भाई-बहन नहर में डूबे:दर्जी को कपड़े देकर लौट रहे थे, पांव फिसलने से दोनों नहर में गए, भाई का शव मिला, बहन की तलाश जारी
बीकानेर
बीकानेर के छत्तरगढ़ के पास शनिवार की शाम नहर में चचेरे भाई-बहन डूब गए। दोनों दर्जी की दुकान पर कपड़े देकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में नहर के पास बैठ गए। तभी पैर फिसलने से दोनों नहर में चले गए। भाई की लाश मिल गई, लेकिन बहन की तलाश जारी है।
छत्तरगढ़ से आगे इंदिरा गांधी नहर के 507 हेड के पास आरजेडी नहर के पास भाई का शव मिल गया। आशंका जताई जा रही है कि बहन बहती हुई आगे निकल गई होगी। 11 साल के भाई का नाम हारून है। बहन शाहिदा की उम्र महज 5 साल है। बताया जा रहा है कि हारुन और शाहिदा ने रास्ते में नमकीन का एक पैकेट लिया था। वो ही खाने के लिए नहर के पास रुक गए। संभवत: प्यास लगने पर पानी पीने के लिए नीचे उतरे थे। यहां से उनका संतुलन बिगड़ गया और नहर में जा गिरे।
शनिवार शाम की इस घटना के बाद करीब पांच साल की एक बच्ची ने दोनों मासूमों के घर पर जानकारी दी। देर रात इस बारे में पुलिस को ...








