इंटरनेशनल क्लाइमेट समिट में बोले मुकेश अंबानी:रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले 3 साल में ग्रीन एनर्जी में 75,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी, ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में काम कर रही कंपनी
मुंबई
रिलायंस इंडस्ट्रीज की अगले 3 साल में ग्रीन एनर्जी में 75,000 करोड़ रुपए के निवेश करने की योजना है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि एनर्जी प्रोडक्शन में भारत आत्मनिर्भर बनेगा। साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज 2035 तक नेट जीरो कार्बन कंपनी होगी। हाइड्रोजन की कीमत कुछ सालों में कम होने की उम्मीद है।
ग्रीन एनर्जी की ओर तेजी से जाना होगाइंटरनेशनल क्लाइमेट समिट को संबोधित करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को हासिल करेगा। क्लाइमेट चेंज दुनिया के लिए बड़ी चुनौती है। जलवायु परिवर्तन को नियंत्रण में रखना जरूरी है। इसके लिए हमें ग्रीन एनर्जी की ओर तेजी से जाना होगा। जलवायु परिवर्तन एक ग्लोबल समस्या है। इससे मिलजुल कर निपटना होगा।
RIL ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में काम कर रहीमुकेश अंबानी ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन फॉसिल ए...








