Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

उपराष्ट्रपति का किया स्वागत

उपराष्ट्रपति का किया स्वागत

हनुमानगढ़
भादरा (सीमा सन्देश न्यूज)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद प्रथम बार राजस्थान की धरा पर पधारने पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सालासर धाम में भारतीय जनता पार्टी भादरा की ओर से पूर्व विधायक संजीव बेनीवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। उनके निर्वाचन पर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उप राष्ट्रपति को उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोगामेडी पधारने का भी न्योता दिया। प्रतिनिधि मंडल में नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष मांगीलाल गोयल, पार्षद एवं गौशाला के अध्यक्ष दयानंद खोखेवाला, पार्षद नंदलाल सैनी, हरि प्रकाश शर्मा, सुनील बराला ,सुभाष छिम्पा जमात अली शामिल थे।...
पंचायत समिति का घेराव

पंचायत समिति का घेराव

हनुमानगढ़
टिब्बी (सीमा सन्देश न्यूज)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी तहसील कमेटी टिब्बी के द्वारा मनरेगा शुरू करने की मांग को लेकर पंचायत समिति का घेराव किया गया। पंचायत समिति विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में टिब्बी तहसील के समस्त ग्राम पंचायतों में नरेगा का काम शुरू करने, मजदूरों को 125 दिन काम देने, प्रतिदिन 500 रुपए मजदूरी देने, मजदूरों के लिए पानी की व्यवस्था करने, समय के अनुसार समय पर छुट्टी देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें न माने जाने पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी 20 सितंबर को टिब्बी पंचायत समिति का सामने उग्र आंदोलन प्रदर्शन करेगी जिसकी तमाम जिम्मेदारी यहां के प्रशासन की होगी। इस माकपा टिब्बी तहसील सचिव सुरेंद्र सोनी, नौजवान सभा सचिव कुलदीप शर्मा, जसविंदर सिंह सहोता, अमरजीत सिंह अन्य ग्रामीण महिलाएं व कार्यकर्ता मौजूद रहे।...
पहली बार सम्पन्न हुए चुनावों में भीम निवाद फिर बने अध्यक्ष

पहली बार सम्पन्न हुए चुनावों में भीम निवाद फिर बने अध्यक्ष

हनुमानगढ़
कई दिनों से चल रही थी व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए गहमागहमीगोलूवाला (सीमा सन्देश न्यूज)। स्थानीय व्यापार मंडल के इतिहास में पहली बार हुए चुनावों में व्यापारियों ने निवर्तमान अध्यक्ष भीम निवाद को ही फिर अपना नया अध्यक्ष चुना है। गुरुवार को संपन्न हुए व्यापार मंडल चुनाव में भीम निवाद ने अपने प्रतिद्वंद्वी राकेश ढाका को 4 वोटों से परास्त कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू हुई मतगणना में व्यापारियों ने खासा उत्साह दिखाया और लगभग 1 बजे तक ही सभी व्यापारियों ने वोट पॉल कर दिए। उसके बाद 3 बजे शुरू हुई मतगणना करीब आधे घण्टे तक चली जिसमें भीम निवाद को 92 व राकेश ढाका को 88 वोट मिले तथा 1 वोट निरस्त घोषित किया गया वहीं एक मतदाता ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। विजयी घोषणा की खबर सुनते ही व्यापार मंडल के बाहर खड़े भीम निवाद समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए विजयी जुलूस निकाला। जीत के...
श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर मांगी मन्नत

श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर मांगी मन्नत

हनुमानगढ़
गांव सूरेवाला स्थित बाबा रामदेव मंदिर में मेले का आयोजनटिब्बी (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के गांव सूरेवाला स्थित बाबा रामदेव मंदिर में मंदिर कमेटी व ग्रामीणों के सहयोग से विशाल व भव्य मेले का आयोजन किया गया। प्रकाश उत्सव के तहत आयोजित इस मेले में सूरेवाला सहित आसपास के गांवों के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा मंदिर में धोक लगाकर मन्नतें मांगी। इस दौरान कलाकारों ने बाबा का गुणगान किया तथा सचेतन झांकियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व सुबह मंदिर कमेटी अध्यक्ष दुर्गाराम पूनड़, सचिव जगदीश इननिया, कोषाध्यक्ष करनीदान, अर्जुनराम परिहार, सरपंच सुरजाराम पंवार, इंद्रकुमार पन्नू, व अल्लाराम बारूपाल ने बाबा रामदेव के लंगर प्रसाद का भोग लगाकर तथा महाआरती कर मेले की शुरूआत की। इस दौरान आयोजित भजन कीर्तन में चण्ड़ीगढ से आए गायक बलजिन्द्र सिंह बुग्गा ने बाबा का गुणगान किया। इस अवसर पर...
पार्षद द्वारा ठेकेदार से अभद्र व्यवहार का आरोप

पार्षद द्वारा ठेकेदार से अभद्र व्यवहार का आरोप

हनुमानगढ़
ठेकेदारों द्वारा वार्ड के कार्य का किया बहिष्कारभादरा (सीमा सन्देश न्यूज)। बुधवार को नगर पालिका ठेकेदार यूनियन ने कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर पार्षद नन्दलाल सैनी पर ठेकेदार से अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। ज्ञापन में लिखा है की बुधवार को वार्ड नंबर चार में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान वार्ड पार्षद ने ठेकेदार व मजदूरों के साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली गलौच की। इस को लेकर नगर पालिका ठेकेदारों ने बैठक कर इसकी निंदा करते हुवे फैसला लिया की भविष्य में कोई भी ठेकेदार वार्ड नंबर चार में कार्य नहीं करेगा। ज्ञापन में पालिका प्रशासन से अनुरोध किया है की उपयुक्त मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करे।...
खरीफ फसल के बीमा क्लेम के भुगतान की मांग

खरीफ फसल के बीमा क्लेम के भुगतान की मांग

हनुमानगढ़
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनपल्लू (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों द्वारा पवन सिहाग जिला परिषद सदस्य के लैटर पैड पर तहसीलदार पल्लू के मार्फत जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। जिला परिषद सदस्य पवन सिहाग ने बताया कि हजÞारों किसानों का 2021 खरीफ फसल का बीमा अभी तक खातों में नही डाला गया है। पिछले साल खरीफ का हरि किया गया बीमा आज तक किसानों के खातों में नही आने से किसानों की हालत ख़्सरब हो रही है क्योंकि इस साल भी बरसात के समय पर ना होने की वजह से खरीफ की फसलों ने काफी ज्यादा नुकसान हो गया है। मूंग मोठ व ग्वार की फसल में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है जिसके चलते किसानों के चहरे पर मायूसी साफ तौर पर देखी जा सकती है। भाजपा सदस्य भीम सैन ने बताया कि पल्लू क्षेत्र में काफी लंबे समय से कृषि कनेक्शन लंबित पड़े हुए है जिनको बिजली विभाग द्वारा जल्दी से जल्दी...
किसानों को नहीं मिल रही पर्याप्त वॉट की विद्युत सप्लाई

किसानों को नहीं मिल रही पर्याप्त वॉट की विद्युत सप्लाई

हनुमानगढ़
18 एसपीडी (सीमा सन्देश न्यूज)। जहां एक और सरकार किसानों के लिए अनेक लाभकारी व कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। वही किसानों पचारावाला व रोहिडा वाला देर के किसानों को विद्युत की सप्लाई 220 वाट तक की मिल रही है जबकि विद्युत मोटर को चलाने के लिए विद्युत की सप्लाई 300 वाट के लगभग होनी चाहिए। यह विद्युत की एक मात्रा है जिसके तहत ही विद्युत मोटर को संचालित किया जा सकता है। विद्युत की पूरी मात्रा नहीं मिल रही है। इस कारण किसानों की विद्युत मोटर जलकर राख हो रही है। वह विद्युत मोटर जलने के कारण उसको बंधवाने से लेकर खेत तक लाने में 5 दिन का समय लग रहा है। इस कारण किसानों को समय व धन की बर्बादी दोनों ही साथ में हो रही है इस कारण नरमे की फसल ग्वार की फसल बर्बाद होने के कगार पर है इसको लेकर गांव झुरिया वाला के सब स्टेशन पर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान धरने पर अधिकारी दोपहर तक आने की बात को लेक...
दिव्यांग मेडिकल सर्टिफिकेट किए जारी

दिव्यांग मेडिकल सर्टिफिकेट किए जारी

हनुमानगढ़
पीलीबंगा (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ की सचिव एवं एडीजे संदीप कोर के दिशा-निर्देशानुसार व ताल्लुका विधिक सेवा समिति पीलीबंगा के अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार गहलोत तथा पीलीबंगा उपखंड अधिकारी रणजीत कुमार बिजारणिया के मार्गदर्शन में गुरुवार को उपखंड क्षेत्र पीलीबंगा के दिव्यांगों के दिव्यांग मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करवाए गए। तालुका विधिक सेवा समिति पीलीबंगा के पी एल वी एवं जनसेवक हरबंस लाल द्वारा जनसेवा वाहन के माध्यम से पीलीबंगा उपखंड क्षेत्र के दिव्यांगों मांगीलाल पुत्र हनुमान शर्मा वार्ड नं 05 जाखडाÞवाली, सरबती पत्नी सुल्तानराम भादू वार्ड 12 जाखडाÞवाली, गौरव मोयल पुत्र महावीर सिंह वार्ड नं 06 लुढाणा, बजरंग लाल पुत्र साहबराम वार्ड 8 लुढाणा, विक्रम पुत्र महावीर सिंह अमरपुरा ढाणी (डिंगवाला), बसन्ती देवी पत्नी जगदीश चक 24 एसटीजी (दुलमाना) के चलने फिरने मे...
बसपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम दफ्तर के समक्ष किया प्रदर्शन

बसपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम दफ्तर के समक्ष किया प्रदर्शन

हनुमानगढ़
सात सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापनटिब्बी (सीमा सन्देश न्यूज)। कस्बे में बहुजन समाज पार्टी संगरिया विधानसभा इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया तथा सात सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। बसपा संगरिया विधानसभा प्रभारी विजय कुमार किलानिया व जिलाध्यक्ष महावीर सहजीपुरा के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत श्रमिकों को शीघ्र रोजगार देने, श्रमिकों की मजदूरी 500 रुपए करने, तथा पूरे वर्षभर रोजगार देने, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस एवं खाद्य पदार्थों कै दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि पर अंकुश लगाने, प्रदेश में अनुसूचित जाति, जन जाति, महिलाओं, आदिवासियों, कमजोर वर्गों पर हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न पर रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने, खाद्य सुरक्षा योजना में भरे...
बीज निगम का निरीक्षण कर देखा गेहूं की ग्रेडिंग का कार्य

बीज निगम का निरीक्षण कर देखा गेहूं की ग्रेडिंग का कार्य

हनुमानगढ़
राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा ने किया निरीक्षणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा (राज्य मंत्री दर्जा) ने गुरुवार को टाउन में राजस्थान स्टेट सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान गोदारा ने गेहूं की ग्रेडिंग का कार्य देखा। ग्रेडिंग के बाद पैकेजिंग व डिलीवरी आदि प्रक्रिया देखी। बीज तैयार करने में आड़े आ रही कठिनाइयों के बारे में बीज निगम के अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही किसानों व किसान प्रतिनिधियों से भी बात की। गोदारा ने आश्वस्त किया कि किसान प्रतिनिधियों के सामने आ रही कठिनाइयों के संबंध में चेयरमैन व एमडी से बात कर इन्हें दूर करने का प्रयास रहेगा। क्षेत्र का किसान इस बीज निगम का अधिक से अधिक लाभ उठाए, ऐसी कोशिश रहेगी। इस दौरान संयंत्र प्रबंधक कमलेश कुमार ...