Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

रैली के साथ स्वच्छता पखवाड़ा का आगाज

रैली के साथ स्वच्छता पखवाड़ा का आगाज

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल की ओर से आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की कड़ी में 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। शुक्रवार को इस पखवाड़े का आगाज हुआ। इसके तहत शुक्रवार को हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता दिवस मनाया गया। इस दौरान स्काउट एंड गाइड, वेंडर्स तथा रेल कर्मचारियों की ओर से स्टेशन पर शपथ ली गई और स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन को स्वच्छता रखने का संदेश दिया गया। कचरे को कचरा पात्र में ही डालने का आह्वान किया गया। रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि जब तक सभी नागरिक सफाई के प्रति जागरूक नहीं होंगे तब तक स्वच्छता बनाए रखना संभव नहीं होगा। इसलिए इस कार्य में सभी अपना योगदान दें। स्टेशन पर स्वच्छता सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया। यहां यात्रियों ने सेल्फी...
स्कूल बस की टक्कर से पांच वर्षीय छात्र की मौत

स्कूल बस की टक्कर से पांच वर्षीय छात्र की मौत

हनुमानगढ़
सदर थाना क्षेत्र के गांव भाम्भूवाली ढाणी का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रहे पांच साल के मासूम बालक की एक अन्य स्कूल की बस की टक्कर लगने से मौत हो गई। मृतक बालक कक्षा दो में अध्ययनरत था जो गांव के ही निजी स्कूल में पढ़ता था। हादसा सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव भाम्भूवाली ढाणी में गुरुवार दोपहर को हुआ। सदर पुलिस ने शुक्रवार को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक बालक के पिता की रिपोर्ट पर सदर थाना में स्कूल बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार पूर्णराम पुत्र भजनलाल भाट निवासी वार्ड 5, भाम्भूवाली ढाणी ने बताया कि उसका लड़का रविन्द्र (5) निजी स्कूल में कक्षा दो में अध्ययनरत था। रविन्द्र गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोपहर करीब 2 बजे घर आ रहा था। जब वह घर के नजदीक गली में पह...
विरोध के बीच जिला अस्पताल के बाहर कियोस्क पर चला पीला पंजा

विरोध के बीच जिला अस्पताल के बाहर कियोस्क पर चला पीला पंजा

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
कार्यपालक मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में नगर परिषद के अमले ने हटाए अतिक्रमणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय के बाहर अतिक्रमण के रूप में चिह्नित कियोस्कों पर शुक्रवार सुबह नगर परिषद का पीला पंजा चला। भारी विरोध के बीच नगर परिषद की जेसीबी की मदद से करीब एक दर्जन कियोस्क ध्वस्त किए गए। हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के चलते तीन कियोस्क नहीं हटाए गए। इस कार्रवाई को कार्यपालक मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में नगर परिषद के अमले की ओर से अंजाम दिया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में कियोस्क धारियों ने जमकर विरोध किया। लेकिन उनकी एक न चली। इससे पहले सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए जिला कलक्टर की ओर से कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए तहसीलदार हरदीप सिंह के अलावा एससीएसटी सेल सीओ प्रहलाद राय, टाउन थाना के ...
भाखड़ा प्रणाली की नहरों का वरीयताक्रम जारी

भाखड़ा प्रणाली की नहरों का वरीयताक्रम जारी

हनुमानगढ़
17 सितम्बर से 25 सितम्बर तक रहेगा प्रभावीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से शुक्रवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया। यह वरीयताक्रम 17 सितम्बर से 25 सितम्बर तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मोरजण्डा (एमजेडी) नहर में 263 क्यूसेक, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 438, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 469, रतनपुरा (आरटीपी) में 481, मोडिया (एमओडी) में 686, सूरतपुरा (एसटीपी) में 695, दीनगढ़ (डीएनजी) में 708, हरिपुरा (एचआरपी) में 721, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 866, पीलीबंगा (पीबीएन) में 1081, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 1092, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 1105, अमरपुरा (एएमपी) में 1200, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 1320, भगतपुरा (बीजीपी) में 1358, संगरिया (एसएनजी) में 1364, नगराना (एनजीडी)में 1372, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 16...
जिला कलक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन

जिला कलक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की ओर से 17 सितम्बर को मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। तेरापंथ भवन में आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने अपने चैम्बर में किया। परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि 17 सितम्बर को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की ओर से भारत ही नहीं विदेशों में भी दो हजार से अधिक मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अधिकाधिक नागरिकों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर परिषद के कमल जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।...
रिलीव हुए श्रमिकों के चेहरों पर लम्बे समय बाद झलकी खुशी

रिलीव हुए श्रमिकों के चेहरों पर लम्बे समय बाद झलकी खुशी

हनुमानगढ़
नगरीय निकायों में समायोजित किए गए स्पिनिंग मिल के 317 कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर हुए रवानाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राज्य सरकार की ओर से नगरीय निकायों में समायोजित किए गए बंद हुई स्पिनिंग मिल के 317 कर्मचारी गुरुवार को अपनी-अपनी पोस्टिंग की जगह पर जाने के लिए रिलीव हो गए। इन सबको किसान नेता डॉ. सौरभ राठौड़ ने जंक्शन स्थित स्पिनफेड से अपने गन्तव्य स्थान के लिए रवाना किया। रिलीव लेटर प्राप्त कर रिलीव हो रहे श्रमिकों के चेहरों पर नगरीय विभाग में समायोजित होने की खुशी साफ झलक रही थी। इस मौके पर किसान नेता डॉ. सौरभ राठौड़ ने बताया कि बंद हुई स्पिनिंग मिल के वंचित कर्मचारियों का समायोजन करने की मांग को लेकर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के शासनकाल में लगातार चार साल तक सड़कों पर संघर्ष करते हुए उन्होंने आंदोलन की अगुवाई की। उसके बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद लगातार 3 साल से समायोजन से...
घर में घुसे चोर, नहीं मिला कीमती सामान

घर में घुसे चोर, नहीं मिला कीमती सामान

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन की लोहिया कॉलोनी में गुरुवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोर कुछ समय के लिए सूने छोड़े गए मकान में घुस गए। ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने कुछ ही देर में पूरा मकान खंगाल डाला। कपड़े व अन्य सामान बिखेर दिया लेकिन उनके हाथ न तो कोई कीमती सामान लगा और न ही रुपए। इस पर चोरों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। मकान मालिक की पत्नी की ओर से इस संबंध में अज्ञात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए गुरुवार को पुलिस थाना में परिवाद सौंपा गया। वीना पत्नी अनिल नायक निवासी लोहिया कॉलोनी, टाउन ने बताया कि उसका पति मजदूरी पेशा व्यक्ति है। वह गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे अपने मकान पर ताला लगाकर पड़ोस में गई थी। पीछे से अज्ञात शख्स मकान में घुसा और सारा सामान बिखेर दिया लेकिन उसे घर से कोई कीमती सामान या रुपए नहीं मिले। थोडी देर बाद वह वापस आई तो मकान पर लगाया ताला टूटा हुआ था और कमरे मे...
मजदूरों ने जिला कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

मजदूरों ने जिला कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

हनुमानगढ़
अनाज मंडी में फसलों की सरकारी खरीद शुरू करने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। किसानों की खरीफ की फसल नरमा, ग्वार, धान व मूंग की सरकारी खरीद करने तथा धानमंडी में मजदूर को काम देने की मांग को लेकर अनाज मण्डी पल्लेदार मजदूर यूनियन (सीटू) के बैनर तले मजदूरों ने गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले जिला कलक्ट्रेट के गेट के सामने हुई सभा को संबोधित करते हुए सीटू नेता आत्मासिंह ने कहा कि किसानों की खरीफ की फसल नरमा, ग्वार, मूंग, धान की फसल की सरकारी खरीद अनाज मंडियों में न होने से किसानों को मजबूरी में अपनी जिंस निजी व्यापारियों को कम कीमत पर बेचनी पड़ रही है। इस कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही अनाज मंडियों में फसल नहीं आने से मंडियों में भराई, झराई, तुलाई, लदवाई का काम करने वाले ...
दुष्कर्म के दोषी को 7 साल का कठोर कारावास

दुष्कर्म के दोषी को 7 साल का कठोर कारावास

हनुमानगढ़
विशिष्ट न्यायालय पोक्सो हनुमानगढ़ ने सुनाया फैसलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पोक्सो न्यायालय के विशिष्ट न्यायाधीश मदन गोपाल आर्य ने शादी का झांसा देकर नाबालिग नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में गुरुवार को फैसला सुनाते हुए दोषी युवक को 7 साल के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया। 1 लाख 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतने के आदेश दिए। राज्य की ओर से पैरवी विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद डूडी ने की। प्रकरण के अनुसार 7 अगस्त 2018 को पीड़िता के दादा ने संगरिया पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया। परिवादी ने बताया कि 6 अगस्त 2018 की रात्रि को उसकी पौत्री उसके पास सो रही थी। रात्रि को जाग आई तो उसकी पौत्री गायब थी। पता किया तो जानकारी मिली कि वार्ड 4 रावला हाल वालीपुली तहसील घड़साना संदीप उर्फ करतार सिंह (26) उसकी पौत्री को बहला-फ...
रेलवे फाटक से गुजरने के लिए रास्ता उपलब्ध कराने की मांग

रेलवे फाटक से गुजरने के लिए रास्ता उपलब्ध कराने की मांग

हनुमानगढ़
व्यापारियों ने किया रोष प्रदर्शनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में श्रीगंगानगर मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर चल रहे आरयूबी निर्माण कार्य के दौरान बंद किया गया रास्ता पैदल व साइकिल पर जाने वाले लोगों के लिए खोलने की मांग व्यापार मंडल ने की है। इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल बंसल के नेतृत्व में व्यापारियों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी मुलाकात की। गुरुवार को व्यापारियों ने व्यापार मण्डल अध्यक्ष प्यारेलाल बंसल के नेतृत्व में मौके पर एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष प्यारेलाल बंसल ने बताया कि श्रीगंगानगर रेलवे फाटक पर आरयूबी का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण रेलवे फाटक बंद कर दिया गया है। आरयूबी का निर्माण कार्य करीब एक साल में पूरा होगा। साइकिल या पैदल जाने वालों के लिए भी रास्ता नहीं छोड़ा गया। मजबूरीवश करीब पांच किलोमीटर...