Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

प्रतिद्वंदी को पटखनी देने की होड़

प्रतिद्वंदी को पटखनी देने की होड़

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कुश्ती संघ की ओर से गुरुवार को गांव मक्कासर की भागीरथ व्यायामशाला में अंडर 23 जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यादवेंद्र सिंह थे जबकि अध्यक्षता जगतपाल जांगू ने की। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग में रिया, 53 किलोग्राम भार वर्ग में पुष्पा, 55 किलोग्राम भार वर्ग में मोनिका, 68 किलोग्राम भार वर्ग में मोनिका श्योराण और 72 किलोग्राम भार वर्ग में किरण कुमारी प्रथम स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में फ्री स्टाइल में 57 किलोग्राम भार वर्ग में विजय कुमार, 61 किलोग्राम भार वर्ग में सज्जन कुमार, 65 किलोग्राम भार वर्ग में मुदस्सर खान, 70 किलोग्राम भार वर्ग में संजय नेहरा, 80 किलोग्राम भार वर्ग में भरत तथा 86 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल प्रथम स्थान पर रहे। ग्री...
शहर के प्रवेश स्थल की सुंदरता में चार चांद लगाएगा किसान पार्क

शहर के प्रवेश स्थल की सुंदरता में चार चांद लगाएगा किसान पार्क

हनुमानगढ़
लगेंगे कंधे पर हल रखे किसान व दो बैलों की जोड़ी सहित किसान के स्टेच्यु, जय जवान जय किसान लिखे सेल्फी पॉइंट का कार्य प्रगति परपार्क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, 14 अप्रैल को बैसाखी के दिन होगा लोकार्पणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नगर परिषद की ओर से शहरवासियों को किसान पार्क के रूप में एक और सौगात दी गई है। सूरतगढ़ रेलवे फाटक के पास जंक्शन शहर के प्रवेश स्थल पर किसान पार्क का चल रहा निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस जगह पहले गंदगी का साम्राज्य था। अब नगर परिषद की ओर से किसान पार्क के रूप में विकसित कर इस जगह की सूरत बदली गई है। किसान पार्क में कंधे पर हल रखे किसान का स्टेच्यु लगाया जाएगा। साथ ही जय जवान जय किसान लिखा सेल्फी पॉइंट बनाया गया है। इस पार्क का निर्माण केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किए गए किसान आन्दोलन में जान गंवाने वाले किसानों की स्मृति के रूप में करवाया गया है।...
साइकिल रैली निकाल स्वस्थ रहने और नशामुक्ति का दिया संदेश

साइकिल रैली निकाल स्वस्थ रहने और नशामुक्ति का दिया संदेश

हनुमानगढ़
जिला पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गुरुवार सुबह जिला मुख्यालय पर साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली के जरिए स्वस्थ रहने और नशामुक्ति का संदेश दिया गया। रैली का आयोजन टाउन स्थित भारत माता चौक से जंक्शन में बेनीवाल हॉस्पिटल तक किया गया। मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह राठौड़ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में आईएमए और संडे साइकलिंग क्लब के सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी डॉ. राठौड़ ने कहा कि आम आदमी को अगर कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती है तो वह डॉक्टर के पास जाता है। चिकित्सक की कही हुई बात उस व्यक्ति की गहराई तक काम करती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए चिकित्सकों की ओर से निकाली गई रैली का लोगों तक अच्छा संदेश जाएगा। ...
मीटर खरीद एवं स्क्रेप घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग

मीटर खरीद एवं स्क्रेप घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग

हनुमानगढ़
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मीटर खरीद एवं स्क्रेप घोटाले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक सुरेन्द्र बेनीवाल ने बताया कि राजस्थान में प्रति वर्ष उन लाखों उपभोक्ताओं के विद्युत मीटर बिजली कम्पनियों की ओर से जब्त कर लिए जाते हैं जो अपना विद्युत बिल नहीं चुका पाते हैं। राजस्थान में कार्यरत तीनों विद्युत वितरण कम्पनियां जोधपुर डिस्कॉम, अजमेर डिस्कॉम एवं जयपुर डिस्कॉम अपने-अपने क्षेत्राधिकार में वसूली अभियान के तहत मीटर जब्त करने का कार्य करती हैं। जिन लाखों मीटरों को जब्त किया जाता है वे सभी तकनीकी रूप से सही एवं चालू हालात में होते हैं। इन कम्पनियों की ओर से उतारे गए इन सभी मीटरों को स्क्रेप (कबाड़) बता ...
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
1 लाख 5 हजार रुपए जुर्माना, 2015 का पीलीबंगा थाना क्षेत्र का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पोक्सो न्यायालय के विशिष्ट न्यायाधीश मदन गोपाल आर्य ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गुरुवार को फैसला सुनाते हुए दोषी युवक को 10 साल के कारावास की सजा से दंडित किया। 1 लाख 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतने के आदेश दिए। राज्य की ओर से पैरवी विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद डूडी ने की। प्रकरण के अनुसार सुन्दर उर्फ श्याम सुन्दर (25) पुत्र मनीराम निवासी लखूवाली तहसील पीलीबंगा 15 साल 11 माह की किशोरी को 14 दिसम्बर 2015 की रात्रि को बहला-फुसलाकर गांव शेरेकां ले गया। वहां से मिठनपुरा ले गया और झोंपड़ी में दुष्कर्म किया। इसके बाद सुन्दर उर्फ श्याम सुन्दर उसे ख्योवाली ढाब पंजाब ले गया। वहां उसे 3 फरवरी 2016 तक रखा और लगातार दुष्कर्म किया। पीड़िता के ...
बीजपी ने वोटबैंक की राजनीति को दी टक्कर

बीजपी ने वोटबैंक की राजनीति को दी टक्कर

हनुमानगढ़
खुंजा शक्ति केन्द्र का सम्मेलन आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर बुधवार को भाजपा नगरमण्डल जंक्शन के शक्ति केन्द्र (खुंजा) पर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप व भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के नेतृत्व में खुंजा शक्ति केन्द्र का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुना। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है। 4 राज्यों में बीजेपी की डबल इंजन सरकार लौटी है। उन्होंने कहा कि इस बार का बीजेपी स्थापना दिवस तीन कारणों से अहम है। पहला कारण इस समय हम देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। दूसरा कारण तेजी से बदलती हुई वैश्विक परिस्थितियां भी हैं। तीसरा भारत के लिए नए अवसर लगातार आ रहे हैं। शक्ति केन्द्र पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने ...
मीडियाकर्मियों ने किया कन्याओं का पूजन

मीडियाकर्मियों ने किया कन्याओं का पूजन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भद्रकाली मंदिर में हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) की ओर से लगाया गया आठ दिवसीय पांचवां भण्डारा बुधवार को पांचवें नवरात्रा पर भी जारी रहा। बुधवार को भण्डारे का शुभारंभ मीडियाकर्मियों की ओर से सपरिवार कन्याओं का पूजन कर किया गया। वरिष्ठ पत्रकार मदन अरोड़ा, बालकृष्ण थरेजा, पृथ्वीराज शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, बजरंग शर्मा, अनुराग थरेजा, ललित मोहन पारीक, राकेश सहारण, दीपक भारद्वाज, अश्विनी डूमरा, मनीष शर्मा, भवानी तिवाड़ी, नितिन बंसल, प्रदीप पाल आदि ने कन्याओं का पूजन किया। भण्डारे में जैविक खेती से तैयार चावल व कड़ी पकौड़े का लंगर लगाया गया। इस मौके पर हनुमानगढ़ सेवा समिति के मेला प्रभारी सुनील धूड़िया ने बताया कि समिति सदस्यों की ओर से पिछले 38 सालों से भद्रकाली मेला स्थल पर सेवाएं दी जा रही हैं। इसी क्रम में इस बार मेला स्थल पर पांचवीं बार भण्डारा लगाया जा रहा है। भण्डा...
मजदूरी बढ़ाने की मांग, सुबह हड़ताल पर गए, दोपहर को काम पर लौटे

मजदूरी बढ़ाने की मांग, सुबह हड़ताल पर गए, दोपहर को काम पर लौटे

हनुमानगढ़
व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता, वार्ता से पहले मजदूरों ने पैदल मार्च निकाल डाला मंडी समिति सचिव कार्यालय पर पड़ावहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की धानमंडी व औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों ने मजदूरी में बढ़ोतरी न करने से नाराज होकर बुधवार सुबह काम बंद कर बेमियादी समय के लिए हड़ताल की घोषणा कर दी। लेकिन दोपहर को व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता में लिखित समझौता होने के बाद मजदूर हड़ताल समाप्त कर वापस काम पर लौट आए। इससे पहले सुबह अनाज मंडी पल्लेदार मजदूर यूनियन (सीटू) के बैनर तले बुधवार को मजदूरों ने जिलाध्यक्ष मुकद्दर अली, अनाज मंडी अध्यक्ष वलीशेर व सरपंच बलदेव सिंह के नेतृत्व में सीटू कार्यालय से नई धानमंडी तक अपनी मांगों के समर्थन में पैदल मार्च निकाला। इसके बाद धानमंडी स्थित कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय पर पड़ाव डाल दिया। इस दौरान हुई ...
भाजपा अनुशासित-संगठित व राष्ट्रहित चिंतन की सोच रखने वाला राजनैतिक संगठन

भाजपा अनुशासित-संगठित व राष्ट्रहित चिंतन की सोच रखने वाला राजनैतिक संगठन

हनुमानगढ़
भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रमहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप व जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई की ओर से पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदलाय उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ हुई। साथ ही पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुना। पार्टी पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के त्याग व बलिदान, कार्यकर्ताओं की निष्ठा तथा वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र योगदान एवं पार्टी की रीति-नीति, विकास योजनाओं में अंत्योदय पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम विश्व की सब...
गांधी जन कल्याण यात्रा के साथ दांडी यात्रा का समापन

गांधी जन कल्याण यात्रा के साथ दांडी यात्रा का समापन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निर्देशानुसार दांडी मार्च दिवस पर बुधवार को जिला मुख्यालय पर गांधी जन कल्याण यात्रा का आयोजन किया जाएगा। गांधी जन कल्याण यात्रा के साथ दांडी यात्रा का समापन हुआ। गांधी जन कल्याण यात्रा कलक्ट्रेट में गांधी पार्क से शुरू होकर अग्रसेन भवन, लाल चौक होते हुए अम्बेडकर चौक पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस यात्रा में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कॉलेज व स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इससे पहले अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रतिभा देवठिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांधी जन कल्याण यात्रा के जरिए समाज में शांति, सौहार्द, समरसता का सन्देश दिया गया। अखंड भारत निर्माण और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयकारे लगाते हुए दांडी यात्रा की शुरुआत की गई। इस यात्रा के आगे गांधीजी के प्रिय भजन चल रहे थे तो वहीं गां...