Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

परीक्षा-पत्र तैयार करने के लिए पैनल गठन पर चर्चा

परीक्षा-पत्र तैयार करने के लिए पैनल गठन पर चर्चा

हनुमानगढ़
एसकेडी यूनिवर्सिटी के फार्मेसी संकाय की बोर्ड आॅफ स्टडीज की बैठक सम्पन्नहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्री खुशालदास विश्वविद्यालय में फार्मेसी संकाय में संचालित कॉलेज आॅफ फार्मेसी सत्र 2022-23 के लिए बोर्ड आॅफ स्टडीज की बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बैठक में विषय विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. महेश कटारिया एवं डॉ. सुशील सुथार मौजूद रहे। बैठक के दौरान परीक्षा-पत्र तैयार करने के लिए पैनल के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई। आगामी परीक्षाओं में प्रश्न-पत्रों को अनुप्रयोगिक आधार पर तैयार करने का सुझाव सदस्यों की ओर से दिया गया। बैठक के दौरान विभाग की ओर से संचालित डी. फार्मेसी के पाठ्यक्रम पर गहनता से चर्चा की गई। फार्मेसी काउंसिल आॅफ इण्डिया की ओर से दिए गए सुझावों पर भी इस बैठक में प्रमुखता से विचार-विमर्श किया गया। फार्मेसी संकाय अधिष्ठाता डॉ. सुनील ठकराल ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से भी अपने ...
जमीन की कुर्की-नीलामी रूकवाने के लिए 20 जून को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

जमीन की कुर्की-नीलामी रूकवाने के लिए 20 जून को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

हनुमानगढ़
अखिल भारतीय किसान सभा ने की घोषणाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। किसानों की जमीन की कुर्की और नीलामी की कार्रवाई रोकने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से 20 जून को जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। यह घोषणा शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जंक्शन की एक धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में सभा के पदाधिकारियों ने दी। प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय किसान सभा के रघुवीर वर्मा ने आरोप लगाया कि हनुमानगढ़ के उपखण्ड अधिकारी की ओर से किसानों की भूमि कुर्क की जा रही है। वर्तमान में हनुमानगढ़ तहसील के 1500 से ज्यादा किसानों की भूमि की कुर्की की प्रक्रिया चल रही है जबकि राज्य सरकार की ओर से 20 फरवरी 2022 को किसानों की भूमि कुर्की व नीलामी पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद हनुमानगढ़ उपखण्ड अधिकारी लगातार कुर्की प्रक्रिया जारी रखे हुए हैं। इससे किसानों में भय व्याप्त है। रघुवीर वर्मा ने कहा कि दूसरी त...
वेतन और एसीपी विसंगति दूर न होने से जेईएन नाराज

वेतन और एसीपी विसंगति दूर न होने से जेईएन नाराज

हनुमानगढ़
13 जून से जयपुर में महापड़ाव डालने का ऐलान, मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। विद्युत निगमों में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता की वेतन और एसीपी विसंगति दूर करने की मांग को लेकर पावर इंजीनियर एसोसिएशन आॅफ राजस्थान के सदस्यों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राज्य के बिजली विभाग का कनिष्ठ अभियंता विगत कई वर्षों से वेतन विसंगति और एसीपी विसंगति की मार झेल रहा है। ऊर्जा विभाग की 185वीं कोआर्डिनेशन कमेटी में बिजली निगम में कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति और एसीपी विसंगति निवारण करने की अनुशंसा राज्य सरकार एवं वित स्तर पर अटकी हुई है। संगठन की ओर से 3 मार्च को जयपुर में दिए गए एक दिवसीय धरने के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग के साथ हुई वार्ता में वेतन विसंगति को अतिशीघ्र ही सही करवाने का आश्वासन ...
बार संघ सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन

बार संघ सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बार संघ खण्डेला जिला सीकर के अधिवक्ता हंसराज मावलिया की मौत के जिम्मेदार दोषियों को सजा दिलवाने की मांग को लेकर बार संघ हनुमानगढ़ के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बार संघ अध्यक्ष मनजिन्द्र सिंह लेघा ने कहा कि अधिवक्ता हंसराज मावलिया निवासी खण्डेला, सीकर ने वहां नियुक्त उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार से तंग-परेशान होकर आत्महत्या दाह जैसा घातक कदम उठाया। इससे अधिवक्ता हंसराज मावलिया की मृत्यु हो गई। लेघा ने कहा कि मावलिया की मौत के जिम्मेदार दोषी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर सजा दिलवाई जानी कानूनी रूप से अति आवश्यक है। लेघा ने कहा कि प्रदेश के लगभग सभी राजस्व न्यायालयों की कार्य प्रणाली बेहद खराब है व भ्रष्टाचार का अत्यन्त बोलवाला है। राजस्व न्यायालयों में नियम के अनुसार कार्यवाही ...
50 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी के शिकंजे में फंसा गंगमूल डेयरी एमडी

50 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी के शिकंजे में फंसा गंगमूल डेयरी एमडी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
दूध सप्लाई के लिए लगाए गए वाहनों को बिना टेंडर चलाने और टेंडर अवधि बढ़ाने के एवज में एमडी पवन गोयल ने मांगी थी रिश्वतभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सीकर टीम की कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्रीगंगानगर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (गंगमूल डेयरी) का प्रबन्ध निदेशक 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते शुक्रवार को एसीबी के शिकंजे में फंस गया। उसे एसीबी सीकर की टीम ने मुख्यालय के निर्देश पर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। डेयरी एमडी पवन गोयल ने दूध सप्लाई के लिए लगाए गए वाहनों को बिना टेंडर चलाने और टेंडर अवधि बढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम ने एमडी के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी ली। पहुंच के चलते पवन कुमार गोयल पिछले लम्म्बे समय से डेयरी एमडी के पद पर आसीन था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की सीकर इकाई को प...
अव्वल रहे विद्यार्थियों का अभिनंदन

अव्वल रहे विद्यार्थियों का अभिनंदन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कक्षा 12वीं में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान वर्ग में उच्च अंक हासिल करने वाले टाउन के शिशु शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं का गुरुवार को विद्यालय प्रांगण में अभिनंदन किया गया। स्कूल प्रबंधन व स्टाफ ने अव्वल रहे छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर व राजस्थानी पगड़ी पहनाकर अभिनंदन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन के आशीष छाबड़ा ने बताया कि संस्था करीब 50 साल से संचालित है। करीब 22 सालों से कक्षा 12वीं कला वर्ग का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहता आया है। अब तक कक्षा 12वीं वाणिज्य का परीक्षा परिणाम 17 बार जबकि विज्ञान का परीक्षा परिणाम 8 बार शत प्रतिशत रहा है। अनुशासन और परिश्रम संस्था में अध्ययनरत बच्चों की सफलता का कारण है। इस बार भी विज्ञान वर्ग में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर पास हुए हैं। कला वर्ग में रवि कुमार ने 91.60 प्...
आरसीसी सड़क व लाइटिंग कार्य का लोकार्पण

आरसीसी सड़क व लाइटिंग कार्य का लोकार्पण

हनुमानगढ़
सभापति, निर्माण समिति अध्यक्ष व पार्षद रहे मौजूदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सेक्टर 12 में निर्मित आरसीसी सड़क का लोकार्पण बुधवार देर शाम को हुआ। साथ ही सूरतगढ़ मार्ग पर करवाए गए रोड लाइटिंग कार्य का लोकार्पण भी किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, पार्षद मंजू रणवां, परविन्द्र कौर, सुलोचना कंडा ने अतिथियों के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति गणेश राज बंसल ने कहा कि नगर परिषद की ओर से विधायक चौधरी विनोद कुमार के प्रयासों से शहर के सभी वार्डांे में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। साथ ही सेक्टर 12 में रेलवे लाइनों के पास की जगह को किसान पार्क के रूप में विकसित कर शहरवासियों को पार्क की सौगात दी गई है। इससे शहर के सौन्दर्यकरण में चार चांद लगे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही श...
तकनीकी सहायक पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप

तकनीकी सहायक पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप

हनुमानगढ़
विभागीय कार्यवाही करने की मांग, नाराज ग्रामीणों ने निगम के एसई कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जीएसएस में तैनात तकनीकी सहायक पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए चक 9 और 10 एमओडी के ग्रामीणों ने गुरुवार को जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष नारेबाजी कर विरोध जताया। साथ ही तकनीकी सहायक पर विभागीय कार्यवाही करने की मांग का एसई को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर गुरदास सिंह पुत्र गुरजन्ट सिंह जटसिख निवासी 9 एमओडी पीएस सदर ने बताया कि बुधवार को अल सुबह 2.35 बजे अचानक ट्यूबवैल की बिजली चली गई। उसने चक 2 पीबीएन स्थित जोधपुर विद्युत निगम के 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन के तकनीकी सहायक राजेश कुमार को फोन किया। राजेश कुमार ने कहा कि बिजली पीछे से फाल्ट हो गई है। करीब आधे घंटे तक इन्तजार किया लेकिन लाइट नहीं आई। इस पर वह व अड़ोस-...
बेटी की शादी के लिए सौंपा आर्थिक सहायता राशि का चेक

बेटी की शादी के लिए सौंपा आर्थिक सहायता राशि का चेक

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक कल्याण योजना के अन्तर्गत बेटियों की शादी के लिए धानमंडी के पंजीकृत दो हम्माल को गुरुवार को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि के चेक सौंपे गए। यह चेक कृषि उपज मंडी समिति सचिव सीएल वर्मा की ओर से दोनों मजदूरों को प्रदान किए गए। इस सहायता राशि से दोनों मजदूरों को आर्थिक सम्बल प्रदान होगा। कृषि उपज मंडी समिति सचिव सीएल वर्मा ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक कल्याण योजना के अन्तर्गत मंडी समिति के पंजीकृत तोला और हम्माल को उनकी बेटी की शादी पर 50 हजार रुपए की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है। प्रत्येक तोला-हम्माल की अधिकतम दो बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। इस योजना से मंडी के पंजीकृत हम्माल और तोला काफी लाभान्वित हो रहे हैं। जागरूकता की दृष्टि से समय-समय पर इस योजना के बारे में मजदूरों को ज...
नए नम्बर के साथ अनूपगढ़ से बठिंडा ट्रेन का संचालन शुरू

नए नम्बर के साथ अनूपगढ़ से बठिंडा ट्रेन का संचालन शुरू

हनुमानगढ़
रेल राज्यमंत्री व संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर किया रवानायात्रियों को मिलेगी राहत, कोरोना काल से बंद थी ट्रेनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कोरोना काल से बंद पड़ी अनूपगढ़-बठिंडा स्पेशल ट्रेन का दोबारा संचालन शुरू हो गया। रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दादाराव पाटील दानवे व संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बुधवार शाम को दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया। मुख्य कार्यक्रम अनूपगढ़ रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम 5 बजे हुआ। हरी झंडी दिखाने के बाद गाड़ी संख्या 04709 अनूपगढ़-बठिंडा स्पेशल अनूपगढ़ से 17.30 बजे रवाना होकर 22.45 बजे बठिंडा पहुंची। इसके बाद गुरुवार से नियमित रेलसेवा शुरू हो गई। खास बात यह कि कोरोना काल से बंद पड़ी अनूपगढ़-बठिंडा स्पेशल ट्रेन के दोबारा संचालन के साथ ही बठिंडा-सिरसा स्पेशल नई ट्रे...