मूर्ति निर्माण कार्य के लिए दिया आर्थिक सहयोग
जंक्शन रेलवे स्टेशन की बाउंड्री में बन रही भोलेनाथ की दस फीट ऊंची मूर्तिहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन रेलवे स्टेशन की बाउंड्री में महाशिवरात्रि संघ की ओर से भगवान भोलेनाथ की मूर्ति का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। शुक्रवार को नगर परिषद की पूर्व उपसभापति नगीना बाई व रावतसर से किन्नर समाज की दर्शना बाई के नेतृत्व में किन्नर समाज ने 51 हजार रुपए की सहयोग राशि संघ पदाधिकारियों को सौंपी। यह राशि संघ के राजू बाबा, प्रकाश तंवर, अशोक व्यास को सुपुर्द की गई। इसके लिए संघ सदस्यों की ओर से नगीना बाई व दर्शना बाई का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर नगीना बाई ने कहा कि किन्नर समुदाय सदैव धार्मिक व सामाजिक कार्यों में सहयोग करने के लिए अग्रिम पंक्ति में रहता है। उन्होंने बताया कि भगवान भोलेनाथ की मूर्ति के निर्माण की बात पता चलते ही समाज के सदस्यों की ओर से इसमें सहयोग करने की इच्छा जाह...








