वाशिंग लाइन बनने से बेरोजगार को मिलेगा रोजगार : निहाल चन्द
रेलवे वाशिंग लाइन मंजूर करवाने पर सांसद निहाल चन्द व पूर्व मंत्री का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हनुमानगढ़ में रेलवे वाशिंग लाइन मंजूर करवाने पर सोमवार को विभिन्न सामाजिक-व्यापारियों संगठनों की ओर से हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं श्रीगंगानगर सांसद निहाल चन्द व पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के सम्मान में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान फूलों की बड़ी माला पहनाकर वाशिंग लाइन मंजूर करवाने के लिए सांसद निहाल चन्द व डॉ. रामप्रताप का अभिनंदन किया गया। इस दौरान सांसद निहाल चन्द ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री और रेल मंत्री की ओर से हनुमानगढ़ जिले को रेलवे वाशिंग लाइन के रूप में बड़ी सौगात दी गई है। हनुमानगढ़ में 32 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से रेलवे वाशिंग लाइन बनेगी। केन्द्र स...








