नहर से खेत में पानी देने की बाारी थी, दूसरे पक्ष ने रोका, फिर शुरू हो गया खूनी संघर्ष, करीब डेढ दर्जन लोग हुए घायल
हनुमानगढ़( नोहर)
क्षेत्र के गांव ढ़ाणी अराईयान में सिंचाई पानी की बारी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। इस संबंध में नोहर पुलिस थाना में दोनों पक्षों की ओर से परस्पर जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
घायलों को लाए नोहर के अस्पताल
सभी घायलों को नोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो पक्षों में गुरुवार अल सुबह पानी के लिए नंबर आने की बात पर विवाद हो गया। जिसने बाद में हिसंक रूप ले लिया। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर दिनभर वायरल हुआ।
परस्पर मामले दर्ज
प्राप्त जानकारी के अनुसार अल सुबह ढाणी अराईयांन के पास चक 30 एनटीआर में शमशाद अली पुत्र आशफ अली अपने पुत्र और भतीजों के ...








