस जुटी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को आगरा के आकाश नामक स्वर्णकार ने जंक्शन पुलिस थाना में दूरभाष पर सूचना दी कि वह चांदी के गहनों की सप्लाई करता है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर में गहनों की सप्लाई देकर राजस्थान लोक परिवहन की...
200 जनों को लगाई कोविड-19 वैक्सीन

200 जनों को लगाई कोविड-19 वैक्सीन

हनुमानगढ़
एसकेडी यूनिवर्सिटी परिसर में कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। शिविर में विश्वविद्यालय एवं गुड डे डिफेंस स्कूल के अधिकारियों, कार्मिकों एवं आम नागरिकों को कोविशील्ड की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। शिविर के दौरान कुल 200 जनों का वैक्सीनेशन किया गया। शिविर में विश्वविद्यालय कार्मिकों के साथ लायंस क्लब सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। इससे पहले विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. डॉ. एसके दास, उपकुलपति प्रो. आरए मीणा, चेयरपर्सन दिनेश जुनेजा, लायंस क्लब अध्यक्ष मोहित बलाडिय़ा, डॉ. निशान्त, डॉ. प्रेमसिंह राघव ने टीकाकरण शिविर का उद्घाटन किया। विश्वविद्यालय प्रशासक प्रो. छत्रसाल सिंह राघव के निर्देशन में सर्वप्रथम डोज लगवाने वालों का पंजीयन किया गया। डोज लगवाने वालों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की पा...
घेराव-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आ रहे भाजपा नेताओं को दिखाए काले झंडे

घेराव-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आ रहे भाजपा नेताओं को दिखाए काले झंडे

हनुमानगढ़
कोहला टोल नाके पर किसानों ने किया घेरावहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ गुरुवार को जिला मुख्यालय पर होने वाले घेराव-प्रदर्शन व सभा में शामिल होने के लिए आ रहे भाजपा नेताओं को टोल नाकों पर आंदोलनरत किसानों का विरोध झेलना पड़ा। भाजपा के पूर्व विधायक संजीव बेनीवाल व भारतीय युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील जोशी एवं अन्य भाजपा नेताओं को मेगा हाइवे पर गांव कोहला के नजदीक स्थित टोल प्लाजा पर किसानों का भारी विरोध झेलना पड़ा। किसानों ने भाजपा नेताओं का काले झंडे दिखाकर घेराव किया। किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए किसानों पर थोपे गए तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की गई। किसानों व किसान प्रतिनिधियों ने भाजपा नेताओं को कहा कि वे यह कहकर टोल नाका से जा सकते हैं कि किसानों की लड़ाई जायज है। इस बात को लेकर किसानों व भाजपा नेताओं में तकरार भी हुई। मौके पर सीओ सिटी हनुमानगढ़...