Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

मनोहरलाल बंसल चुने गए अध्यक्ष

मनोहरलाल बंसल चुने गए अध्यक्ष

हनुमानगढ़
श्री गौशाला समिति की वार्षिक सभा का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन की श्री गौशाला समिति की वार्षिक सभा का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहदेव अजीतपुरिया व फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष संन्तराम जिन्दल ने की। वार्षिक सभा में गौशाला सचिव द्वारा वर्ष 2021-2022 का लेखा जोखा सदन के समक्ष रखा। इसके बाद आगामी दो वर्ष 2022 से 2024 तक के लिए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष मनोहर लाल बसंल, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र फतेहगढ़िया, सचिव रमेश जुनेजा, सहसचिव हिमांक बसंल, कोषाध्यक्ष अशोक खुराना को चुना गया। इस मौके पर फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन कोषाध्यक्ष सन्नी जुनेजा, अमृतलाल गर्ग, साधुराम सिंगला, सुभाष सिंगला, सूरजभान मितल, राजेश सिंगला, पवन बंसल, विजय बंसल, बालकिशन कर्मचंदानी, विनोद मोदी, विजय रौंता, अशोक जिन्दल, हरीश शर्मा, विनोद खदरिया, राज बंसल, भूषण जिंदल, पव...
तीन लाख से भी अधिक उपभोक्ताओं को मिली अत्यधिक राहत

तीन लाख से भी अधिक उपभोक्ताओं को मिली अत्यधिक राहत

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
बजट पे चर्चा अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में बोले वक्ताहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के सेक्टर 3 स्थित माहेश्वरी भवन में रविवार को बजट पे चर्चा अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता हरीश महला ने की। इस कार्यशाला में में वार्ड 39, 40 व 41 के अनेकों नागरिकों ने भाग लिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए अभियान के संयोजक मनीष धारणीया ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सालाना मात्र 850 रुपये के प्रीमियम पर योजना से जुड़ें हुए सरकारी एवं निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर 10 लाख रुपया तक का कैशलेस इलाज होगा। इस योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने पर परिवार की महिला मुखिया को तीन वर्ष की फ्Þरी इंटरनेट सेवा के साथ स्मार्ट फोन नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। लघु एवं सीमांत किसानों, राज्य सरकार के संविदा कर्मियों, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं सामा...
वार्ड 57 में सड़क निर्माण कार्य शुरू

वार्ड 57 में सड़क निर्माण कार्य शुरू

हनुमानगढ़
वार्डवासियों ने सभापति व पार्षद का किया सम्मानहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के वार्ड नम्बर 57 में रविवार को सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल व वार्ड पार्षद राजेन्द्र चौधरी की ओर से किया गया। इस मौके पर समस्त वार्डवासियों द्वारा सभापति गणेश राज बंसल व पार्षद राजेन्द्र चौधरी का माला पहनाकर व पगड़ी पहनाकर वार्ड में हो रहे विकास कार्यांे के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। पार्षद राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि 28 लाख रूपये की लागत से आरसीसी सड़क का निर्माण करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण की मांग वार्डवासियों द्वारा लम्बे समय से की जा रही है जिसके बनने से वार्डवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। सभापति गणेशराज बंसल ने कहा कि नगर परिषद द्वारा सभी वार्डांे में समान रूप से विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। निर्माण कार्यांे में विशेष रूप से गुणवत्ता का खास ध्यान रखा ...
संगीतमय श्री सुंदर कांड पाठ का आयोजन

संगीतमय श्री सुंदर कांड पाठ का आयोजन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सेक्टर 12, वार्ड 14 स्थित श्री संकट मोचन बालाजी धाम में रामभक्त हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इसके अंतर्गत 51 संगीतमय श्री सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। पंडित हीरालाल शर्मा, गुरविंद्र शर्मा, पवन अग्रवाल, भीम शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सैकड़ों भक्तों ने बाबा के दरबार में उपस्थित होकर बाबा का गुणगान किया। श्री गौ सेवा सुंदरकांड मंडल नई खुंजा की ओर से सुंदरकांड का वाचन कर इलाके की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। पाठ समापन के पश्चात महा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, उपाध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, महासचिव भारत भूषण कौशिक, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, बनवारी, राम गोपाल गोदारा, शेरपाल सिंह, गुरसेवक सिंह, कुमार नीरज, राजेंद्र पुरोहित, सुरेंद्र कौशिक, संजय अग्रवाल, विकास...
साइकिल रैली के जरिए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

साइकिल रैली के जरिए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हनुमानगढ़
भारत पेट्रोलियम के पखवाड़ा सक्षम-2022 के अंतर्गत हुआ आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारत पेट्रोलियम के पखवाड़ा सक्षम-2022 के अंतर्गत रविवार को इंधन बचाओ के उद्देश्य से साइकिल रैली ‘साइक्लोथॉन-2022’ का आयोजन किया गया। रैली को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, वरिष्ठ प्रबंधक नितिन दपलियाल, लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य व लक्ष्मी आॅयल कंपनी लॉयन सुरेश महिपाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली गुरु हरकृष्ण स्कूल से आरंभ होकर शहर के मुख्य-मुख्य मार्गों से होती हुई आम जन को इंधन की बचत और पर्यावरण सरंक्षण के लिए जागरूक करते हुए कुमार पेट्रोल पंप मुख्य बाजार में संपन्न हुई। उक्त रैली में हनुमानगढ़ संडे साइकिल क्लब के सदस्यों ने सहयोग दिया। भारत पैट्रोलियम सेल्स के वरिष्ठ प्रबंधक नितिन दपलियाल ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जन को इंधन की बढ़ती खपत के विषय में चिंतन करवाना और पर्यावरण...
चरण स्पर्श कार्यक्रम आयोजित

चरण स्पर्श कार्यक्रम आयोजित

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़(सीमा सन्देश संवाददाता)। सूरतगढ़ रोड स्थित गुड डे डिफेंस स्कूल में रविवार को चरण स्पर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नीलम चौधरी, समाजसेवी सुमन चावला, भागीरथ राजपुरोहित, डॉ. सुरेश कुमार, योग गुरु डॉ राजेंद्र निकुंभ, अमृतपाल, राधेश्याम लखोटिया रहे। अध्यक्षता करते हुए संस्था निदेशक वरुण यादव ने बताया कि गुडडे का मुख्य उद्देश्य देश के भविष्य व आज के बच्चों को संस्कारवान बनाना है। मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नीलम चौधरी ने कहा कि गुडडे से प्रेरणा लेकर जिले के समस्त विद्यालयों को ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए जिससे कि बच्चे सही उम्र में सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सके। उन्होने कहा कि ऐसे माहौल और संस्कारों से बच्चे शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान भी बनेगे। उन्होने अभिभावकों से आहवाहन किया कि बचों में नशे की प्रवर्ती बढ़ती जा रही है हमें समा...
पुलिस अधीक्षक ने किया बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण

पुलिस अधीक्षक ने किया बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
रावतसर (सीमा सन्देश)। मानसिक तनाव दूर करने का सबसे उत्तम जरिया खेल ही है। वर्तमान समय में युवाओं को चाहिए कि नशा करें तो केवल खेल का करें। ताकि उनका शारीरिक व बौद्धिक विकास भली-भांति हो सके। व्यक्ति खेल को अगर अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाता है तो वह पूरा दिन तरोताजा महसूस करता है। खेल शारीरिक विकास का आधुनिक साधन तो है ही साथ ही चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विचार पुलिस अधीक्षक अजय सिंह राठौड़ ने स्थानीय डीएसपी कार्यालय परिसर में निर्मित बैडमिंटन कोर्ट के लोकार्पण पर व्यक्त किए। बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण व्यवसायी दिनेश कुमार लड्ढा ने अपने पिता स्वर्गीय पृथ्वीराज लड्डा की स्मृति में करवाया गया है। इस मौके पर जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर बैडमिंटन मैच भी करवाए गए। पहला मैच एसपी अजय सिंह राठौड़ व कांस्टेबल नरेश की युगल टीम का सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ...
डॉ. जिन्दल के भजन का विमोचन

डॉ. जिन्दल के भजन का विमोचन

हनुमानगढ़
संगरिया (सीमा सन्देश)। हनुमान जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव जिंदल द्वारा लिखे व गाये गये भजन ‘राम जी का प्यारा’ का विमोचन श्री जय मां वैष्णो सेवा समिति के प्रधान राकेश बंसल, अग्रवाल महासभा अध्यक्ष डॉ. संजय जिंदल, पार्षद एडवोकेट प्रिंस मिड्ढ़ा, पार्षद स्वर्ण संगर, सुरेंद्र गोयल, सतीश गर्ग, राजेंद्र राजपूत, धीरज गोयल, अमित गर्ग, विकास कांडा आदि ने किया। इस भजन को एएसएम रिकॉर्ड्स द्वारा रिकॉर्ड किया गया है। संगीत मास्टर सुनील खरेरा ने दिया है और वीडियोग्राफी अमन स्टूडियो द्वारा की गई है। भजन विमोचन के अवसर पर बिट्टू गर्ग, शिव बंसल, कुलतार ग्रोवर, मक्खन सिंगला, जगतपाल बंसल, चिरंजी लाल, वीके चौधरी आदि सदस्य उपस्थित रहे। इससे पूर्व भी डॉ. संजीव जिंदल का एक खाटूश्याम भजन ‘ओ मेरे श्याम..’ रिलीज हो चुका है। डॉ. संजीव जिंदल ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि भविष्य में भी मां दुर्गा, खाटूश्याम...
छात्रा खिलाड़ियों को खेल किट भेंट

छात्रा खिलाड़ियों को खेल किट भेंट

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
खेलों में भविष्य बनाने के लिए किया प्रोत्साहितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को बास्केटबॉल खिलाड़ी छात्राओं को प्रबंध समिति पदाधिकारियों की ओर से खेल किट भेंट की गई। इस दौरान प्रबंध समिति अध्यक्ष गणेश राज बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बलाड़िया, उपाध्यक्ष लखवीर सिंह मान, सचिव अमरनाथ सिंगला, उपसचिव अनिल बंसल, कोषाध्यक्ष अशोक सिंगला, कॉलेज प्राचार्य डॉ. श्याम सुन्दर शर्मा तथा प्रधानाचार्या प्रेरणा रस्तोगी ने खिलाड़ियों को खेल किट भेंट कर खेलों में भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। समिति सचिव अमरनाथ सिंगला ने बताया कि सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ़ जिले का ऐसा एकमात्र शिक्षण संस्थान है जहां साई ट्रेनिंग सेंटर खेलो इंडिया (बास्केटबॉल) की योजना चल रही है। संस्था का उद्देश्य बालिकाओं का सर्वांगीण विकास करना है। शिक्षा के ...
हत्या आरोपी पति को भेजा जेल

हत्या आरोपी पति को भेजा जेल

हनुमानगढ़
सास-देवर की संलिप्तता की पड़ताल कर रही पुलिसनलके की हत्थी से चोट मारकर पत्नी की हत्या करने का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। तलवाड़ा झील थाना क्षेत्र में मसीतांवाली हेड के पास चक 3 आरडब्ल्यूबी में 10 अप्रैल की रात्रि को नलके की हत्थी से चोट मारकर पत्नी की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर तलवाड़ा झील पुलिस ने आरोपी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र भगवानाराम को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। मामले के जांच अधिकारी तलवाड़ा झील पुलिस थाना प्रभारी लखवीर सिंह गिल के अनुसार रिमांड अवधि के दौरान आरोपी राजकुमार उर्फ राजू की निशानदेही पर नलके की हत्थी आदि की बरामदगी की कार्रवाई की गई। अनुसंधान के बाद आरोपी राजकुमार उर्फ राजू को शनिवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। जांच अधिकारी के अनुसार मामले में नाम...