Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

28 लाख रुपए की लागत से बनेगी कारपेट सड़क

28 लाख रुपए की लागत से बनेगी कारपेट सड़क

हनुमानगढ़
विधायक प्रतिनिधि, नगर परिषद सभापति-उपसभापति ने किया शिलान्यासहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के वार्ड नम्बर 59 में कारपेट सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य व विधायक प्रतिनिधि भूपेन्द्र चौधरी, नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल तथा उपसभापति अनिल खीचड़ की ओर से किया गया। कारपेट सड़क का निर्माण करीब 28 लाख रुपए की लागत से होगा। इस दौरान वार्डवासियों ने वार्ड 59 में पूर्व में बनी कारपेट सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने की शिकायत की। उनका कहना था कि सड़क बनाने से पहले सफाई आदि का ध्यान नहीं रखा गया। इस पर सभापति ने कहा कि ठेकेदार को तीन साल तक सड़क की देखरेख करनी पड़ेगी। अगर इस समय में कोई सड़क क्षतिग्रस्त होती है तो उसे दुरुस्त करने की जिम्मेवारी ठेकेदार की होगी। उन्होंने शिकायत की जांच करवाने व शिकायत सही पाए जाने पर ठेकेदार का भुगतान रोकने के लिए वार्डवासियों ...
झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से गई विवाहिता की जान

झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से गई विवाहिता की जान

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
सदर थाना क्षेत्र क्षेत्र के गांव 12 जेआरके का मामला, लापरवाही से मौत का मामला दर्जहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। इलाज में झोलाछाप डॉक्टरों की ओर से बरती गई लापरवाही से सदर थाना क्षेत्र के गांव 12 जेआरके निवासी एक विवाहिता की जान चली गई। मृतका 3 व 5 साल के दो बच्चों की मां थी। इस संबंध में सदर पुलिस थाना में एक निजी क्लिनिक के दो झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ इलाज में लापरवाही से मौत का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार मक्खनराम (37) पुत्र रामस्वरूप ब्राह्मण निवासी डबलीवास पैमा, वार्ड 4, 12 जेआरके ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि वह चेन्नई में काम के सिलसिले में रहता है। उसकी पत्नी मंजू देवी को 11 अप्रैल की रात्रि को सिर में दर्द एवं हल्का बुखार हुआ था। इसकी सूचना उसकी पत्नी ने उसे चेन्नई में दूरभाष के जरिए 12 अप्रैल को सुबह दी थी। उसने अपनी पत्नी को कहा कि वह पड़ोस में रहने वाले धोलू नाई एवं ...
क्षेत्र के लोगों को लुभा रहा किसान पार्क

क्षेत्र के लोगों को लुभा रहा किसान पार्क

हनुमानगढ़
शहर के प्रवेश स्थल की सुंदरता में चार चांद लगा रहा किसान पार्कहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नगर परिषद की ओर से जंक्शन शहर के प्रवेश स्थल सूरतगढ़ रेलवे फाटक के पास बनवाया गया किसान पार्क क्षेत्र के लोगों को लुभा रहा है। पूर्व में कूड़े-कचरे के ढेर वाली जगह पर बनाए गए किसान पार्क का दो दिन पहले ही लोकार्पण हुआ है कि यह अभी से लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। आसपास के वार्डांे के ही नहीं नजदीकी गांवों से भी लोग घूमने के लिए किसान पार्क में आ रहे हैं। देर शाम को पार्क में टहलने वालों की भीड़ लग रही है। किसान पार्क में लगा बैलों की जोड़ी के साथ किसान तथा तीन जवानों का स्टेच्यु भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। पार्क में बनाए गए जय जवान जय किसान लिखे सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेने वालों की होड़ लगी रहती है। आसपास के मोहल्लों के लोग अपने बच्चों के साथ शाम के समय किसान पार्क में पहुंच रहे हैं।...
सिस्टम के सताए बेजुबानों की जुबान हैं संस्थान सदस्य

सिस्टम के सताए बेजुबानों की जुबान हैं संस्थान सदस्य

हनुमानगढ़
राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान की बैठक में उठे कई मुद्देहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को जिला मुख्यालय पर रिजर्व पुलिस लाइन में राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान की बैठक हुई। बैठक में संस्थान से जुड़े सेवानिवृत पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में एक मुद्दा उठा कि पुलिस विभाग से 2020 से सेवानिवृत हो चुके कांस्टेबल श्रवणसिंह की पेंशन शुरू नहीं हुई। राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान के संरक्षक सेवानिवृत आरपीएस जोगेंद्रसिंह ने कहा कि डीजीपी के निर्देशानुसार संस्थान का गठन किया गया। राजस्थान के हर जिले में संगठन बना हुआ है जो काफी मजबूत है। इस संस्थान के गठन की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि पुलिस विभाग में काम करने वाले कई अधिकारी व कर्मचारी कुंठित हैं। कोई अधिकारी-कर्मचारी अपने महकमे से त...
एसपी ने किया उत्तम, अति उत्तम और सर्वाेत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित

एसपी ने किया उत्तम, अति उत्तम और सर्वाेत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित

हनुमानगढ़
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ कार्यक्रमहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस पर शनिवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परेड, पुलिस सेवा चिह्न वितरण, सेमिनार, पौधरोपण, मेडिकल शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह राठौड़ ने परेड की सलामी ली। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 109 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अति उत्तम, 121 को उत्तम और 49 को सर्वाेत्तम सेवा चिह्न वितरण किए। पुलिस लाइन प्रांगण में एसपी ने पौधरोपण किया। इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. राठौड़ ने पुलिस अधिकारियों व जवानों को सम्बोधित करते हुए राजस्थान पुलिस की गौरवशाली परम्पराओं को आगे बढ़ाते हुए इसे सर्वोच्च शिखर पर ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों से छोटे-बडेÞ सभी प्रकार के अपराधों पर निष्पक...
रेलवे वाशिंग लाइन के लिए हलचल शुरू, जगह की पैमाइश

रेलवे वाशिंग लाइन के लिए हलचल शुरू, जगह की पैमाइश

हनुमानगढ़
अधिकारी बोले, आड़े आ रहा अतिक्रमण हटा तो बन सकती है वाशिंग लाइनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों की ओर से लम्बे समय से की जा रही हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे वाशिंग लाइन निर्माण की मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है। गत दिनों हनुमानगढ़ आए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व सांसद निहालचन्द मेघवाल को कई संगठनों ने रेलवे वाशिंग लाइन निर्माण के संबंध में मांगपत्र सौंपे थे। केन्द्रीय मंत्री व सांसद के निर्देशों के बाद रेलवे महकमा हरकत में आ गया है और रेलवे वाशिंग लाइन निर्माण की हलचल शुरू हो गई है। शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों ने संभावित रेलवे वाशिंग लाइन को लेकर जगह की पैमाइश की। उस जगह को देखा गया जहां वाशिंग लाइन की फिजिबिलिटी बनती है। अधिकारियों ने भी माना कि अगर गांधीनगर अण्डरपास के पास पूर्व में चिह्नित जगह पर किए गए अतिक्रमण हटें तो ...
संगठित रहते हुए संघर्ष करने का आह्वान

संगठित रहते हुए संघर्ष करने का आह्वान

हनुमानगढ़
आॅल इण्डिया एससीएसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन ने मनाया डॉ. अम्बेडकर जन्मोत्सवहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 131वां जन्मोत्सव आॅल इण्डिया एससीएसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन की ओर से जंक्शन स्थित शाखा कार्यालय के सामने रेलवे पार्क में ब्रांच सचिव दलीप मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार रात्रि को मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक मण्डल अभियंता श्रीचंद पूनिया, सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता लखपत राय मेहरड़ा, विशिष्ट अतिथि कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर लाल चांवरिया, दिल्ली से आए महात्मा बुद्ध के अनुयायी भंते, ब्रांच कोषाध्यक्ष सहीराम भूरिया थे। अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया। नायब तहसीलदार दानाराम मीणा, डॉ. शांतिलाल जावा, बिहारी लाल अठवाल, एडवोकेट कुलदीप सिंह ओलख, पूर्व पार्षद कमला देवी...
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से गड़बड़ाया आम आदमी के घर का बजट

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से गड़बड़ाया आम आदमी के घर का बजट

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुओं के दामों में भी लगी आग, बोले नागरिक- एक देश में पेट्रोल-डीजल का हो एक दामहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से आम आदमी के घर का बजट गड़बड़ा गया है। अब लोग घर से दुपहिया या चौपहिया वाहन से निकलते समय कई बार सोचते हैं। इसका परिणाम यह है कि अब कई लोग वाहन को छोड़ बाजार से जरूरत का सामान लाने सहित अन्य छुटपुट कार्यांे के लिए साइकिल का इस्तेमाल करने लग गए हैं। पड़ोसी राज्य पंजाब-हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने के कारण वहां पेट्रोलियम पदार्थांे की बिक्री बढ़ी है जबकि क्षेत्र के पेट्रोल पम्प संचालकों को घाटा हो रहा है। पेट्रोल-डीजल के बाद सब्जियों के दामों में भी आग लगी हुई है। चारों तरफ से महंगाई की मार झेल रहा आम आदमी सरकार से पेट्रोल-डीजल व सब्जियों के दामों में कमी करने की मांग कर रहा है। शुक्रवार को जंक्शन के एक पेट्रोल पम्प पर दुपहिया में ...
गेहूं खरीद में आ रही समस्याओं से कराया अवगत

गेहूं खरीद में आ रही समस्याओं से कराया अवगत

हनुमानगढ़
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल, सीएम को भी दूरभाष पर करवाया समस्याओं से अवगतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गेहूं की समर्थन मूल्य पर आॅनलाइन खरीद की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर जिले के व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास से मुलाकात की। व्यापारियों ने गेहूं खरीद के दौरान आ रही समस्याओं से अवगत करवाते हुए समर्थन मूल्य पर एफसीआई की ओर से गेहूं की सरकारी खरीद के लिए आॅनलाइन पंजीकरण, जन आधार कार्ड एवं गिरदावरी की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग का ज्ञापन मंत्री को सौंपा। मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास से मांग की कि गेहूं की फसल विक्रय करने के लिए एफसीआई की ओर से आॅनलाइन पंजीकरण की अनिवार्यता को समाप्त कर पूर्व में चली आ रही आॅफलाइन गेहूं खरीद किसान के पहचान ...
पक्षियों के रहने के लिए बनाया कृत्रिम आवास

पक्षियों के रहने के लिए बनाया कृत्रिम आवास

हनुमानगढ़
द इगल फाउंडेशन की पहलहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। शहर के युवाओं के संगठन द इगल फाउंडेशन ने गर्मी के मौसम में पहल करते हुए पक्षियों के रहने के लिए कृत्रिम आवास का निर्माण करवाया है। इस कृत्रिम आवास में एक समय में करीब चार दर्जन पक्षी रह सकते हैं। द इगल फाउंडेशन सदस्यों की ओर से यह पहल वर्तमान में पेड़ों की हो रही अंधाधुंध कटाई के परिणामस्वरूप पक्षियों के रहने का ठिकाना न होने के चलते की गई है। द इगल फाउंडेशन के राष्टÑीय अध्यक्ष प्रशान्त सोनी ने कहा कि दिन-प्रतिदिन गर्मी बढ़ने के कारण रोजाना न जाने कितने पक्षी मौत के मुंह में समा जाते हैं। पेड़ों की भी अंधाधुंध कटाई से पक्षियों का रहने का ठिकाना नहीं मिल रहा। इस समस्या की तरफ ध्यान देते हुए द इगल फाउंडेशन की ओर से कृत्रिम आवास का निर्माण करवाया गया है। इस आवास में एक समय में कम से कम 50 पक्षी रह सकेंगे। सोनी ने बताया कि करीब एक माह से कृत्रिम ...