अनियंत्रित होकर कार गिरी नहर में, चार जने थे सवार
हनुमानगढ़. रिश्तेदारों से मिलकर कार में सवार होकर घर लौट रहे परिवार के लिए मंगलवार की रात अमंगल साबित हुई। गांव लखूवाली के पास कार अनियंत्रित होकर इंदिरा गांधी नहर में गिर गई। कार में चार जने सवार थे जो एक ही परिवार के सदस्य थे।चारों के डूबने की आशंका
गांव लखुवाली के पास इंदिरा गांधी नहर में गिरी कार
कार सवार संगरिया के निवासीहनुमानगढ़. रिश्तेदारों से मिलकर कार में सवार होकर घर लौट रहे परिवार के लिए मंगलवार की रात अमंगल साबित हुई। गांव लखूवाली के पास कार अनियंत्रित होकर इंदिरा गांधी नहर में गिर गई। कार में चार जने सवार थे जो एक ही परिवार के सदस्य थे। चारों ही कार के साथ नहर में बह गए। सूचना मिलने पर लखूवाली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही टाउन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह तथा हनुमानगढ़ तहसीलदार दानाराम को सूचना दी। मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे पुलिस ने आपदा प्रबंधन विभाग के गोताखोर...








