पोस्ट ग्रेजुएट कर रहा था दांतों का इलाज, अस्पताल को जड़ा ताला
नहीं मिला अस्पताल का मुख्य डॉक्टर, न मिले योग्यता प्रमाण पत्रस्वास्थ्य विभाग की टीम की नोहर में कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलक्टर नथमल डिडेल को प्राप्त हुई एक शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को नोहर स्थित दांतों के एक अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, नोहर बीसीएमओ डॉ. प्रदीप कड़वासरा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता संत कुमार बिश्नोई एवं मलकीत सिंह की टीम की ओर से किए गए निरीक्षण दौरान पोस्ट ग्रेजुएट अस्पताल में महिला के दांतों का इलाज करता मिला। अस्पताल का मुख्य डॉक्टर मौके पर नहीं मिला। न ही योग्यता प्रमाण पत्र मिला। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को ताला जड़ दिया। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर नथमल डिडेल को गत दिवस एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को नोहर स्थित भाटी दांतों का अस्पताल का निरीक्...








