पाक सेना भी कर रही है युद्धाभ्यास
भारतीय खुफिया एजेंसियों की कड़ी नजरश्रीगंगानगर। भारतीय सेना ने श्रीगंगानगर और बीकानेर जिला सीमाओं से लगती महाजन फील्ड रेंज में हाल ही में एक बड़ा युद्धाभ्यास किया है। इसकी गूंज सीमा पार पाकिस्तान तक सुनाई दी है।भारतीय सेना के इस युद्धाभ्यास में सैकड़ों सैनिकों के साथ टी-90 भीष्म और ङ9 वज्र के अलावा 130 एम एम फील्ड गन रुद्र और एमआई-35 अटैक हेलीकॉप्टर और इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल बीएमपी-2 भी शामिल कर उन्हें परखा गया।अब सीमा पार की हलचल बता रही है कि युद्धाभ्यास वहां भी हो रहा है.भारत के जांबाजों ने अपनी ताकत के जोर पर सीमा पार वालों को चौंका दिया।शायद इसी वजह से पाकिस्तानी सेना ने भी अपनी ताकत दिखाने का फैसला लिया और जैसलमेर से लगती सीमा पर अभ्यास शुरू किया है।वहीं सीमा पार पाकिस्तान ने भी राजस्थान से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर युद्धाअभ्यास शुरू किया है।जैसलमेर जिले में लोंगेवाला क्षेत्र के...







