प्रेम सोनी व निहारिका शर्मा एशिया योग खेल प्रतियोगिता में रहे द्वितीय
व्यापार मण्डल पब्लिक स्कूल में दोनों विद्यार्थियों का अभिनंदनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के व्यापार मण्डल पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थियों ने छठी एशिया योग खेल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बुधवार को विद्यालय परिसर में व्यापार मण्डल शिक्षण समिति की ओर से इन खिलाडिय़ों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल किरण राठौड़ ने बताया कि विद्यालय के छात्र प्रेम सोनी पुत्र कर्णसिंह तथा छात्रा निहारिका पुत्री सुभाष चंद्र शर्मा ने छठी एशिया योग खेल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर हनुमानगढ़ के साथ-साथ भारत में एशिया का नाम भी गौरवान्वित किया है। शिक्षण समिति अध्यक्ष अशोक जिंदल ने बताया कि 26 जून को सिंगापुर में आॅनलाइन छठी एशियन योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें विद्यालय के छात्र प्रेम सोनी तथा छात्रा निहारिका शर्मा ने...








