Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

पथ संचलन कार्यक्रम के निमित्त सौंपे दायित्व

पथ संचलन कार्यक्रम के निमित्त सौंपे दायित्व

हनुमानगढ़
5 अक्टूबर को होगा भटनेर पथ संचलन कार्यक्रमहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दुर्गा कॉलोनी बस्ती की बैठक का आयोजन दुर्गा मंदिर धर्मशाला में किया गया। इसमें 5 अक्टूबर को होने वाले भटनेर पथ संचलन कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राधेश्याम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम हिंदू समाज का कार्यक्रम है। अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयदशमी के मौके पर हिंदू समाज को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। बैठक के दौरान पथ संचलन कार्यक्रम के निमित्त विभिन्न कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए। दुर्गा कॉलोनी बस्ती के संयोजक सुंदर, सह संयोजक राजकुमार गोस्वामी और कपिल गोयल, दुर्गा कॉलोनी उप बस्ती के संयोजक अशोक भारतीय, सह संयोजक शुभम सेन, कुमार केशव, सीताराम मास्टर, राजेंद्र ग्रोवर, हिमांशु महर्षि, सुनील मित्तल, उप बस्...
शिक्षा से ही देश व समाज का विकास संभव

शिक्षा से ही देश व समाज का विकास संभव

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जंक्शन के आदर्श बाल निकुंज उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षाविद् भगवान दास गुप्ता को विद्यालय प्रबंध समिति संस्थापक फूलसिंह व निदेशक गुरप्रीत सिंह ने शॉल ओढ़ाकर, पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय की शिक्षिका राजवंत कौर, शकुंतला, शीतल, शिवानी, सकीना, पायल, बेबी को सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय संस्थापक फूलसिंह ने कहा कि शिक्षा से ही देश व समाज का विकास संभव है। बच्चों को अच्छी शिक्षा देना शिक्षकों का नैतिक कर्त्तव्य है। अच्छी शिक्षा व अच्छे संस्कार से बच्चे खुद तरक्की करने के साथ-साथ देश व समाज के विकास में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों ने कोरोना काल में भी आॅन लाइन शिक्षा के ...
बेहतर कार्य करने वाले गुरुजन सम्मानित

बेहतर कार्य करने वाले गुरुजन सम्मानित

हनुमानगढ़
तीन शिक्षकों का जिला स्तरीय व एक शिक्षक का ब्लॉक स्तरीय पुरस्कार से सम्मानहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोमवार को जंक्शन के सेक्टर 12 स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला व ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने शिरकत की। समारोह में जिला अहिंसा बोर्ड के सह संयोजक तरुण विजय, उपखण्ड अधिकारी डॉ. अवि गर्ग, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल गोदारा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हंसराज जाजेवाल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीमा भल्ला व एडीपीसी जयसिंह रणवां भी अतिथियों के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला कलक्टर समेत अन्य अतिथियों ने राज्य सरकार की ओर से चयनित तीन शिक्षकों को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत कि...
बताई गुरु-शिष्य के रिश्ते की महत्ता

बताई गुरु-शिष्य के रिश्ते की महत्ता

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के टाइम्स पब्लिक स्कूल में सोमवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल चेयरमैन डॉ. सागरमल लढ्ढा ने कहा कि शिक्षक की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है। एक शिक्षक युग निर्माण का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि स्कूल को लोकप्रियता के उच्च शिखर पर पहुंचाने का श्रेय हमारे निपुण शिक्षकों को ही जाता है। निदेशक गोपाल लड्ढा ने गुरु-शिष्य के रिश्ते की महत्ता बताई। एक गुरु के शिष्य के प्रति कर्त्तव्यों व एक शिष्य के गुरु के प्रति कर्त्तव्यों को विस्तार से बताया। प्राचार्य देवकी नन्दन महर्षि ने कहा कि शिक्षक ईश्वर के समान है जो बच्चों के भविष्य निर्माण का कार्य करता है। प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए अपने कर्तव्यों को निरन्तर इसी लगन से पूर्ण की प्रेरणा दी। इस मौके पर प्र...
आंगन आई लक्ष्मी तो जच्चा के लिए वितरित किया पौष्टिक आहार

आंगन आई लक्ष्मी तो जच्चा के लिए वितरित किया पौष्टिक आहार

हनुमानगढ़
श्री अन्नपूर्णा आध्यात्मिक सेवा समिति की मुहिमहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्री अन्नपूर्णा आध्यात्मिक सेवा समिति की ओर से जिला कलक्टर नथमल डिडेल की प्रेरणा से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत ग्राम पंचायत दो केएनजे में किसी भी परिवार में बेटी का जन्म होने पर उसकी मां को आवश्यक पौष्टिक आहार का वितरण करने का बीड़ा उठाया हुआ है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत दो केएनजे के वार्ड 10 के एक परिवार में कुछ दिन पहले जन्म लेने वाली बच्ची के घर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला थाना की एसआई रेणुबाला ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अन्नपूर्णा आध्यात्मिक सेवा समिति सचिव प्रदीप पाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड पंच पति मंगतूराम पूनिया, रायसिंह शर्मा और पृथ्वीराज ने शिरकत की। इस दौरान अतिथियों की ओर से नवजात बच्ची की मां के लिए पौष्टिक आहार वितरित किया गया। मु...
वार्ड में व्याप्त समस्याओं से कराया अवगत

वार्ड में व्याप्त समस्याओं से कराया अवगत

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के पंजाबी मोहल्ला व रामसिंह कॉलोनी के वाशिंदों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल व निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां से मिले। इसके बाद वार्डवासियों ने सभापति व निर्माण समिति अध्यक्ष को रामसिंह कॉलोनी की सड़कों, स्ट्रीट लाइट तथा स्वामी केशवानन्द पार्क का मौका मुआयना भी करवाया। सभापति ने शीघ्र इन समस्याओं का समाधान करवाने के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद प्रदीप ऐरी, फिक्र नोट इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर संदीप सोनी, कॉलोनी के जेपी बंसल, पुरुषोत्तम सिंगला, रामस्वरूप झोरड़, रामनिवास, चुन्नीलाल ढाका, अशोक जैन, अरविंद छाबड़ा, सतीश, रतन जैन, अमीलाल, बलकरण सिंह, हरलाल ढाका आदि मौजूद थे।...
ग्रामीणों ने की जीएसएस पर तालाबंदी

ग्रामीणों ने की जीएसएस पर तालाबंदी

हनुमानगढ़
खेतों में तय समयानुसार विद्युत आपूर्ति करने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। खेतों में पर्याप्त समय के लिए बिजली आपूर्ति नहीं करने से आक्रोशित गांव मटोरियांवाली ढाणी, नौरंगदेसर व मोहनमगरिया के ग्रामीणों ने शुक्रवार को नौरंगदेसर जीएसएस पर तालाबंदी कर विरोध दर्ज करवाया। ग्रामीण करीब 2 घंटे तक जीएसएस के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। मौके पर पहुंचे डिस्कॉम के अधिकारियों से वार्ता में आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने आंदोलन एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया। इस दौरान पूर्व सरपंच इन्द्रजीत शर्मा ने कहा कि खेतों में इस समय फसलों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है और इसी समय पर्याप्त समय बिजली आपूर्ति नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि खेतों में 6 घंटे बिजली देने की बात तय हुई थी लेकिन 5 घंटे बिजली दी जा रही है। इसमें से भी अनेकों बार कट लगाए जाते हैं। इ...
प्रशिक्षक व खिलाड़ी को खेल रत्न पुरस्कार

प्रशिक्षक व खिलाड़ी को खेल रत्न पुरस्कार

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
एसकेडी में डायमण्ड आॅफ स्पोर्ट्स कार्यक्रम आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय में क्षेत्र के कुशल व होनहार खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों के सम्मान में शुक्रवार को समारोह विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में श्री खुशाल दास स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ियों तथा क्षेत्र के गणमान्य खेल प्रशिक्षकों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के मेजर जनरल प्रीतम बिश्नोई, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, जीवेम समूह के डॉ. दिलीप मोदी, पैरा ओलम्पियन संदीप मान, सामाजिक कार्यकर्ता नरेश मेहन, पीआरओ सुरेश बिश्नोई, सविता पूनिया, कोच बसंत मान ने शिरकत की। मेजर जनरल प्रीतम बिश्नोई ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए देश सेवा...
हर तरफ गणपति बप्पा मोरया की धूम

हर तरफ गणपति बप्पा मोरया की धूम

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
गणेश महोत्सव जारी, मूर्ति विसर्जन 9 सितम्बर कोहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेश महोत्सव जारी है। क्षेत्र के मंदिरों में महोत्सव के तहत सुबह-शाम पूजा-अर्चना हो रही है। इसी कड़ी में जंक्शन में रेलवे स्टेशन रोड पर स्वर्णकार समाज सेवा समिति व मराठा मंडल की ओर से जनसहयोग से मनाए जा रहे 13वें गणेश महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को पंडित विजय शास्त्री ने मुख्य यजमान चेतराम सोनी सपत्नीक के हाथों पूजा-अर्चना करवाई। पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान गणेश की महाआरती की गई। समिति अध्यक्ष बबलू सोनी ने बताया कि सुबह-शाम अतिथियों की ओर से भगवान गणेश का पूजन किया जा रहा है। 9 सितम्बर को भण्डारे के पश्चात भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली जाएगी। देर शाम मूर्ति विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव का समापन होगा। इस दौरान पुरुषोत्तम सोनी, पवन सोनी, दीपक शर्मा, विक्की सोनी, कुंदन सोनी, जगतपाल सोनी, दीप...
रेवेन्यू अधिवक्ता चैम्बर्स में अधिवक्ताओं ने किया पौधरोपण

रेवेन्यू अधिवक्ता चैम्बर्स में अधिवक्ताओं ने किया पौधरोपण

हनुमानगढ़
मौलसरी के 30 पौधे लगाकर लिया सार-सम्भाल का संकल्पहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बार संघ की ओर से रेवेन्यू अधिवक्ता चैम्बर्स के पीछे शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। पौधरोपण की शुरुआत वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश चंद चिलाना, अरविंद बिश्नोई, इंद्राज गोदारा, महेंद्र सिंह संधू, रेशमी सिहाग, विजय कौशिक, रमेशचंद जोशी, देवदत्त भिड़ासरा की ओर से मौलसरी का पौधा लगाकर की गई। इस मौके पर बार संघ अध्यक्ष मनजिंद्र सिंह लेघा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। इसलिए हम सभी को पौधरोपण कर इनकी सार-सम्भाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें स्वच्छ प्राणवायु देते हैं। कोरोना काल में आॅक्सीजन की कमी के कारण न जाने कितने लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। लेघा ने कहा कि जिनसे हमने सीखा उन गुरुजनों के हाथों से पौधरोपण करवाकर बहुत खुशी महसूस हो रही है। लेघा ने बताया कि मौलसरी के 30 पौधे लगाकर इनकी सार-स...