Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

बदबूदार एवं प्रदूषित पानी की सप्लाई पर लगे रोक

बदबूदार एवं प्रदूषित पानी की सप्लाई पर लगे रोक

हनुमानगढ़
जिला कलक्टर से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले में जलदाय विभाग की डिग्गियों से घरों में सप्लाई हो रहे बदबूदार एवं प्रदूषित पेयजल की समस्या का समाधान तुरन्त प्रभाव से करवाकर पेयजल सप्लाई व्यवस्था सुचारू करवाने को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, सांसद निहालचन्द, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई पीलीबंगा विधायक धर्मंेद्र मोची व संगरिया विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी के नेतृत्व में सोमवार को जिला कलक्टर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर को मांगपत्र भी सौंपा। पार्टी नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पूरे हनुमानगढ़ जिले में पानी की सप्लाई देने का कार्य जलदाय विभाग का है लेकिन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण जलदाय विभाग की डिग्गियों में से गन्दे-बदबूदार व प्रदूषित पेयजल की सप्लाई की जा रही है। इससे हनुमानगढ़ ज...
अंगदान करने की अलग जगा रहा मुंबई का दंपती

अंगदान करने की अलग जगा रहा मुंबई का दंपती

हनुमानगढ़
कार पर दर्जनों शहरों में अंगदान को लेकर चला रहे जागरूकता अभियानहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मुंबई से एक दंपती अंगदान को लेकर जागरूकता अभियान के लिए निकले हैं। दंपती मुंबई से कार से निकलने के बाद दर्जनों शहरों में अंगदान को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। रतन भाल शेखर चिलाना एवं उनकी पत्नी नमिता दत्ता के सोमवार को हनुमानगढ़ शहर पहुंचने पर सामाजिक संगठनों की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस नेक पहल के लिए आभार जताते हुए दंपती को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अंगदान को लेकर उदासीनता से कई लोगों को जान गंवानी पड़ती है। हाल के दिनों में अंगदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है। परंतु राज्य के किसी भी अस्पताल में अंगदान के प्रति अब तक कोई प्रकिया प्रारंभ नहीं होना दु:खद है। उन्होंने कहा कि भारत में आज भी जीवित लोगों के ही अंग दान करवाने की परंपरा है...
फाटक गोशाला में बंद गोवंश के लिए किया सहयोग

फाटक गोशाला में बंद गोवंश के लिए किया सहयोग

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के तमन्ना क्लब की ओर से श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में टाउन की फाटक गोशाला में गोवंश के हरे चारे के लिए इक्कीस हजार रुपए का आर्थिक सहयोग दिया गया। क्लब की महिला सदस्यों ने गोशाला का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को सराहा। क्लब सदस्यों ने गोशाला समिति के सदस्य मुरली अग्रवाल सहित उनकी पूरी टीम की ओर से बीमार व असहाय गोवंश के इलाज के लिए की जा रही मेहनत-मशक्कत की प्रशंसा की। क्लब के सदस्यों ने भविष्य में भी गोशाला में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन गोशाला समिति सदस्यों को दिया। गोशाला समिति सदस्यों की ओर से क्लब सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सहयोग के लिए आभार जताया गया।...
चुनाव प्रभारी के दौरे को लेकर किया जनसंपर्क

चुनाव प्रभारी के दौरे को लेकर किया जनसंपर्क

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी के दौरे के सफल आयोजन के लिए गांव डबलीराठान में जनसंपर्क किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को पार्टी की रीति-नीति के बारे में अवगत करवाया। प्रदेश चुनाव प्रभारी विधायक विनय मिश्रा के हनुमानगढ़ दौरे को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग मांगा। पार्टी के यूथ विंग के पूर्व जिलाध्यक्ष राजवीर माली ने 13 अप्रैल को संगरिया में होने वाले किसान युवा जागृति सम्मेलन में भी हिस्सा लेने के लिए गांव के युवाओं से आग्रह किया। इस मौके पर पार्टी के संगरिया से पूर्व प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा, परमवीर, जगजीत बराड़, राजपाल सोखल, ग्रामीण बब्बूसिंह, संदीप जलंधरा, पंकज सिडाना, प्रेम कुमार, दिवेश लिम्बा, भूपेंद्र बेनीवाल, सलमान, सुभाष लिम्बा, केवल वर्मा, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।...
मां की स्मृति में कमरा निर्माण के लिए राशि भेंट

मां की स्मृति में कमरा निर्माण के लिए राशि भेंट

हनुमानगढ़
समाज के लोगों ने की सराहना, कहा, चिरस्थाई रहेगी चिरस्मृतिहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सारस्वत भवन में सहयोग के लिए समाज के लोग बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभा रहे हैं। सहयोग की श्रृंखला में सोमवार को राजेन्द्र प्रसाद सारस्वत, देवेन्द्र प्रसाद सारस्वत, सुरेन्द्र सारस्वत पुत्र हनुमान प्रसाद सारस्वत की ओर से अपनी मां भंवरी देवी सारस्वत की स्मृति में सारस्वत भवन में एक कमरा निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए की राशि भेंट की गई। यह राशि हनुमान प्रसाद सारस्वत व उनके पुत्रों ने समाज के प्रतिनिधि कालूराम शर्मा को सुपुर्द की। समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष कालूराम शर्मा ने हनुमान प्रसाद सारस्वत व उनके पुत्रों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस कार्य से माता भंवरी देवी सारस्वत की चिरस्मृति चिरस्थाई रहेगी। इस मौके पर भागीरथ तावणिया, गिरधारी ठाकराणी, कोडाराम तावणिया, श्यामसुन्दर तावणिया, शिवकुमार सारस्व...
मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष मजबूत करने का आह्वान

मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष मजबूत करने का आह्वान

हनुमानगढ़
पल्लेदार मजदूर यूनियन का सम्मेलन सम्पन्न, रणजीत सिंह चुने गए अध्यक्षहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मां जगदम्बा पल्लेदार मजदूर यूनियन (सीटू) का चौथा सम्मेलन सोमवार को मंटू मंडल, कपिल देव की अध्यक्षता में टाउन स्थित जनशक्ति भवन में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत में जनवादी आंदोलनों में शहीद हुए मजदूर-किसानों व देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य उपाध्यक्ष आत्मासिंह ने कहा कि यह सम्मेलन बहुत ही कठिन दौर में हो रहा है। केन्द्र की मोदी नित भाजपा सरकार मजदूरों को चंद पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है। लगातार मजदूरों पर हमले कर रही है। मजदूरों की कुर्बानियों से बने हुए 44 श्रम कानूनों को बदलकर 4 कोड में बदल दिया है। इसके खिलाफ सीटू के बैनर तले मजदूर लगातार संघर्षरत है। सीटू के जिला सचिव शेरसिंह शाक्य ने कहा कि ...
52 लीटर हथकढ़ शराब बरामद, दो जने गिरफ्तार

52 लीटर हथकढ़ शराब बरामद, दो जने गिरफ्तार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 52 लीटर हथकढ़ शराब बरामद कर दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार सुरेशिया चौकी प्रभारी एएसआई भूपसिंह ने पुलिस टीम के साथ रविवार रात्रि को गश्त के दौरान किशोर न्याय बोर्ड के पास कार्रवाई करते हुए 50 लीटर हथकढ़ शराब बरामद कर केवलसिंह (32) पुत्र शेरसिंह रायसिख निवासी वार्ड 58, सुरेशिया को गिरफ्तार किया। दूसरी कार्रवाई में एएसआई जसकरण सिंह ने संदीपसिंह उर्फ शीला (28) पुत्र हंसासिंह मजहबी निवासी आईटीआई बस्ती को 2 लीटर हथकढ़ शराब सहित गिरफ्तार किया।...
मोस्ट वांटेड स्थाई वारंटी गिरफ्तार

मोस्ट वांटेड स्थाई वारंटी गिरफ्तार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गोगामेड़ी पुलिस ने मोस्ट वांटेड स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। गोगामेड़ी थाना प्रभारी बिशन सहाय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार स्थाई वारंटी, भगौड़े, पीओ की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की निरन्तरता में थाना के हैड कांस्टेबल मोहरसिंह, कांस्टेबल राजेश कुमार, सतवीर, रामवतार की ओर से मोस्ट वांटेड स्थाई वारंटी पवन कुमार (27) पुत्र हंसराम निवासी ललानाबास दिखनादा को गिरफ्तार किया गया है। स्थाई वारंटी पिछले 5 साल से फरार था। स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में हैड कांस्टेबल मोहरसिंह का विशेष योगदान रहा।...
बच्ची को पानी के बहाने बुलाकर दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

बच्ची को पानी के बहाने बुलाकर दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
सीमा सन्देश न्यूजहनुमानगढ़। पोक्सो न्यायालय के विशिष्ट न्यायाधीश मदन गोपाल आर्य ने 11 वर्षीय नाबालिगा से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी युवक को 20 साल कारावास की सजा से दंडित किया है। इसके अलावा मुलजिम पर 1 लाख 5 हजार रुपए का अर्थदण्ड भी लगाया है। अर्थदण्ड नहीं देने की स्थिति में उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। राज्य की ओर से पैरवी विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद डूडी ने की।प्रकरण के अनुसार संगरिया थाना क्षेत्र के एक र्इंट भट्ठे पर नाबालिगा 5 सितम्बर 2019 की शाम र्इंट भट्ठे पर र्इंटें लगाने का कार्य कर रही थी। उसी र्इंट भट्ठे पर काम करने वाले गगनदीप सिंह उर्फ गगनसिंह पुत्र भंवरसिंह निवासी पीएस घड़साना ने नाबालिगा से पानी मंगवाया। जैसे ही पीड़िता पानी लेकर पहुंची तो गगनदीप सिंह उसे जबरन अपने घर में ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके पिता वहां पहुंचे। तब आरोपित मौके से फरार हो गय...
स्कूल को एक लाख का फर्नीचर भेंट किया त्यागी दम्पती ने

स्कूल को एक लाख का फर्नीचर भेंट किया त्यागी दम्पती ने

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)। भादरा तहसील के गांव अनूपशहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गत सप्ताह वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक दम्पती भागेश्वर प्रसाद त्यागी व ऊषा त्यागी द्वारा एक लाख रुपए का फर्नीचर भेंट किया गया। सुखदेव खन्ना व उनके परिवार ने 12 हजार रुपए का फर्नीचर भेंट किया। इन तीनों का स्कूल परिवार व ग्रामीणों की ओर से सम्मान किया गया। त्यागी दम्पती ने पूर्व में उक्त फर्नीचर स्कूल को देने की घोषणा की थी, जिसे उन्होंने पूरा कर किया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि जयप्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य अनुज लमोरिया, राजवीर सिंह चावड़ा, सुमन कुमारी सहित स्टाफ व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ज्ञातव्य है कि हनुमानगढ़ निवासी भागेश्वर प्रसाद त्यागी मूलत: अनूपशहर के ही रहने वाले हैं। वे इतिहासकार के रूप में हनुमानगढ़ जिले पर कई पुस्तकें लिख चुके हैं। उन्होंने अनूपशहर के ...