रोडवेज परिचालक पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप
रोडवेज कर्मचारियों ने मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। रोडवेज परिचालक पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग को लेकर राजस्थान रोडवेज कर्मचारी संघ बीजेएमएम, सीटू, इंटक, बीएमएस ने शनिवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ आगार के मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि रणजीत सिंह वरिष्ठ परिचालक होने के कारण मुख्यालय जयपुर की ओर से दिए गए निर्देशों की पालना में आगार में परिचालक वर्ग के मुख्य समय पालक का कार्य कर रहा है। 26 मार्च को रणजीत सिंह समयपालक शाखा में कश्मीर सिंह प्रथम के साथ कार्य कर रहा था। ड्यूटी चार्ट फाइनल कर लिया था। इतने में जंक्शन बस स्टैंड में पूछताछ शाखा पर कार्यरत परिचालक लखवीर सिंह बस सारथी हरप्रीत सिंह की छुट्टी लगवाने के लिए आया। लखवीर सिंह धमकी भरे अंदाज में बोला कि हरप्रीत सिंह कल ड्य...








