Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

RPS अश्लील वीडियो केस में SHO लाइन हाजिर:महिला कॉन्स्टेबल के पति ने दी थी रिपोर्ट, नहीं दर्ज की थी FIR, SP के आदेश के बाद चार्जशीट सौंपी

RPS अश्लील वीडियो केस में SHO लाइन हाजिर:महिला कॉन्स्टेबल के पति ने दी थी रिपोर्ट, नहीं दर्ज की थी FIR, SP के आदेश के बाद चार्जशीट सौंपी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
नागौर खाकी को शर्मसार करने वाले ब्यावर DSP के पूल में महिला सिपाही और उसके 6 साल के बच्चे के साथ नहाते हुए वीडियो मामले की गाज नागौर के चितावा SHO पर गिरी है। उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। चितावा SHO प्रकाश मीणा पर आरोप है कि वीडियो सामने आने के बाद महिला सिपाही के पति ने ब्यावर DSP और अपनी पत्नी के खिलाफ उसके पुत्र का यौन शोषण करने के मामले में FIR दर्ज करने को लेकर परिवाद सौंपा था। प्रकाश मीणा ने FIR दर्ज नहीं की और इस मामले को दबाए रखा। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए SP अभिजीत सिंह ने प्रकाश मीणा पर कार्रवाई की है। उन्हें 17 CC की चार्जशीट देते हुए मामले की जांच डीडवाना एडिशनल SP को सौंपी है। पूल में RPS हीरालाल सैनी महिला कांस्टेबल के साथ। शर्मनाक वीडियो आया था सामनेRPS हीरालाल सैनी अजमेर जिले के ब्यावर में डीएसपी थे। हाल ही में उनका महिला सिपाही के साथ पूल में नहाते हुए वी...
अपहरण के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, नहर की पटरी पर मिला शव

अपहरण के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, नहर की पटरी पर मिला शव

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने की बात आई सामने, परिजनों ने पांच-छह जनों पर जताया हत्या करने का शकहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन थाना क्षेत्र के गांव जोरावरपुरा निवासी एक युवक की अपहरण के बाद लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव व रावतसर के करीब आधा दर्जन युवकों पर हत्या का शक जताया है। इससे पहले मंगलवार देर रात्रि को अपहरण की सूचना के बाद हरकत में आई जिले की पुलिस नाकाबंदी कर युवक व अपहरणकतार्ओं की तलाश में जुटी थी कि युवक का शव बुधवार सुबह गांव जोरावरपुरा के पास ही सूरतगढ़ ब्रांच की पटरी पर मिला। परिजनों ने मुकदमा दर्ज करने के लिए टाउन पुलिस थाना में परिवाद सौंपा है। दोपहर समाचार लिखे जाते समय तक मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई जारी थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 11.30 बजे किसी ने कंट्रोल रूम में सूचना दी कि टाउन थाना क्षेत्र के गांव जोरावरपुरा निवासी मुकेश जा...
सदस्यों ने रखी जनसमस्याएं, ब्लॉक डवलपमेंट प्लान का अनुमोदन

सदस्यों ने रखी जनसमस्याएं, ब्लॉक डवलपमेंट प्लान का अनुमोदन

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर पंचायत समिति की साधारण सभा सोमवार को पंचायत समिति सभागार में हुई। प्रधान लालचंद आसोपा की अध्यक्षता में हुई साधारण सभा के दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 के ब्लॉक डवलपमेंट प्लान का अनुमोदन किया गया। बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली, पानी, सडक़ सहित विभिन्न समस्याओं को रखा। बैठक में लूणकरनसर विधायक सुमित गोदारा ने सभी ग्रामों में ट्यबवेल पर पानी की मोटरों की खराबी की मॉनिटरिंग के लिए ऑन लाइन सिस्टम या सॉफ्टवेयर तैयार करने का सुझाव दिया। उप प्रधान राजकुमार कस्वां ने नापासर में सीएचसी में अतिरिक्त चिकित्सकों का पदस्थापन करने एवं ग्राम रामसर में जीएसएस पर कार्मिक लगाने की बात कही। साधारण सभा में विकास अधिकारी दिनेश चन्द्र मिश्रा सहित जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, उपखण्ड अधिकारी अशोक सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकार...
समुद्र तक जलवायु परिवर्तन का असर:40 फीसदी तक शार्क और रे मछली विलुप्ति की कगार पर, वजह; जलवायु परिवर्तन और मछलियों का अधिक शिकार, 8 साल में खतरा दोगुना हुआ

समुद्र तक जलवायु परिवर्तन का असर:40 फीसदी तक शार्क और रे मछली विलुप्ति की कगार पर, वजह; जलवायु परिवर्तन और मछलियों का अधिक शिकार, 8 साल में खतरा दोगुना हुआ

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
दुनिया में मौजूद 40 फीसदी तक शार्क और रे मछलियां विलुप्ति की कगार पर हैं। इसकी वजह है जलवायु परिवर्तन, जरूरत से ज्यादा मछलियों का शिकार। मछलियों पर 8 साल तक हुई रिसर्च में सामने आया है कि 2014 के इनकी विलुप्ति का खतरा 24 फीसदी था जो अब बढ़कर दोगुना हो गया है। शोधकर्ताओं का कहना है, जलवायु परिवर्तन ऐसे मछलियों के लिए समस्या बढ़ा रहा है। इससे न सिर्फ उनके मनमुताबिक आवास के लिए माहौल में कमी आने के साथ समुद्र का तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। यह दावा अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की रिसर्च रिपोर्ट में किया गया है। रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, 2014 में जो 1041 में से 181 मछलियों के विलुप्त होने का खतरा था वो अब बढ़कर 391 हो गया है। इनकी घटती संख्या की एक वजह प्रदूषण भी है। प्रदूषण शार्क और रे जैसी मछलियों के लिए तनाव बढ़ाने का काम करता है। जो 6.9 फीसदी तक ऐसी मछलियों पर बुरा असर डाल रहा है। ...
आयशा की लव स्टोरी:शिखर ने आयशा को पहली बार हरभजन के फेसबुक अकाउंट पर देखा, फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने से हुई प्यार की शुरुआत

आयशा की लव स्टोरी:शिखर ने आयशा को पहली बार हरभजन के फेसबुक अकाउंट पर देखा, फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने से हुई प्यार की शुरुआत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
शिखर धवन की तलाक की खबर चारों ओर फैल चुकी है। हर कोई ये जानने के लिए बेचैन है कि आखिर हमेशा हैप्पी-हैप्पी दिखने वाले इस कपल के अलग होने के पीछे कारण क्या है। मगर अब तक धवन की तरफ से इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन आएशा के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस बात का खुलासा हुआ है। आएशा ने अपना वो अकाउंट डिलीट कर दिया है, जो आएशा धवन के नाम से था। अब वह आएशा मुखर्जी के नाम से दूसरा अकाउंट चला रही हैं, जिसमें उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है कि उनका दूसरी बार तलाक हुआ है। ये धवन और आएशा की लव स्टोरी की सैड एंडिंग है। तस्वीरों में देखिए धवन-आयशा की स्टोरी... सोशल मीडिया के जरिए हुआ था प्यारधवन और आएशा ने 2012 में शादी की थी। ये आएशा की दूसरी शादी थी, जबकि धवन ने पहली बार किसी का हाथ थामा था। दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प थी। आएशा धवन की पहली नजर का प्यार बनकर उनकी जिंदगी में ...
किसान आंदोलन के बीच केंद्र का बड़ा फैसला:मसूर का MSP 400 और गेहूं का 40 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया, 10683 करोड़ की टेक्सटाइल PLI स्कीम को भी मंजूरी

किसान आंदोलन के बीच केंद्र का बड़ा फैसला:मसूर का MSP 400 और गेहूं का 40 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया, 10683 करोड़ की टेक्सटाइल PLI स्कीम को भी मंजूरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली किसान आंदोलन के बीच सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए कई रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा दिया है। किसानों को सपोर्ट देने के लिए दलहन (मसूर) और तिलहन (सरसों) का MSP सबसे ज्यादा बढ़ाया गया है। MSP बढ़ाने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज यूनियन कैबिनेट की बैठक में हुआ। मसूर और सरसों के MSP में 400-400 रुपए का इजाफा सरकार ने फसल वर्ष 2022-23 के लिए मसूर और सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 400-400 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा किया है। चने के MSP में 130 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। गेहूं का समर्थन मूल्य 40 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर 2015 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। जौ का MSP 35 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए 10,683 करोड़ की PLI स्कीम यूनियन कैबिनेट की बैठक में टेक्सटाइल सेक्टर के लिए प्रॉडक्शन लि...
नहीं रहीं अक्की की मां:मां से बेहद प्यार करते थे अक्षय कुमार, उनकी ख्वाहिश पूरी करने के लिए लेकर गए थे कैसीनो

नहीं रहीं अक्की की मां:मां से बेहद प्यार करते थे अक्षय कुमार, उनकी ख्वाहिश पूरी करने के लिए लेकर गए थे कैसीनो

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें 3 सितंबर को तबियत ख़राब होने के बाद मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसके बाद 8 सितंबर को उन्होंने आखिरी सांस ली। मां के निधन से अक्षय को तगड़ा झटका लगा है। वह अपनी मां के साथ गहरी बॉन्डिंग शेयर करते थे। पिता हरि ओम भाटिया और मां अरुणा के साथ अक्षय। कई इंटरव्यूज में उन्होंने मां को अपनी मजबूती का स्तंभ कहा था। कई बार अक्षय ने मां के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। पिछले साल जनवरी में अक्की द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में अक्की अपनी मां की एक ख्वाहिश पूरी करते नजर आए थे। मां को ले गए थे कैसीनो दरअसल, अरुणा भाटिया लाइफ में एक बार कैसीनो जाना चाहती थीं और अक्षय ने उनकी इस इच्छा को पूरा किया था। वह मां को उनके...
देश की पहली इमरजेंसी एयर स्ट्रिप:3 किलोमीटर लंबी और 33 मीटर चौड़ी स्ट्रिप पर उतरेंगे मिग, सुखोई और हरक्यूलिस; एयफोर्स ने उद्घाटन के एक दिन पहले रिहर्सल की

देश की पहली इमरजेंसी एयर स्ट्रिप:3 किलोमीटर लंबी और 33 मीटर चौड़ी स्ट्रिप पर उतरेंगे मिग, सुखोई और हरक्यूलिस; एयफोर्स ने उद्घाटन के एक दिन पहले रिहर्सल की

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
बाड़मेर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास बन रही देश की पहली इमरजेंसी एयर स्ट्रिप का उद्घाटन गुरुवार को होने जा रहा है। यह स्ट्रिप राजस्थान के बाड़मेर-जालोर जिले की सीमा पर अगड़ावा में NH-925A पर बन रही है। बुधवार को यहां रिहर्सल के तौर पर 3 फाइटर प्लेन उतारे गए। एयरफोर्स अधिकारियों की निगरानी में सुबह सबसे पहले हरक्यूलिस प्लेन को उतारा गया। इसके बाद सुखोई और मिग के साथ अगस्ता हेलिकॉप्टर की भी लैंडिग हुई। यहां दोपहर 2 बजे तक आवागमन को भी बंद कर दिया गया। लैंडिंग के पहले से ही एयरफोर्स और पुलिस के अधिकारी पहुंच गए थे। इसे भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है। यह पाकिस्तान से 40 किलोमीटर दूर है। इसे वायुसेना के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। 32.95 करोड़ रुपए की लागत से बनी यह हवाई पट्टी की 3 किमी. लंबी और 33 मीटर चौड़ी है। इसके दोनों तरफ 40 गुणा 180 मीटर आकार की 2 पार्किंग...
जुबान फिसल जाए, ऐसे 2483 शब्द 14.52 मिनट बोली महिला:पहले 7 बार में सांस फूलने लगी, फिर 9 बार बोलीं; 2 दिन की प्रैक्टिस में तोड़ दिया रिकॉर्ड

जुबान फिसल जाए, ऐसे 2483 शब्द 14.52 मिनट बोली महिला:पहले 7 बार में सांस फूलने लगी, फिर 9 बार बोलीं; 2 दिन की प्रैक्टिस में तोड़ दिया रिकॉर्ड

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर के बालाजी एस्टेट में रहने वाली कृतिका ने जुबान फिसल जाए, ऐसे 2483 शब्द 14.52 मिनट तक बोल नया रिकॉर्ड बनाया है। कृतिका का नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। कृतिका एक 'टंग ट्विस्टर' है। उन्होंने बातों ही बातों में एक ही लाइन को 191 बार बोला और नया रिकॉर्ड बनया दिया। कृतिका बताती हैं कि करीब तीन महीने पहले वे घर पर मोबाइल स्क्रॉल कर रही थी। इस दौरान उन्हें एक वीडियो मिला। जिसमें एक युवती ने एक ही वाक्य को कई बार बोला। वीडियो में उस युवती ने उस एक ही सेंटेंस को 176 बार बोला और इसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज भी करवाया गया। बस यहीं से उनको आइडिया मिला। फिर कृतिका ने इस रिकॉर्ड को ब्रेक करने की सोची। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड। दो दिन अभ्यास से आया परफेक्शनकृतिका बताती हैं कि उनसे पहले यह रिकॉर्ड हरियाणा के रानियां की निवासी सिमरन ने बनाया। उन्...
राजस्थान में विधानसभा सत्र से पहले लेटर बम:कैलाश मेघवाल ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया पर लगाया करोड़ों की हेरा-फेरी का आरोप, पद से हटाने की मांग

राजस्थान में विधानसभा सत्र से पहले लेटर बम:कैलाश मेघवाल ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया पर लगाया करोड़ों की हेरा-फेरी का आरोप, पद से हटाने की मांग

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
उदयपुर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वसुंधरा राजे के करीबी कैलाश मेघवाल के पत्र से फिर मेवाड़ और राजस्थान की राजनीति में भूचाल आ गया है। 9 सितंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले कैलाश मेघवाल ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को पत्र लिखकर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को पद से हटाने की मांग की है। मेघवाल ने इसके लिए सदन में कटारिया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने को कहा है। इसके साथ-साथ मेघवाल ने कटारिया पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। बता दें कि गुलाबचंद और कैलाश मेघवाल पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत के समय से एक-दूसरे के विरोधी रहे हैं। हालांकि मेघवाल का पत्र सामने आने के बाद कटारिया ने सिर्फ इतना कहा कि कैलाश मेघवाल ने पत्र लिखा है, अब पार्टी जो भी निर्णय लेगी सहर्ष स्वीकार करेंगे। गुलाबचंद कटारिया भास्कर से बोले मेघवाल : ये मनमानी करते हैं, कांग्रेस ...