Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

किसानों ने मंडी समिति कार्यालय का किया घेराव

किसानों ने मंडी समिति कार्यालय का किया घेराव

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। व्यापारियों की ओर से मंडी समिति के साथ सांठगांठ कर अन्य राज्यों से सस्ते में अनाज मंगवा कर उसे समर्थन मूल्य पर एफसीआई को बेचने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों ने गुरुवार को जंक्शन धानमण्डी स्थित कृषि उपज मण्डी समिति कार्यालय का घेराव किया। किसानों ने कार्यालय के गेट के पास बैठकर जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों पर क्षेत्र के किसानों का गेहूं नहीं खरीदने का आरोप लगाया। इस मौके पर सरपंच बलदेव सिंह ने कहा कि इलाके का किसान पिछले 20-20 दिनों से अनाज मण्डी में अपनी फसल लेकर बैठा है लेकिन गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं की जा रही। बारदाने की कमी बता गेहूं की फसल नहीं खरीदी जा रही। इससे किसानों में भारी रोष है। किसान नेता गुरपरविन्द्र सिंह मान ने कहा कि तीन-चार दिन पहले भी इस मामले को लेकर उन्हें मंडी समिति सचिव को ज्ञापन सौंप बताया था कि...
डीएनए सैम्पल की जांच न करवाने से नाराज अधेड़ चढ़ा पानी की टंकी पर

डीएनए सैम्पल की जांच न करवाने से नाराज अधेड़ चढ़ा पानी की टंकी पर

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पत्नी की डिलीवरी के दौरान पैदा हुए लड़के को बदलकर लड़की रखने के संबंध में दर्ज मामले में व डीएनए की जांच न करवाए जाने से नाराज एक अधेड़ गुरुवार को टाउन में वार्ड 34 स्थित एफसीआई गोदाम के सामने पानी की टंकी पर चढ़ गया। अधेड़ ने अपनी पहली पत्नी के बेटे पर भी घर का राशन बेचने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। करीब साढ़े तीन घंटे की समझाइश के बाद आखिरकार अधेड़ पुलिस अधिकारियों का आश्वासन मिलने पर नीचे उतरा। पुलिस ने उसे शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मुकदमा भी दर्ज किया। जानकारी के अनुसार कृष्णलाल पुत्र चन्दूराम सोनी निवासी वार्ड नम्बर 26, पारीक कॉलोनी गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे टाउन में एफसीआई गोदाम के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। इसका पता आस-पड़ोस के लोगों को लगा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर टाउन थाना के एसआई पूर्णस...
सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर चहेतों को लाभ पहुंचाने का आरोप

सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर चहेतों को लाभ पहुंचाने का आरोप

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों की ओर से गलत तरीके से पानी की बारी चलाने का आरोप लगाते हुए चक 20 एसएसडल्यू के किसानों ने गुरुवार को जिला कलक्टर के नाम तहसीलदार दानाराम मीणा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि चक 20 एसएसडब्ल्यू के किसान नदसिंह पुत्र गोपालराम, उदयसिंह पुत्र गोपालराम, शैलेन्द्र कुमार व सरजीत सिंह की कृषि भूमि की पानी की बारी का हक चक 5 एफटीजी में बनता है लेकिन पटवारी, सहायक अभियंता व जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष के सहायक मिलकर इन किसानों की पानी की बारी चक 20 एसएसडब्ल्यू में अपने चहेते किसानों के लिए चला रहे हैं। इसके साथ-साथ चक 5 एफटीजी से भी इन किसानों की कृषि भूमि सिंचित हो रही है। इस संबंध में अनेकों बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत की गई लेकिन हर बार तार...
ट्रस्ट ने किया बाल कल्याण समिति अध्यक्ष व सदस्यों का सम्मान

ट्रस्ट ने किया बाल कल्याण समिति अध्यक्ष व सदस्यों का सम्मान

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। महिला अधिकार फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण स्वामी ने कहा कि बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल के नेतृत्व में पूरी टीम जिले को बालश्रम मुक्त करने के लिए जिस तरह से जुटी हुई है उससे यह कहा जा सकता है कि वह दिन दूर नहीं जब लोग बच्चों से बालश्रम करवाने से डरेंगे। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से रोजाना की जा रही कार्रवाई से बालश्रम रोकने के लिए लोग भी जागरूक हो रहे हैं। समिति अध्यक्ष व सदस्य केवल बालश्रम पर कार्रवाई ही नहीं बल्कि शिक्षा से दूर बच्चों को भी शिक्षा से जोड?े के साथ उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से भी लाभान्वित करवा रहे हैं जो सराहनीय है। वहीं बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल ने कहा कि समिति का मुख...
नगर परिषद बोर्ड की विशेष बोर्ड बैठक में तीन एजेंडे पास, चौथे का विरोध

नगर परिषद बोर्ड की विशेष बोर्ड बैठक में तीन एजेंडे पास, चौथे का विरोध

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन स्थित नगर परिषद कार्यालय के सभागार में गुरुवार को नगर परिषद बोर्ड की विशेष बैठक सभापति गणेश राज बंसल की अध्यक्षता में हुई। परिषद की ओर से तैयार करवाए गए एयरकंडीशन सभागार में हुई पहली बैठक में मेडिकल कॉलेज के लिए 10 एकड़ अतिरिक्त भूमि आवंटन एवं हनुमानगढ़ का जोनल डवल्पमेंट प्लान तैयार करवाने की प्रशासनिक स्वीकृति पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद दोनों ही एजेंडे सर्वसम्मति से पास हो गए। हालांकि बैठक में महज इन्हीं दो एजेंडों पर चर्चा के लिए प्रस्तावित थी लेकिन इनके अलावा दो अन्य एजेंडों पर भी चर्चा हुई। इनमें से एक एजेंडे पर सहमति बनी जबकि विरोध के चलते दूसरा एजेंडा पास नहीं हो पाया। सुबह करीब सवा 11 बजे शुरू हुई बैठक में मेडिकल कॉलेज के लिए अतिरिक्त भूमि आवंटन का एजेंडा बोर्ड के समक्ष रखते हुए सभापति बंसल ने बताया कि जंक्शन में संगरिया-श्रीगंगानगर बाइपास रोड पर आबं...
पानी पीने नहर में उतरा युवक डूबा

पानी पीने नहर में उतरा युवक डूबा

हनुमानगढ़
महाजन. कस्बे के बीच से गुजरने वाली कंवरसेन लिफ्ट नहर में मंगलवार शाम को पानी पीने उतरे एक युवक का पांव फिसलने से डूब गया। युवक का शव बुधवार सुबह बरामद हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार महाजन के वार्ड संख्या 8 के निवासी ताराचंद सोनगरा का पुत्र राजा बाबू मंगलवार शाम को रेलवे स्टेशन की तरफ से आ रहा था। प्यास लगने पर वह नहर में पानी पीने उतरा लेकिन अचानक पांव फिसलने से वह नहर में डूब गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन व कस्बे के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय तैराकों की मदद से नहर में तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन रात हो जाने से सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह सीआई रमेश कुमार न्योल ने बीकानेर उच्चाधिकारियों से वार्ता कर एसडीआरएफ टीम बुलाई। इस टीम ने नहर में तलाशी अभियान चलाया। टीम ने घटना स्थल से कुछ ही दूर नहर ...
इनामी बदमाश से चोरी की सात बाइक और जब्त, अब तक सोलह

इनामी बदमाश से चोरी की सात बाइक और जब्त, अब तक सोलह

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। चोरी की नौ बाइक जब्त करने के मामले में रिमांड पर चल रहे एक आरोपी की निशानदेही पर जंक्शन पुलिस ने सात बाइक और जब्त की है। आरोपी ने यह बाइक जंक्शन-टाउन के अलावा रावतसर व सूरतगढ़ क्षेत्र से चुराना स्वीकारा है। अब तक पुलिस इनसे कुल सोलह बाइक जब्त कर चुकी है। उधर, बुधवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुलिस ने आरोपी सुखचैन सिंह उर्फ चैनी (22) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी मस्जिद के पीछे फतेहपुर हाल वार्ड 52 सुरेशिया को मजिस्ट्रेट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। इससे पहले पुलिस इस मामले में दूसरे आरोपी रियासत अली (24) पुत्र काशी अली निवासी वार्ड 11 ढालिया पुलिस थाना संगरिया को जेल भिजवा चुकी है। जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान हुई पूछताछ में आरोपियों ने अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर यह सभी बाइक चोरी करने का खुलासा किया। इनके ती...
बैंक शाखा नोहर का शुभारंभ

बैंक शाखा नोहर का शुभारंभ

बिजनेस, हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। एचडीएफसी बैंक शाखा नोहर का शुभारंभ बुधवार को विधिवत रूप से हुआ। बैंक का शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल, पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया, बैंक के कलस्टर हैड अमित मल्होत्रा ने फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया। किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बैंक में एचडीएफसी की शाखा खुलने से लोगों को सुविधा होगी। बैंक के शाखा प्रबंधक सिद्धार्थ गर्ग ने बैंक की योजनाओं की जानकारी देते हुए पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी, कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष बलवीर सुथार, सुभाष इन्दोरिया, नियामत अली, लोकेश सैनी, मनीष सोनी, गौरव इन्दोरिया, कंचन पारीक, विकास झोरड़, हरिकृष्ण सोनी, पटेल, अमरसिंह स्वामी, नियामत अली, श्रवण पारीक, ओमप्रकाश खटोतिया आदि उपस्थित थे।...
बुआ व चाचा करेंगे एक-एक बच्चे का भरण-पोषण

बुआ व चाचा करेंगे एक-एक बच्चे का भरण-पोषण

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव 2 केएनजे में मां के छोड़कर चले जाने व पिता के जेल में बंद होने से लावारिस हुए चारों बच्चों का भरण-पोषण अब उनके ही चाचा व बुआ करने को तैयार हो गए हैं। गांव के जागरूक नागरिकों के प्रयासों से एक-एक बच्चे को उनके ही चाचा व बुआ ने रखने की सहमति दे दी है। इस पर बाल कल्याण समिति ने गांव में पहुंचकर अधिकारिक रूप से इन चारों बच्चों को उनके चाचा व बुआ के संरक्षण में सौंप दिया। इस कार्य में गांव के जागरूक नागरिक रणवीर सिहाग व सरपंच की संवेदनशीलता काम आई। वहीं बाल कल्याण समिति ने एक बेटी व उसकी माता को खुंजा के किसी व्यक्ति को 50 हजार रुपए में बेचने की शिकायत की जांच भी करवाने की बात कही है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल ने बताया कि गांव 2 केएनजे के इन चारों बच्चों का पिता कुछ समय जेल में है जबकि उनकी माता बच्चों को लावारिस हालत में छोड़कर चली गई है। दो दिन प...
एचडीएफसी बैंक की शाखा का शुभारम्भ

एचडीएफसी बैंक की शाखा का शुभारम्भ

बिजनेस, हनुमानगढ़
भादरा। कस्बें में बस स्टैण्ड के नजदीक एचडीएफसी बैंक की शाखा का शुभारम्भ विधायक बलवान पूनिया की पत्नि सुनीता पूनिया, पंचायत समिति प्रधान अनिल औलख ने रिबन काटकर किया। एचडीएफसी बैक हनुमानगढ़ के कलस्टर हैड अमित मल्होत्रा ने बताया कि बैंक दुनिया का नम्बर वन बैंक है। हिन्दुस्तान भर में इसकी इकावन सौ शाखाएं तथा राजस्थान में यह 155 वी शाखा का शुभारम्भ हुआ है। मलहोत्रा ने कहा कि जिले की आठवी ब्रांच का शुभारम्भ हुआ है तथा 31 मार्च 2022 तक राजस्थान मे बैंक की शाखाऐं दौ सो के पार हो जायेगी। शाखा प्रबधक संजय आहूजा ने कहा की बैंक मे किसानों, व्यापारीयों,कर्मचारियों के लिए लोन की विभिन्न आकर्षक योजना है जिसका वह लाभ उठा सकते है। इस अवसर पर पार्षद दारा सिंह सोनी, शुभम पूनिया, अभिजीत पूनिया,पूर्व मनोनीत पार्षद अमित ढीलकी वाला,पवन कुमार,पूर्व पार्षद श्योकत नसवाण इत्यादि उपस्थित थे।...