शिल्पा शेट्टी पर शर्लिन का निशाना:शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर कसा तंज, ‘स्टेज पर रानी लक्ष्मीबाई के बारे में बोलना आसान है, अपने मेंशन से बाहर निकलिए, पोर्न की दुनिया से बाहर निकलिए’
शर्लिन चोपड़ा ने एक नई सोशल मीडिया पोस्ट में शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधा है। शर्लिन ने एक इंटरव्यू की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की है और इसके कैप्शन में लिखा है, आप टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करतीं हैं उन कलाकारों को जिनकी कला से आप प्रभावित होती हैं कृपया,रील लाइफ से बाहर निकलकर,रियल दुनिया में जाकर,पीड़ित महिलाओं को थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं, यकीन मानिए,सारी दुनिया आप को साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी! इंटरव्यू में भी उन्होंने यही बात दोहराते हुए कहा कि स्टेज पर रानी लक्ष्मीबाई के बारे में बोलना आसान है। अपने मेंशन से बाहर निकलिए, पोर्न की दुनिया से बाहर निकलिए।
क्या बोलीं थीं शिल्पा?
पिछले दिनों शिल्पा ने सुपर डांसर चैप्टर 4 में कहा था, 'मैं झांसी की रानी के बारे में जब भी सुनती हूं, मुझे ऐसा लगता है कि समाज का चेहरा दिखता है। क्योंकि आज भी, औरत को अपने हक के लिए, अपने प...








