Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

सुविधा की बजाय दुविधा बना नाला निर्माण कार्य

सुविधा की बजाय दुविधा बना नाला निर्माण कार्य

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़। जंक्शन में राजीव चौक से लेकर ओवरब्रिज तक चल रहा नाला निर्माण का कार्य दुकानदारों के लिए सुविधा की बजाय दुविधा बनता नजर आ रहा है। नाला निर्माण कार्य के चलते पानी की पाइप लाइनें काटने से बस स्टैंड के अंदर व बाहर के दुकानदारों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इस समस्या की तरफ ध्यान न देने से नाराज दुकानदारों में नगर परिषद अधिकारियों के खिलाफ रोष है। शुक्रवार को बस स्टैंड के दुकानदारों ने निर्माण कार्यस्थल पर एकत्रित होकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द पानी सप्लाई की व्यवस्था सुचारू करने की मांग की।इस दौरान बस स्टैंड के दुकानदारों का कहना था कि करीब एक माह से नाला निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते पाइप लाइन काटने से बस स्टैंड के अंदर पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। इस कारण बस स्टैंड के दुकानदारों को भीषण गर्मी में पानी के बिना परेशान होना पड़ रहा है। उन्हें ...
फसल बीमा क्लेम से जान-बूझकर वंचित कर चहेतों को लाभ पहुंचाने का आरोप

फसल बीमा क्लेम से जान-बूझकर वंचित कर चहेतों को लाभ पहुंचाने का आरोप

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़। खरीफ फसल के मुआवजा वितरण में हुए घोटाले के संबंध में शुक्रवार को तहसील नोहर के गांव ढण्ढेला के किसानों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि उन्होंने 2020 की खरीफ की फसल मूंग, मोठ, ग्वार का फसली बीमा बैंक व सीएससी ईमित्रा के माध्यम से करवाया था।फसल खरीफ 2020 की गिरदावरी देवीलाल राजस्व पटवारी की ओर से स्वयं व अपने एजेन्ट मदनलाल पुत्र रामकुमार नंदीवाल व भागीरथ पुत्र धन्नाराम मेघवाल निवासी ढण्ढेला के माध्यम से की गई किन्तु इन लोगों ने बीमा इंचार्ज तिलोकचन्द से मिलकर पूरे गांव में मात्र 63 व्यक्तियों को ही बीमा का लाभ दिलाया। शेष किसानों को बीमा लाभ से वंचित कर दिया। जिन 63 किसानों को बीमा लाभ दिया गया है उनकी पटवारी हल्का ने गिरदावरी फर्जी तौर पर करते हुए उनके खेतों में मूंगफली की फसल गिरदावरी में दिखाई है जबकि इन खेतों में डिग्गी ट्यूबवेल नहीं लगे हैं तथा नहरी मूंगफली...
आठवीं किस्त के लिए 19000 करोड़ जारी, आधार बिना हजारों किसानों की अटकी सम्मान निधि

आठवीं किस्त के लिए 19000 करोड़ जारी, आधार बिना हजारों किसानों की अटकी सम्मान निधि

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. सरकार स्तर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त जारी कर दी गई है। मगर कागजी पेच के चलते जिले के हजारों किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि अब तक नहीं पहुंच पाई है। केंद्रीय सहकारी बैंक हनुमानगढ़ प्रबंधन स्तर पर इनके दस्तावेजों को पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला कलक्टर कार्यालय स्तर पर भी अब इसे गंभीरता से लिया गया है। इसके बाद कलक्टर ने सभी तहसीलदारों को पाबंद किया है कि वह आधार आधारित नाम का मिलान, पीएफएमएस की ओर से विभिन्न कारणों से निरस्त किए आवेदन पत्रों को निर्धारित अवधि में दुरुस्त करवाएं। इसके अलावा सत्यापन के अभाव में रोकी गई किस्त राशि के लिए आवेदन पत्रों का सत्यापन करें। जिले में पीएम किसान सम्मान निधि में कुल २१४७८४ किसान पंजीकृत हैं। इसमें ६२०२ किसान ऐसे हैं जिनके आवेदन में आधार आधारित नाम का मिलान नहीं हो सका है। जबकि यह किसान अन्य सभ...
विदेश में रोजगार में बाधा नहीं बनेगी कोवैक्सीन, 28 दिन बाद लगेगी कोविशील्ड

विदेश में रोजगार में बाधा नहीं बनेगी कोवैक्सीन, 28 दिन बाद लगेगी कोविशील्ड

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. विदेशों में रोजगार या अध्ययन के लिए जाने वालों की राह अब वैक्सीन नहीं रोकेगी। निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उनको कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। दूसरी डोज 84 दिन की बजाय 28 दिन ही बाद ही लगेगी। इससे जिले एवं प्रदेश के ही लाखों लोगों को राहत मिल सकेगी। क्योंकि खाड़ी देशों, कनाडा, यूरोपीय देशों आदि में काम करने वाले प्रदेश के हजारों लोग वीजा खत्म होने से पहले वापस नौकरी पर जाने के प्रयास में हैं। वहीं अध्ययन के लिए जाने वाले भी हजारों की संख्या में प्रतीक्षारत हैं। इस संबंध में सरकार के निर्देश पर चिकित्सा निदेशालय ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।...
हनुमानगढ़ जिले के खेत में विवाहिता व युवक की अधजली लाशें मिली

हनुमानगढ़ जिले के खेत में विवाहिता व युवक की अधजली लाशें मिली

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. जिले की उप तहसील पल्लू के खुईयां थाना क्षेत्र के थिराना गांव की रोही में गुरुवार को विवाहिता व युवक का शव जली हुई अवस्था में मिले। सूचना पर खुईयां पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों की शिनाख्त करवाने के बाद उनको नोहर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। वहां पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार गांव थिराना की रोही में गुरुवार को दो जले हुए शव मिलने की सूचना खुईयां थाने में मिली। इसके बाद खुईयां थाना प्रभारी हरबंस सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। शवों की शिनाख्त के प्रयास किए। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि दोनों मृतक एक ही गांव के थे। युवक की पहचान श्रवण सिंह (28) पुत्र ख्याली सिंह तथा विवाहिता सोनू कंवर पत्नी कालु सिंह दोनों निवासी थिराना के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व कालू सिंह के साथ हु...
रबी सीजन में फसल बीमा संबंधी डाटा सही तरीके से अपलोड करने को किया पाबदं, ताकि क्लेम के लिए किसानों को नहीं काटना पड़े चक्कर

रबी सीजन में फसल बीमा संबंधी डाटा सही तरीके से अपलोड करने को किया पाबदं, ताकि क्लेम के लिए किसानों को नहीं काटना पड़े चक्कर

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें बैंक व बीमा कंपनी के अधिकारी शामिल हुए। एडीएम अशोक असीजा ने कहा कि चालू रबी सीजन में फसल बीमा करवाने वाले किसानों का डाटा बीमा कंपनी व बैंक सही से अपलोड करें। जिससे भविष्य में किसानों को क्लेम के लिए चक्कर नहीं काटना पड़े। जिले में फसल बीमा के लंबित प्रकरणों का निस्तारण जल्द करने का निर्देश दिया। जिससे खराबा वाले किसानों को राहत मिल सके। बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों ने नोहर में खरीफ २०१९ का बकाया २५ करोड़ का बीमा क्लेम मिलने की जानकारी दी। कृषि विभाग के उप निदेशक दानाराम गोदारा, आत्मा प्रोजेक्ट के प्रभारी बलवीर खाती, सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक विनोद कुमार गोदारा, पीआरओ सुरेश बिश्नोई सहित अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।...
पौंग व भाखड़ा बांधों में आवक बढ़ी, राजस्थान को राहत मिलने के आसार

पौंग व भाखड़ा बांधों में आवक बढ़ी, राजस्थान को राहत मिलने के आसार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. बांधों के जल ग्रहण क्षेत्रों में बरसात का दौर शुरू हो गया है। इससे पौंग, भाखड़ा व रणजीत सागर तीनों बांधों में पानी की आवक बढऩे लगी है। रीत रहे बांधों में पानी की आवक बढऩे से राजस्थान को भी राहत मिलने के आसार हैं। पिछले सप्ताह से लगातार आवक बढऩे के बाद इंदिरागांधी नहर में सिंचाई पानी चलाने को लेकर जल संसाधन विभाग के अधिकारी अपने स्तर पर प्रयास में जुट गए हैं। इससे उम्मीद कर सकते हैं कि 21 जून से इस नहर में भी सिंचाई पानी चल सकता है। शेयर की समीक्षा को लेकर बीस जून को भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड की बैठक भी हो सकती है। जानकारी के अुनसार जल संसाधन विभाग उत्तर संभाग कार्यालय स्तर पर बीबीएमबी चैयरमेन से सिंचाई पानी को लेकर पत्राचार किया जा रहा है।इसमें स्थानीय अधिकारियों ने बांधों में हो रही आवक के आधार पर बीबीएमबी चैयरमेन से राजस्थान के शेयर की समीक्षा करने की मांग की है। ताकि इंदिर...
इंदिरा आवास तोड़ने व अतिक्रमण हटाने के विरोध में आमरण अनशन छठे दिन भी जारी

इंदिरा आवास तोड़ने व अतिक्रमण हटाने के विरोध में आमरण अनशन छठे दिन भी जारी

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। भादरा विधानसभा क्षेत्र के गांव बरवाली में कथित रूप से इंदिरा आवास तोड़ने व अतिक्रमण हटाने के विरोध में रामगढ़ उप तहसील के आगे संघर्ष समिति व पीड़ित परिवार जनों के द्वारा चल रहा आमरण अनशन छठे दिन भी जारी रहा। वही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को लेकर आंदोलन कर रहे संघर्ष समिति के सदस्यों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। संघर्ष समिति से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रकरण को लेकर पूरे परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है वहीं उक्त मामले की जांच गत दिनों जिला परिषद हनुमानगढ़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के द्वारा की गई जांच में सरपंच में संबंधित अधिकारियों के द्वारा पद का दुरुपयोग करना बताया जाने के बावजूद भी कार्रवाई ना होने के चलते संघर्ष समिति के सदस्यों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय किया गया जिसमें दोषियों पर कार्रवाई ना होने के चलते चक्का जाम कर आंदोलन को तेज करने की रणनी...
बारिश से फसलों को मिला जीवनदान

बारिश से फसलों को मिला जीवनदान

हनुमानगढ़
टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। इन दिनों खेतों में किसानों द्वारा नरमा-कपास की फसल में निराई-गुड़ाई का कार्य चल रहा है। किसानों का कहना है कि पिछले दिनों बरसात से फसलों को जीवनदान मिला है व बरसात से नरमा कपास की फसल में निखार आना शुरू हो गया और किसानों द्वारा बरसात होने के बाद खेतों में मूंगफली और मूंग की बिजाई शुरू कर दी है। इलाके में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई दे रही है और किसानों के चेहरों पर रौनक दिखाई दे रही है।...
भिक्षावृत्ति करते दो बालक दस्तयाब, भेजा सम्प्रेषण गृह

भिक्षावृत्ति करते दो बालक दस्तयाब, भेजा सम्प्रेषण गृह

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बाल कल्याण समिति ने गुरुवार को जंक्शन बस स्टैंड में भिक्षावृत्ति कर रहे दो बच्चों को दस्तयाब करने की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। परिजनों के नहीं आने पर समिति ने दोनों बच्चों को बाल सम्प्रेषण गृह भिजवा दिया। परिजनों के आने पर समिति बच्चों को उनके हवाले करेगी लेकिन भविष्य में कभी भी भीख न मंगवाने का शपथ-पत्र लेने के बाद ही। उधर, समिति अब भिक्षावृत्ति या बालश्रम करवाने वालों के खिलाफ सख्ती के मूड में है। भिक्षावृत्ति या बालश्रम करवाने वाले परिजनों के खिलाफ समिति ने मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल ने बताया कि गुरुवार को महिला अधिकार फाउंडेशन ट्रस्ट सदस्यों की ओर से सूचना दी गई कि जंक्शन बस स्टैंड में कुछ छोटे-छोटे बच्चे घूम रहे हैं जो प्रोफेशनल तरीके से भिक्षावृत्ति करते हैं। सूचना पर बाल कल्याण समिति की टीम ...