Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

पुलिस के हत्थे चढ़े साइकिल चोर, 33 साइकिलें बरामद

पुलिस के हत्थे चढ़े साइकिल चोर, 33 साइकिलें बरामद

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
क्षेत्र में साइकिल चोरी की मिल रही शिकायतों के बाद गठित पुलिस टीम के हाथ लगी सफलताहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन पुलिस टीम ने सफलता हासिल करते हुए महंगी साइकिलें चोरी करने के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार किया है। यह सफलता क्षेत्र में साइकिल चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गठित पुलिस टीम के हाथ लगी। साइकिल चोरी के संबंध में दो दिन पहले ही जंक्शन पुलिस थाना में एक अधिवक्ता की ओर से दो नामजद व अन्य जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इन चोरों से पुलिस ने अधिवक्ता की साइकिल के साथ चोरीशुदा कुल 33 साइकिल बरामद कर ली है। अब पुलिस साइकिल मालिकों का पता लगा रही है। जंक्शन थाना प्रभारी अरुण चौधरी ने बताया कि जंक्शन थाना क्षेत्र में पिछले काफी समय से साइकिल चोरी की वारदातें हो रही थीं। इस पर चोरीशुदा साइकिलों की बरामदगी के लिए थाना स्तर पर एएसआई शिवनारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम ग...
नहीं फंसना चाहिए निर्दाेष

नहीं फंसना चाहिए निर्दाेष

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। चिड़िया गांधी गांव में गोकशी के प्रकरण में लिये गये सैंपलों की स्थिति स्पष्ट करने व मामले की निष्पक्ष जांच की मांग जौर पकड़ने लगी हैं। बुधवार को इस संबंध में अम्बेडकर छात्र विकास संघ ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में बताया गया कि इस मामले में दोषी चाहे कोई भी हो उसे सजा मिलनी चाहिये। निर्दोष कोई भी फसना नही चाहिये। ज्ञापन में पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने मांग करते हुए बताया गया हैं कि अगर इस मामले की समय रहते निष्पक्ष जांच नही हुई तो आन्दोलन किया जाएगा। इस मौके पर अम्बेडकर छात्र विकास संघ के जिलाध्यक्ष अलोक बिवान, अध्यक्ष दीपङ्क्षसह, असरफ आईतान, विकास ढ़िल, मानसिंह, दीपक रेगर, अनिष, विक्रम नायक, संदीप, सद्दाम, रूस्तम, पार्षद प्रतिनिधि मजीद खां आदि मौजूद थे।...
दोहराया संगठित रहने का संकल्प

दोहराया संगठित रहने का संकल्प

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। विप्र फाउंडेशन नोहर इकाई के तत्वावधान ग्रामीण स्तर पर विप्र समाज बंधुओं को संगठित करने के उद्देश्य से ग्रामीण इकाईयों का गठन किया जा रहा हैं। इसी के तहत बुधवार को क्षेत्र के गांव देईदास में विप्र समाज की बैठक पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीराम व्यास व तहसील अध्यक्ष रमेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें काशीराम पारीक ग्राम इकाई देईदास का अध्यक्ष बनाया गया हैं। इस मौके पर विप्र समाज के बंधुओं को संगठित रहने का संकल्प दोहराया गया। विप्र फाउंडेशन नोहर तहसील अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया है की जल्द ही नोहर की सभी ग्राम इकाईयों कार्य कारणी बनाई जाएगी। संरक्षक राधेश्याम शर्मा, शिव भगवान डाबड़ा, भंवरलाल जोशी, उपाध्यक्ष मुकेश पाडिया, सह सचिव उमेश शर्मा, अनूप शर्मा, प्रदीप शर्मा, जगतपाल शर्मा, आत्माराम शर्मा, विजेंद्र तिवाड़ी, घनश्याम सारस्वत, चंद्रभान पारीक, ओम प्रकाश प...
औचक निरीक्षण कर जांची मिड डे मील की गुणवत्ता

औचक निरीक्षण कर जांची मिड डे मील की गुणवत्ता

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। राजकीय विद्यालयों में मिड- डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए बुधवार को ग्राम पंचायत ढिलकी जाटान के विधालय मे विकास अधिकारी राजेश वर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षक के दौरान विकास अधिकारी ने विद्यालय की छात्राओं के साथ बैठकर भोजन का स्वाद चखकर गुणवत्ता जांच की। इस दौरान छात्राओं से बात कर विद्यालय में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में पुछा, खाने की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गयी, इस दौरान विकास अधिकारी द्वारा विद्यालय में पोषाहार रजिस्टर रिकोर्ड की भी जांच की, विकास अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया की मिड डे मिल का भोजन स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन मिले इसे लेकर राज्य के मुख्यमंत्री और मिड डे मील आयुक्त तथा जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ के निर्देशानुसार आज पोषाहार की जांच की और इससे पूर्व भी कलेक्टर के आदेश की पालना में पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों ...
रामलीला मंचन को लेकर किया ध्वज पूजन

रामलीला मंचन को लेकर किया ध्वज पूजन

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। सेठ ईश्वर दास थिरानी रामलीला मैदान में श्री राम नवयुवक विजय नाट्य परिषद के तत्वावधान में आयोजित कि जाने वाली रामलीला मंचन को लेकर बुधवार को ध्वज पूजन किया गया। पंडित प्रहलादराय शास्त्री के सान्निध्य में विधिवत पूजा-अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ध्वज पूजन किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुमन ओझा व मंत्री हरदत्त सैनी ने भगवान जयश्रीराम के जयकारे के साथ ध्वज पूजन की रस्म अदायगी की। ध्वज पूजन के साथ ही क्षेत्र की प्रसिद्ध इस बाड़ीवाली रामलीला के आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। उल्लेखनीय हैं कि वर्ष 1951 से इस रामलीला का आयोजन किया जा रहा हैं। अध्यक्ष सुमन ओझा ने बताया कि इस बार नये व पुराने कलाकारों का समावेश कर लीला का भव्य आयोजन किया जाएगा। साथ ही इस बार रामलीला का मंचन 20 दिन होगा। रामलीला 15 सितम्बर से प्रारंभ होगी। इस मौके पर संतोष तिवाड़ी, राजकुमार न...
सफलता का नहीं होता कोई शॉर्टकट

सफलता का नहीं होता कोई शॉर्टकट

हनुमानगढ़
सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित सुमन नायक का पैतृक गांव में सम्माननोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। परिस्थितियां चाहे कैसी भी रहे। मन में अगर दृढ़ संकल्प व इच्छाशक्ति हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता हैं। यहां बात हाल ही में सब इस्पेक्टर के पद पर चयनित हुई सुमन नायक ने अपने पैतृक गांव भूकरका में आयोजित सम्मान समारोह में कही। पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल के नेतृत्व में सुमन नायक का ग्रामीणों द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। महिलाओं ने मंगलगीत गाकर गांव की बेटी का स्वागत किया। समारोह में सुमन नायक ने कहा कि विकट परिस्थितियों में संघर्ष की क्षमता और अधिक बढ़ती हैं। इंसान को अपने लक्ष्य से नही भटकना चाहिये। उन्होंने कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल ने कहा कि सुमन ...
दिन-राज जुटे बीमार गोवंश की सेवा में

दिन-राज जुटे बीमार गोवंश की सेवा में

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। लंपी नामक बीमारी के चपेट में आये गोवंश की सेवा में बजरंग दल, विश्वहिन्दू परिषद व गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं सहित अनेक गौभक्त दिन-रात जुटे हैं। ताकि गोवंश को इस बीमारी से बचाया जा सके। गोवंश पर आये इस संकट में ये संकटमोचन बनकर खड़े हैं। बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद, गोरक्षा दल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी यहां सेठ सादीराम पचीसिया संस्कृत पाठशाला (प्राचीन शिव मन्दिर) में बीमार गोवंश की सेवा में जुटे हैं। पशुचिकित्सकों की देखरेख में बीमार पशुओं का इलाज किया जा रहा हैं। यहां करीब 35 युवा रोजाना गोवंश की देखभाल में जुटे हैं। यहां स्थान का अभाव जरूर हैं। मगर सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं के जौश में कोई कमी नजर नही आती। क्षमता के अनुसार लंपी स्किन से ग्रस्त बेसहारा पशुओं को लाकर उनकी नियमित देखभाल, दवाईयांं देने सहित विभिन्न सेवाकार्य किया जा रहे हैं। यहां लंपी से पीड़ित सैकड़ो ...
बाबा रामदेव के भंडारे का आयोजन

बाबा रामदेव के भंडारे का आयोजन

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। कस्बे के प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर के पास स्थित पुष्करना भवन में बाबा रामदेव के भंडारे का आयोजन किया गया। भण्डारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालूओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मांगीलाल बजाज, विकास राव, जीवन आचार्य, जितेंद्र लाटा, चंदन, सुरेश कुमार, राकेश लखेरा, जेपी स्वामी, नत्थुराम मोची, ऋषि, टीनी राव, राहुल चतुर्वेदी, अनिल, संजय, विक्रम लखारा, डीके भारद्वाज, चंद्रप्रकाश वालिया, ऋषि लाटा, हिमांशु लखेरा, नक्श बजाज, भव्य, पवन जोईया तथा माहेश्वरी महिला मंडल के जिला अध्यक्ष प्रियंका बजाज, उमा बागड़ी, सुनीता बागड़ी ने अपनी सेवाएं दी।...
पुरुष वर्ग में श्रीगंगानगर व महिला वर्ग में जयपुर के सिर बंधा जीत का सेहरा

पुरुष वर्ग में श्रीगंगानगर व महिला वर्ग में जयपुर के सिर बंधा जीत का सेहरा

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
सीनियर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी दोनों वर्गांे में चयनित टीमेंहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के व्यापार मण्डल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में चल रही 45वीं राज्य स्तरीय सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता (महिला-पुरुष) का समापन सोमवार को समारोहपूर्वक हुआ। चार दिन तक चले हैंडबॉल खेल के इस महाकुंभ में पुरुष वर्ग में श्रीगंगानगर जबकि महिला वर्ग में जयपुर की टीम के सिर जीत का सेहरा बंधा। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में श्रीगंगानगर की टीम ने राजस्थान पुलिस की टीम को हराया। तीसरे स्थान पर जयपुर की टीम रही। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला जयपुर व चूरू के मध्य खेला गया। इसमें जयपुर ने चूरू को शिकस्त देकर विजेता का खिताब जीता। राजस्थान पुलिस की टीम तृतीय जबकि मेजबान हनुमानगढ़ की टीम चौथे स्थान पर रही। व्यापार मण्डल शिक्षा समिति व जिला हैंडबॉल संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग...
टाउन क्षेत्र में तीन सूने मकानों पर चोरों का धावा

टाउन क्षेत्र में तीन सूने मकानों पर चोरों का धावा

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
लाखों की नकदी व जेवरातों पर हाथ साफ, एक घटना में चोरों की गतिविधियां सीसीटीवी फुटेज में हुई कैदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन क्षेत्र में चोरों ने अड़ोस-पड़ोस में स्थित दो मकानों सहित तीन सूने घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपयों की नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। एकसाथ तीन मकानों में चोरी की घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के दौरान चोरी की एक वारदात में बाइक पर सवार चार संदिग्ध नजर आए जो ताला तोड़ते व वारदात के बाद वहां से जाते दिखे। इस संबंध में टाउन थाना में अज्ञात जनों के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए हैं। जानकारी के अनुसार महेन्द्र मोहन पुत्र परमानन्द अरोड़ा निवासी दशमेश नगर, गली नम्बर 3, वार्ड नम्बर 33, टाउन ने...