भविष्य को रोजगारोन्मुखी बनाने के विषय पर दिए सुझाव
एसकेडी यूनिवर्सिटी के विधि संकाय की बोर्ड आॅफ स्टडीज की बैठक सम्पन्नहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्री खुशालदास विश्वविद्यालय में सोमवार को विधि संकाय के सत्र 2022-23 के लिए बोर्ड आॅफ स्टडीज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बाह्य विषय विशेषज्ञ के तौर पर हनुमानगढ़ टाउन के एनएमलॉ कॉलेज से डॉ. सीताराम टाक एवं लॉ कॉलेज बठिंडा से डॉ. रमनदीप सिंह मौजूद रहे। बैठक के दौरान विभाग की ओर से संचालित बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी, एलएलबी, एलएलएम व डिप्लोमा के पाठ्यक्रमों पर गहनता से चर्चा की गई। बार काउंसिल आॅफ इण्डिया की ओर से दिए गए सुझावों पर भी इस बैठक में प्रमुखता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विधि विभाग के बीओएस कन्वीनर डॉ. विक्रम मेहरा ने विभाग की गतिविधियों से अवगत करवाते हुए बताया कि विधि छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखारने व प्रायोगिक अनुभव के लिए उन्हें समय-समय पर जिला सत्र न्यायालय, केन्द्र...








