Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

लंच तक टीम इंडिया ने बनाई 9 रनों की बढ़त, स्कोर 108/1, अर्धशतक के करीब पहुंचे रोहित शर्मा

लंच तक टीम इंडिया ने बनाई 9 रनों की बढ़त, स्कोर 108/1, अर्धशतक के करीब पहुंचे रोहित शर्मा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लंदनभारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। जहां तीसरे दिन भारत ने 43/0 के आगे से खेलना शुरू किया। तीसरे दिन पहले सत्र का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 108/1 रहा। रोहित शर्मा 47 और चेतेश्वर पुजारा 14 पर नाबाद है। भारत ने फिलहाल 9 रनों की बढ़त बना ली है। 
कोरोनाकाल में कितनी बदली लाइफस्टाइल:52% भारतीयों की थाली में हेल्दी चीजें बढ़ीं; फास्टफूड और मैदा से बनी चीजें दूर हुईं; 52% ने हफ्ते में 3 दिन एक्सरसाइज शुरू की

कोरोनाकाल में कितनी बदली लाइफस्टाइल:52% भारतीयों की थाली में हेल्दी चीजें बढ़ीं; फास्टफूड और मैदा से बनी चीजें दूर हुईं; 52% ने हफ्ते में 3 दिन एक्सरसाइज शुरू की

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
महामारी के डर ने लोगों को हेल्दी चीजें खाना सिखा दिया है। भारतीयों ने अपने खानपान में प्रोटीन और विटामिंस की मात्रा बढ़ाई है। फास्ट फूड और मैदा से बनी चीजों से दूरी बनाई है। यह बातें मार्केट रिसर्च फर्म मिंटेल इंडिया कन्ज्यूमर की हालिया रिसर्च में सामने आई हैं। जानिए, महामारी में लोगों की लाइफस्टाइल में कितना बदलाव आया... तीन बड़े बदलाव जो भारतीयों में दिखे खानपान: भारतीयों की थाली हेल्दी फूड की मात्रा बढ़ीरिसर्च के मुताबिक, 52 फीसदी लोग मानते हैं उन्होंने ब्राउन राइस और ऑर्गेनिक फल को नियमिततौर पर अपनी थाली में जगह दी है। वहीं, 50 फीसदी लोग कहते हैं, महामारी से पहले ऐसी चीजों को कभी-कभार ही खाते थे। 55 फीसदी भारतीय खानपान में सुधार के साथ इम्युनिटी बढ़ाने पर भी फोकस कर रहे हैं। फिटनेस: 57% ने जॉगिंग और सायक्लिंग करना शुरू कियाकोरोनाकाल में लोगों ने फिजिकल एक्टिविटी को प्राथमिकता ...
काम की बात:SEBI ने निवेशकों से 30 सितंबर तक पैन को आधार से लिंक करने को कहा, नहीं करने पर फंस सकता है पैसा

काम की बात:SEBI ने निवेशकों से 30 सितंबर तक पैन को आधार से लिंक करने को कहा, नहीं करने पर फंस सकता है पैसा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली मार्केट रेगुलेटर सेबी ने निवेशकों से 30 सितंबर तक अपने पैन को आधार से लिंक करने को कहा है। सेबी ने निवेशकों से कहा है कि सिक्योरिटी मार्केट में उनके निवेश की प्रोसेसिंग में कोई दिक्कत न हो इसके लिए ये काम जल्द से जल्द निपटा लें। लिंक न करने पर पैन नंबर हो जाएगा इनऑपरेटिवसेबी ने एक प्रेस रिलीज में सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) द्वारा 13 फरवरी को जारी अधिसूचना का हवाला दिया है, जिसमें कहा गया है कि अगर 30 सितंबर तक पैन और आधार को लिंक नहीं किया गया तो पैन काम करना बंद कर देगा। अगर पैन नहीं होगा तो कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं हो पाएगा। सेबी ने सभी कंपनियों को यह पक्का करने को कहा है कि निवेशकों के पैन कार्ड आधार नंबर 30 सितंबर 2021 से पहले लिंक कर लिए जाएं। पैन हो जाएगा निष्क्रियइनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा था कि अगर कोई पैन कार्ड होल्डर्स पैन को आधार से लिंक नहीं करा...
हैप्पी बर्थडे चिंटू जी:ऋषि कपूर के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन का पोस्टर, नीतू कपूर ने बीमारी के आखिरी साल याद करते हुए शेयर किया भावुक नोट

हैप्पी बर्थडे चिंटू जी:ऋषि कपूर के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन का पोस्टर, नीतू कपूर ने बीमारी के आखिरी साल याद करते हुए शेयर किया भावुक नोट

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्शन द्वारा उनकी आखिरी फिल्म शर्मा जी नमकीन का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इसी के साथ सीनियर एक्टर की वाइफ नीतू कपूर ने चिंटू के जन्मदिन पर उनकी बीमारी के आखिरी समय को याद करते हुए भावुक नोट शेयर किया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर शर्माजी नमकीन का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है, 'शर्माजी नमकीन का पोस्टर शेयर करते हुए हमें बेहद गर्व महसूस हो रहा है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रसिद्ध अभिनेता में से एक श्रीमान ऋषि कपूर हैं। इनके अद्वितीय काम और शानदार करियर को हम हमेशा संजो कर रखा जाएगा। उनके प्यार, सम्मान और याद के प्रतीक के रूप में और उनके लाखों प्रशंसकों को उपहार के रूप में उनकी अंतिम फिल्म का पहला लुक रिलीज किया गया है। श्री परेश रावल को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने ऋषि जी द्वारा निभाए गए उसी ...
प्रेम प्रसंग से जुड़ा है रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने का मामला, पुलिस की गहन जांच जारी

प्रेम प्रसंग से जुड़ा है रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने का मामला, पुलिस की गहन जांच जारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ शहर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिलने का मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़े होने के रूप में सामने आया है।मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश मान ने बताया कि इस घटना से संबद्ध लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। कल शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे पीलीबंगा से सूरतगढ़ होते हुए बीकानेर की ओर गई एक रेलगाड़ी के लोको पायलट से भी फोन पर जानकारी ली गई है। लोको पायलट ने बताया कि उसने रेल पटरी के साथ-साथ एक युवक को जाते हुए देखा था।जब ट्रेन नजदीक पहुंची तो यह युवक चपेट में आ गया। उसने सूरतगढ़ में रेलवे स्टेशन अधीक्षक को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर गई तो मृतक की पहचान नरेश जाट (22) निवासी चक 1-आरपीएम थाना पीलीबंगा के रूप में हुई.जांच अधिकारी के मुताबिक चक 1-आरपीएम निवासी हंसराज(45) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उसके भतीजे नरेश (पुत्र...
ममता बनर्जी को बड़ी राहत:बंगाल CM के विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ, 30 सितंबर को भबानीपुर सहित 3 सीटों पर होंगे उपचुनाव

ममता बनर्जी को बड़ी राहत:बंगाल CM के विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ, 30 सितंबर को भबानीपुर सहित 3 सीटों पर होंगे उपचुनाव

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। चुनाव आयोग ने भबानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को हरी झंडी दे दी है। यहां 30 सितंबर को मतदान होगा और 3 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। इसके अलावा बंगाल के समसेरगंज, जंगीपुर और ओडिशा की पीपली सीट पर भी वोटिंग होगी। ममता बनर्जी को बंगाल चुनाव में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से शिकस्त मिली थी। शुभेंदु ने नंदीग्राम सीट से जीत हासिल की थी। TMC के विधायक दल ने ममता को CM चुना था। उनके पास राज्य की किसी भी सीट से चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचने के लिए 6 महीने का समय है। ऐसा न होने पर उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है। तृणमूल नेता सोवनदेब चटोपाध्याय भबानीपुर सीट से चुनाव जीते थे, लेकिन बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। ममता बनर्जी के इस सीट से ही चुनावी मैदान में उतरने का दावा किया जा रहा...
राजस्थान पंचायत चुनाव-2021 परिणाम LIVE:कांग्रेस को लगातार बढ़त, अब तक 666 सीटों पर जीत, भाजपा को 546, RLP को 40 और 289 निर्दलीयों को मिली जीत

राजस्थान पंचायत चुनाव-2021 परिणाम LIVE:कांग्रेस को लगातार बढ़त, अब तक 666 सीटों पर जीत, भाजपा को 546, RLP को 40 और 289 निर्दलीयों को मिली जीत

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राज्य के 6 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए तीन चरणों के चुनाव की मतगणना चल रही है। पंचायत समिति सदस्यों के लिए गिनती में कांग्रेस के 666 भाजपा के 546 और 289 निर्दलीय जीत के साथ आगे चल रहे हैं। आरएलपी के खाते में 40, बसपा को 11 व एनसीपी को 2 सीटें आ चुकी हैं। जिला परिषद के लिए की जा रही वोटों की गिनती में जोधपुर जिला परिषद में कांग्रेस के एक प्रत्याशी को बढ़त मिली हुई है। जोधपुर के ओसिया से शंभुसिंह खेतासर की पत्नी मदन कंवर चुनाव जीत गई हैं। खेतासर ने विधानसभा चुनाव में सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ चुनाव लड़ा था। भरतपुर के वैर पंचायत समिति में गहलोत सरकार में मंत्री भजन लाल जाटव की पुत्रवधु साक्षी वार्ड नंबर पांच से चुनाव जीत गई हैं। जबकि सवाई माधोपुर में खंडार से विधायक अशोक बैरवा भी अपने बेटे संजय बैरवा को जिताने में सफल हुए हैं। जिला परिषद में भाजपा-कां...
शार्दूल की पारी से भारत को मोमेंटम मिला, बुमराह की कड़क गेंदबाजी ने इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेला

शार्दूल की पारी से भारत को मोमेंटम मिला, बुमराह की कड़क गेंदबाजी ने इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेला

Uncategorized, What's Hot, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और इंग्लैंड की टीमें इस समय 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला ओवल के ऐतिहासिक ग्राउंड पर खेल रही हैं। पहले दिन बेहद कड़ा मुकाबला हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 191 रन पर ऑलआउट हो गई, लेकिन इसके बाद जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव के कमाल की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के तीन विकेट जल्दी झटक लिए, जिनमें जो रूट का कीमती विकेट भी शामिल है। दिग्गज कमेंटेटर सुशील दोषी ने अपनी पॉडकास्ट में बताया कि शार्दूल ठाकुर की नंबर 8 पर खेली गई आक्रामक पारी ने मैच का मोमेंटम भारत की ओर मोड़ दिया। और भी कम स्कोर पर सिमट सकती थी टीम इंडियादोषी ने कहा कि भारतीय टीम 117 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से शार्दूल ठाकुर ने 36 गेंदों पर 57 रन बनाकर भारत को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा दिया। अगर वे बतौर पुछल्ले बल्लेबाज संकटमोचक न बनते तो भारतीय टीम और भी कम स्कोर पर सिमट सकती...
जापानी वैज्ञानिकों का प्रयोग:हवा से चार्ज होंगे गैजेट्स, वैज्ञानिकों ने तैयार किया वायरलेस चार्जिंग रूम, अब चार्जर, केबल और प्लग जरूरत नहीं, जानिए यह रूम कैसे काम करेगा

जापानी वैज्ञानिकों का प्रयोग:हवा से चार्ज होंगे गैजेट्स, वैज्ञानिकों ने तैयार किया वायरलेस चार्जिंग रूम, अब चार्जर, केबल और प्लग जरूरत नहीं, जानिए यह रूम कैसे काम करेगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
जल्द ही आपको लैपटॉप और मोबाइल फोन्स को चार्ज करने के लिए चार्जर, प्लग, केबल और पोर्ट की जरूरत नहीं होगी। कमरे में रखे हुए गैजेट्स अपने आप चार्ज हो जाएंगे। जापानी वैज्ञानिकों ने एक वायरलेस चार्जिंग रूम तैयार किया है, इस रूम में हवा से गैजेट चार्ज हो जाएंगे। वैज्ञानिकों का कहना है, यह नई तरह की तकनीक है जिससे बिना इलेक्ट्रिक फील्ड के मैग्नेटिक फील्ड जनरेट की जा सकती है। कमरे में मैग्नेटिक फील्ड के कारण रूम में मौजूद किसी इंसान या जानवर को नुकसान पहुंचने का खतरा नहीं है। 50 वाट का पावर मिलेगा 10 बाय 10 फीट के वायरलेस चार्जिंग रूम को तैयार करने वाली जापान की टोक्यो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है, इसकी टेस्टिंग की गई है। इंसान को किसी तरह का नुकसान पहुंचाए बिना मैग्नेटिक फील्ड की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए यह कमरा 50 वॉट तक की पावर उपलब्ध करा सकता है। नया वायरलेस चार्जिंग रू...
अलविदा:गौहर खान ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बिग बॉस की यादें साझा कर, दी उन्हें श्रद्धांजलि, बोलीं- मुझे यकीन है तुम स्वर्ग में जाने के बाद भी ऐसे ही मुस्कुराते रहोगे

अलविदा:गौहर खान ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बिग बॉस की यादें साझा कर, दी उन्हें श्रद्धांजलि, बोलीं- मुझे यकीन है तुम स्वर्ग में जाने के बाद भी ऐसे ही मुस्कुराते रहोगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
एक्ट्रेस गौहर खान को बिग बॉस 14 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मेंटर के रूप में देखा गया था। शो के जरिए दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने लगे थे और अच्छे दोस्त बन गए थे। उनके निधन के बाद एक्ट्रेस शॉक में हैं। सिद्धार्थ को याद करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर बिग बॉस के घर से जुड़ी कुछ यादें साझा कीं और लिखा, "नटखट, मस्तीखोर बच्चा मुझे यकीन है तुम स्वर्ग में जाने के बाद भी ऐसे ही मुस्कुराते रहोगे, मैं तुम्हारे लिए प्रार्थना करूंगी सिड।" गौहर ने सिद्धार्थ को कोमल-हृदय वाला व्यक्ति बताया सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सुनने के बाद गौहर खान उनके घर भी गईं थीं। दोनों को हाल ही में बिग बॉस 14 में एक साथ देखा गया था। सिद्धार्थ के घर पहुंचते ही गौहर को अपनी कार में रोते हुए देखा गया था। गौहर ने अपने पिछले पोस्ट में, बीबी हाउस में उनके साथ बिताए समय के बारे में विस्तार से बात की थी। गौहर न...