फूड पॉइजनिंग से 100 लोगों की हालत बिगड़ी:चूरू में निकाह की दावत में दही बड़ा-मटर पनीर खाने से बाराती-घराती बीमार; बेड कम पड़ने पर जमीन पर लेटाकर किया इलाज
चूरू
राजस्थान के चूरू में फूड पॉइजनिंग से 100 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई। सरदारशहर तहसील के वार्ड 44 में बुधवार को कालू कुचामणिया की चार बेटियों का निकाह था। बुधवार शाम के समय बारात को विदा कर दिया गया, लेकिन घर में आए रिश्तेदार व आस-पड़ोस के लोगों को पेट दर्द व उल्टी होना शुरू हो गया। तबीयत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल ले जाया गया। एक साथ मरीजों की भीड़ से अस्पताल में बेड भी कम पड़ गए। मरीजों का जमीन पर लेटाकर इलाज किया गया। बारातियों की भी रास्ते में तबीयत खराब हो गई। CMHO डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि सभी की स्थिति सामान्य है, कोई भी गंभीर स्थिति में नहीं है।
पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद आसिफ खोखर ने बताया कि कालू कुचामणिया की चार बेटियों का निकाह था। करीब पांच सौ लोगों का खाना बनाया गया था। इसमें गुलाब जामुन, बर्फी, दही बड़ा, मटर पनीर की सब्जी, दाल-चावल, डिस्को पापड़ व पुड़ी आदि बनाई...








