पीर बाबा की दरगाह पर चढ़ाई चद्दर
मनाया गया उर्स, रात्रि को हुआ कव्वाली कार्यक्रमहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में सूरतगढ़ रोड पर सेक्टर 12 में स्थित पीर बाबा की दरगाह पर 42वां उर्स रविवार को मनाया गया। सुबह 8 बजे से ही दूर-दूर से श्रद्धालुओं का दरगाह पर आगमन शुरू हो गया। पूरा दिन हजारों श्रद्धालुओं ने दरगाह पर मात्था टेककर चद्दर चढ़ाकर मन्नत मांगी। सुबह 11 बजे नगर परिषद निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, भाजपा युवा नेता अमित सहू, जिला अहिंसा बोर्ड के सह संयोजक तरुण विजय, पार्षद गुरदीप सिंह बराड़, बलराज सिंह दानेवालिया, प्रदीप ऐरी, स्वर्णसिंह, संजय सांसी, सिंगाराम गाट, राजेन्द्र चौधरी, मुस्ताक पठान, नारायण नायक आदि ने दरगाह पर चद्दर चढ़ाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इससे पहले शनिवार रात्रि को पीर बाबा की दरगाह पर कव्वाली का कार्यक्रम हुआ। इसमें कलाकार गुरसेवक अली, लक्ष्मण सांसी, मोहम्मद मलिक, रवि ढोली...








