Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर:सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा में 2 आतंकियों को मार गिराया, इनमें BJP नेता वसीम बारी का हत्यारा भी शामिल

जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर:सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा में 2 आतंकियों को मार गिराया, इनमें BJP नेता वसीम बारी का हत्यारा भी शामिल

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में रविवार को सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 2 आतंकियों को मार गिराया। इनमें भाजपा के दिवंगत नेता वसीम बारी, उनके पिता और भाई का हत्यारा शामिल है। दहशतगर्दों के पास में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। कश्मीर के IGP विजय कुमार ने बताया कि पुलिस को 2 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। हमने उनको घेरने के बाद सरेंडर करने की अपील की। उन्होंने इस अपील को नहीं माना, जिसके बाद मुठभेड़ में दोनों मारे गए। इनमें से एक आतंकी ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी और दूसरा आतंकी वसीम बारी की हत्या में शामिल था। अभी भी एक आतंकी के छिपे होने की आशंकादोनों दहशतगर्दों के शवों को सुरक्षाबलों ने कब्जे में ले लिया है। मारे गए आतंकी किस संगठन के थे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। साथ ही ये किस मकसद से इलाके में छिपे हुए थे, इसका भी पता लगाया जा रहा ह...
बिग रिलीज अनाउंसमेन्ट्स:अब तक 10 डेट कन्फर्म; 2021 के आखिरी दिन आएगी शाहिद कपूर की जर्सी, बच्चन पांडे की एंट्री अगले साल मार्च में

बिग रिलीज अनाउंसमेन्ट्स:अब तक 10 डेट कन्फर्म; 2021 के आखिरी दिन आएगी शाहिद कपूर की जर्सी, बच्चन पांडे की एंट्री अगले साल मार्च में

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से थिएटर ओपनिंग का फैसला सामने आते ही मेकर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। रविवार का दिन फिल्म इंडस्ट्री में बिग रिलीज अनाउंसमेंट डे बन गया। जहां पिछले दो साल से थिएटर रिलीज की राह देख रही 20 से ज्यादा फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस हो रही रही है। इनमें 83, लाल सिंह चड्‌ढा, शमशेरा जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल हैं। रविवार दोपहर तक यशराज फिल्म्स और साजिद नाडियादवाला प्रोडक्शन की करीब 10 फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की गई। सूर्यवंशी, राधेश्याम की रिलीज डेट घोषितमहाराष्ट्र सरकार के फैसले के तुरंत बाद प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने ‘सूर्यवंशी’ फिल्म इस दिवाली पर रिलीज करने की घोषणा कर दी थी। इसके अलावा ‘राधेश्याम’ की रिलीज डेट 14 जनवरी 2022 अनाउंस हो चुकी है। वैसे ही ‘तड़प’ 3 दिसंबर 2021 को रिलीज डेट होगी। फिल्मरिलीज डेट...
इंडियन बैंक्स एसोसिएशन की 74वीं बैठक:AGM में बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कहा-भारत में SBI जैसे 4 या 5 बड़े बैंकों की जरूरत, देश के कई हिस्सों में बैंकिंग सुविधाओं की कमी

इंडियन बैंक्स एसोसिएशन की 74वीं बैठक:AGM में बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कहा-भारत में SBI जैसे 4 या 5 बड़े बैंकों की जरूरत, देश के कई हिस्सों में बैंकिंग सुविधाओं की कमी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) की 74वीं सालाना आम बैठक (AGM) को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की इकोनॉमी एक नई दिशा की ओर बढ़ रही है और जिस प्रकार इंडस्ट्री नई चीजों को अपना रही है, उससे कई चुनौतियां पैदा हुई हैं। इससे यह बात भी सामने आई है कि भारत को ना सिर्फ ज्यादा संख्या में बल्कि ज्यादा बड़े बैंकों की जरूरत है। SBI जैसे 4 या 5 और बैंकों की जरूरतIBA की बैठक को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि भारत को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जैसे 4 या 5 और बैंकों की जरूरत है। इकोनॉमी और इंडस्ट्री में हाल में आए बदलावों की पृष्ठभूमि में जिस प्रकार से वास्तवकिताएं बदली हैं, उन्हें पूरा करने के लिए हमें बैंकिंग का विस्तार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज बैंकों का बही-खाता ज्यादा साफ-सुथरा है। ऐसे में वो बाजार से पैसा उठा सकते हैं, इससे सरकार प...
बच्चों में कोविड के मामलों WHO का बयान:बच्चों में कोरोना के गंभीर मामले कम देखे गए और इनकी रिकवरी भी तेज रही; जल्द ही इन्हें भी मिल सकेेगी वैक्सीन

बच्चों में कोविड के मामलों WHO का बयान:बच्चों में कोरोना के गंभीर मामले कम देखे गए और इनकी रिकवरी भी तेज रही; जल्द ही इन्हें भी मिल सकेेगी वैक्सीन

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
बच्चों में कोरोना के गंभीर मामले कम देखे गए हैं और इनकी रिकवरी भी बेहतर और तेज रही है। यह बात विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने कोविड पर वर्चुअल सेशन के दौरान कही। वह कहती हैं, कोरोना अभी भी खत्म नहीं हुआ है। पिछले 2 सालों में इसने जितना परेशान किया यह अब उतना बुरा असर नहीं छोड़ने वाला। बच्चों में संक्रमण के सवाल पर दिया जवाबचीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन शुक्रवार को 'महामारी के बाद प्राथमिकता और युवा भारत क्या चाहता है' विषय पर बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने बच्चों से जुड़े सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा, अपने बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए लोग बात कर रहे हैं क्योंकि 18 से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन लगाई जा रही है। ऐसी स्थिति में आपके आसपास कम उम्र के वो बच्चे रह जाते हैं जिनका टीकाकरण नहीं हुआ। इस दौरान जब भी कम्युनिटी में वायरस सर्कुलेट होता है तो उनमे...
फानी शुरुआत के बाद KKR को लगा पहला झटका, 9 पर रन आउट हुए शुभमन गिल

फानी शुरुआत के बाद KKR को लगा पहला झटका, 9 पर रन आउट हुए शुभमन गिल

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
अबुधाबी IPL फेज-2 में आज दिन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बीच खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत KKR के टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के साथ हुई। तीसरे ओवर तक कोलकाता का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 26 रन है। टीमें राहुल त्रिपाठी और वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी कर रहे हैं।  रन आउट हुए गिलपहले ही ओवर में KKR की जोरदार शुरुआत देखने को मिली और शुभमन गिल ने दीपक चाहर को लगातार 2 चौके लगाए। ओवर की 5वीं गेंद पर CSK ने गिल के खिलाफ LBW की अपील की और अंपायर ने भी उन्हें आउट दिया, लेकिन गिल ने रिव्यू लिया और गेंद स्टंप की लाइन से मिस होने के चलते गिल को जीवनदान मिला। हालांकि अगली ही गेंद पर गिल रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल ने 5 गेंद पर 9 रन बनाए कोलकाता की टीम में कोई बदलाव नहीं है, जबकि चेन्नई में ड्वेन ब्रावो की जगह सैम करन को प्लेइंग इलेवन में ...
खुदखुदा डेरे के पास गंदे नाले की पाल टूटी, कई मकान पानी से घिरे

खुदखुदा डेरे के पास गंदे नाले की पाल टूटी, कई मकान पानी से घिरे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. शहर में शुक्रवार अलसुबह हुई तेज बारिश से पानी की बढ़ी मात्रा से सुजानदेसर में सोमारनाथ कुटिया क्षेत्र में खुदखुदा डेरे के पास गंदे पानी के नाले की पाल टूट गई। पाल टूटने से बड़ी मात्रा में गंदा पानी आस-पास के आवासीय क्षेत्र में पहुंच गया। अचानक आवासीय क्षेत्र में पानी भरने से लोग भयभीत हो गए और कई परिवारों के लोग मकान छोडक़र पास स्थित मंदिर और खुले स्थान की ओर चले गए। जबकि कुछ परिवारों के लोग घरों की छतों पर चढ़ गए। क्षेत्र में स्थित गंदे पानी की झील के पानी को रोकने के लिए बनी हुई कई फीट तक पाल टूटने से करीब आधा किलोमीटर क्षेत्र में गंदा पानी शाम तक भर गया। आवासीय क्षेत्र की ओर पानी के पहुंचने का सिलसिला रात तक चलता रहा। घरों के पास पहुंचना भी हुआ मुश्किल नाले की पाल टूटने से बड़े क्षेत्र में पानी फैल गया। घरों के चारों ओर गंदा पानी भर गया। जो परिवारजन घरों में थे उनको मुश्कि...
बहन के प्रेमी सह चालक को तेजाब से झुलसा कर मार देने के आरोप में ट्रक मालिक गिरफ्तार

बहन के प्रेमी सह चालक को तेजाब से झुलसा कर मार देने के आरोप में ट्रक मालिक गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़
हनुमानगढ. पल्लू थाना पुलिस ने एक ट्रक मालिक को अपने चालक की तेजाब से झुलसा कर हत्या कर देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।ट्रक मालिक को पता चल गया था कि चालक के उसकी बहन के साथ प्रेम संबंध हो गए हैं। यह दोनों आपस में फोन पर लगातार बातचीत करते हैं। पल्लू थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अमरसिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव सिरंगसर निवासी ट्रक मालिक गोपीराम सिहाग (25) को अपने ही ट्रक के चालक संपतसिंह (22) निवासी बुक्कलसर थाना भानीपुरा जिला चूरू की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मृतक संपतसिंह लगभग डेढ़ वर्ष से गोपीराम सिहाग के ट्रक ट्रेलर पर चालक था।वह ट्रक ट्रेलर से जिप्सम की धुलाई करता था।थाना अधिकारी के मुताबिक गोपीराम मालिक होने के साथ-साथ चालक भी था।दोनों साथ ही लंबे रूट पर माल लेकर जाया-आया करते थे। चालक होने के कारण संपतसिंह का सिरंगसर में गोपीराम के घर में आना जाना भी होता ...
प्रदेश में सियासी घमासान में सक्रिय हुई आप श्रीगंगानगर से आज करेगी राजनीति की नई पारी का आगाज

प्रदेश में सियासी घमासान में सक्रिय हुई आप श्रीगंगानगर से आज करेगी राजनीति की नई पारी का आगाज

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
पंजाब की तर्ज पर बनाई गई है रणनीतिश्रीगंगानगर। आम आदमी पार्टी ने अब राजस्थान पर अपना फोकस कर लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी जमीनी स्तर पर शुरू कर दी है। श्रीगंगानगर के समीप मटीली राठान गांव में कल रविवार को होने वाली राज्यसभा सांसद और राजस्थान प्रभारी संजयसिंह की रैली व सभा को इसी नजरिए से देखा जा रहा है।खास बात यह है कि संभाग स्तर पर होने वाले इस सम्मेलन में 10 हजार से अधिक लोगों व किसानों के जुटने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए आम आदमी पार्टी से जुड़े प्रदेश के पदाधिकारी और महिला विंग की कार्यकर्ता एक सप्ताह से इस क्षेत्र में अपना डेरा डाले हुए हैं। विभिन्न प्रचार-प्रसार के तरीकों से स्थानीय लोगों को सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है।पार्टी की महिला विंग की कार्यकर्ता जहां आम लोगों को पीले चावल बांटकर इस सम्मेलन में आने का न्यौता दे रही हैं, तो वहीं अन्य पदाधिका...
राजस्थान में बदलावों से पहले हलचल तेज:दिल्ली में बैठकों का दौर, लॉबिंग में जुटे नेता, 1 अक्टूबर को दिग्विजय सिंह जयपुर में कांग्रेस विधायक-मंत्रियों से मुलाकात करेंगे

राजस्थान में बदलावों से पहले हलचल तेज:दिल्ली में बैठकों का दौर, लॉबिंग में जुटे नेता, 1 अक्टूबर को दिग्विजय सिंह जयपुर में कांग्रेस विधायक-मंत्रियों से मुलाकात करेंगे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर पंजाब के बाद अब राजस्थान में कांग्रेस हाईकमान सरकार और संगठन में बदलावों की तैयारी कर रहा है। बदलावों से पहले कांग्रेस में दिल्ली से लेकर जयपुर तक सियासी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली में इन बदलावों का खाका तैयार करने को लेकर बैठकों का दौर जारी है। सचिन पायलट कल से दिल्ली दौरे पर हैं। शुक्रवार को पायलट ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। सचिन पायलट आज भी कई नेताओं से मिल रहे हैं। इन मुलाकातों को राजस्थान में बदलाव से पहले की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। 1 अक्टूबर को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के प्रस्तावित जयपुर दौरे में मंत्री विधायकों की बैठक लेने के कायक्रम ने भी सियासी हलकों में चर्चाएं छेड़ दी हैं। स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा की भी शुक्रवार को राहुल गांधी से मुलाकात की चर्चा है। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कैंप किए हुए हैं। संगठ...
वंदे मातरम-भारत माता की जय से गूंजा न्यूयॉर्क:भारतीय-अमेरिकियों ने PM मोदी का जोरदार स्वागत किया, होटल के बाहर देशभक्ति नारे लगाए

वंदे मातरम-भारत माता की जय से गूंजा न्यूयॉर्क:भारतीय-अमेरिकियों ने PM मोदी का जोरदार स्वागत किया, होटल के बाहर देशभक्ति नारे लगाए

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
न्यूयॉर्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा के दौरान शनिवार को न्यूयॉर्क पहुंचे। यहां वह संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 76वें अधिवेशन को संबोधित करेंगे। शुक्रवार रात को न्यूयॉर्क के होटल के बाहर PM मोदी ने भारतीय-अमेरिकियों से मुलाकात की। यहां लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। इसका वीडियो भी सामने आया है। PM मोदी से मिलकर उत्साहित भारतीय-अमेरिकीवीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी होटल के बाहर इकट्ठा हैं। PM मोदी से मिलकर ये लोग बहुत उत्साहित हैं। इन्हें मोदी-मोदी के नारे लगाते भी देखा जा सकता है। मोदी हाथ हिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार करते हैं। उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं। कुछ लोग बिना मास्क के नजर आएPM मोदी से इस मुलाकात का कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं। तस्वीरें भी खींची जा रही हैं। कोरोना को देखते हुए कई लोगों ...