Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

राजस्थान में दो शिफ्ट में लगेंगे स्कूल:एक सितंबर से शुरू होने जा रहे स्कूलों में 9वीं-11वीं को सुबह और 10वीं-12वीं के छात्रों को दिन में बुलाने की प्लानिंग, दो पारी में स्कूल शाम छह बजे तक लगेंगे

राजस्थान में दो शिफ्ट में लगेंगे स्कूल:एक सितंबर से शुरू होने जा रहे स्कूलों में 9वीं-11वीं को सुबह और 10वीं-12वीं के छात्रों को दिन में बुलाने की प्लानिंग, दो पारी में स्कूल शाम छह बजे तक लगेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर राजस्थान में एक सितंबर से सरकारी व प्राइवेट स्कूल शुरू हो जाएंगे। स्कूलों में न सिर्फ बच्चों को दूर बैठाया जाएगा, बल्कि स्कूल आने का समय भी अलग-अलग होगा।एक पारी स्कूल में 9वीं व 11वीं के स्टूडेंट्स को सुबह साढ़े सात बजे स्कूल आना होगा, जबकि 10वीं व 12वीं के स्टूडेंट्स आठ बजे स्कूल आएंगे। दो पारी स्कूल में नौंवीं व ग्यारहवीं को साढ़े बारह बजे बजे से साढ़े पांच बजे तक स्कूल रहना होगा, जबकि दसवीं व बारहवीं के स्टूडेंट्स को एक से छह बजे तक स्कूल में रहना होगा। दोनों की छुट्‌टी में भी आधे घंटे का अंतर रहेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने ऐसे ही नियमों की सलाह SOP (स्‍टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी कर दी है। खास बात ये है कि अगर कोई स्टूडेंट स्कूल नहीं आ रहा है तो उस पर दबाव नहीं बनाया जाएगा कि वो स्कूल आएं। राज्य सरकार ने पिछले दिनों कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए ऑफलाइन ...
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मार गिराए लश्कर के 2 आतंकवादी, श्रीनगर शहर में हुई मुठभेड़ में मारे गए दोनों दहशतगर्द

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मार गिराए लश्कर के 2 आतंकवादी, श्रीनगर शहर में हुई मुठभेड़ में मारे गए दोनों दहशतगर्द

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। कश्मीर जोन पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए दोनों आतंकी लश्करे तैयबा के थे। दोनों ही श्रीनगर शहर में हुए एनकाउंटर में मारे गए। इस बारे में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है। आज की कुछ और अहम खबरें... मारुति सुजुकी पर 200 करोड़ रुपए का फाइन देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी पर कॉम्पिटिशन कमीशन ने 200 करोड़ रुपए का फाइन लगाया है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के मुताबिक मारुति सुजुकी ने रीसेल की जाने वाली कारों की कीमत पर डिस्काउंट कंट्रोल पॉलिसी लगाई। इसे कॉम्पिटिशन कमीशन ने एंटी कॉम्प्टीटिव बिहेवियर मानते हुए कंपनी पर यह जुर्माना किया है। संपत्तियां बेचकर अगले 4 साल में 6 लाख करोड़ जुटाएगी सरकार केंद्र सरकार ने अगले 4 साल में अपनी संपत्तियां बेचकर 6 लाख करोड़ रुपए (81 बिलियन डॉलर) जुटाने...
राजस्थान में सिर्फ 38 रुपए है पेट्रोल का बेस प्राइस:GST लागू करें तो आधी हो जाएगी पेट्रोल- डीजल की कीमत, 52 और 51 रुपए प्रति लीटर के भाव बिकने लगेगा; जानिए टैक्स का पूरा गणित

राजस्थान में सिर्फ 38 रुपए है पेट्रोल का बेस प्राइस:GST लागू करें तो आधी हो जाएगी पेट्रोल- डीजल की कीमत, 52 और 51 रुपए प्रति लीटर के भाव बिकने लगेगा; जानिए टैक्स का पूरा गणित

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में पेट्रोल 108 रुपए के पार पहुंच चुका है। हर जगह इसका विरोध हो रहा है। पेट्रोल-डीजल दोनों को GST के दायरे में लाने की मांग की जा रही है। भास्कर ने पता किया तो टैक्स का खेल सामने आया। पेट्रोल का बेस प्राइस लगभग 38 रुपए है। वहीं, डीजल भी करीब 38 रुपए प्रतिलीटर ही बेस प्राइस का प्रोडक्ट है। भास्कर की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वो चौंकाने वाले हैं। पेट्रोल का बेस प्राइस 37.99 रुपए प्रति लीटर है। यानी अगर किसी तरह का टैक्स सरकार नहीं लगाए या कमीशन, सेस, वैट,एक्साइज़ ड्यूटी नहीं लगाई जाए तो यह कीमत करीब 38 रुपए प्रतिलीटर हो जाएगी। कीमतें कम कर जनता को राहत देने के लिए इसे GST यानी गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स के दायरे में लाया जा सकता है। इसके तीन स्लैब में अधिकतम 28% टैक्स है। बेस प्राइस 37.99 रुपए प्रति लीटर का 28% GST 10.63 होता है। GST सरकार के खाते में जाएगा। इसे जोड़...
दिनदहाड़े में मकान में चोरी का प्रयास, लोगों ने एक आरोपी दबोचा, दूसरा फरार

दिनदहाड़े में मकान में चोरी का प्रयास, लोगों ने एक आरोपी दबोचा, दूसरा फरार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर में हाउसिंग बोर्ड गुरु रविदास मंदिर के दिनदहाड़े दो युवक मकान में घुस गए और वहां अलमारियों से सामान बिखेर कर चोरी करने के लिए सामान समेट रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों की इसकी भनक लग गई और लोग आ गए। मौके से एक आरोपी तो फरार हो गया, जबकि अंदर वाले युवक को लोगों ने दबोच लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार केसरीसिंहपुर के बाबूलाल इंसा जो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गुरु रविदास मंदिर के पास अश्विनी नागपाल के मकान में किराए पर रह रहे हैं। बाबूलाल ने बताया कि पत्नी रक्षाबंधन पर पीहर गई हुई और दोनों पिता-पुत्र काम से गए थे। पीछे से अज्ञात दो युवक घर में घुस गए। एक युवक अंदर घुसकर सामान बाहर खड़े अपने साथी को पकड़ा रहा था। पास रहने वाले मकान मालिक अश्वनी नागपाल को बाबूलाल के मकान में आवाज सुनाई दी। जबकि अश्विनी को पता था कि सभी बाहर गए हुए हैं। इस ...
उन्मुक्त चंद के नक्शे कदम पर चले मिलिंद कुमार:दिल्ली के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान, अब अमेरिका में खेलेंगे क्रिकेट

उन्मुक्त चंद के नक्शे कदम पर चले मिलिंद कुमार:दिल्ली के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान, अब अमेरिका में खेलेंगे क्रिकेट

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दिल्ली के ऑलराउंडर मिलिंद कुमार ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। मिलिंद अब अमेरिका में माइनर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। आईपीएल में भी मिलिंद कुमार दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। अमेरिका से करेंगे एक नई शुरुआतमिलिंद कुमार भारतीय क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद अब अमेरिका में अपने क्रिकेट करियर की एक नई शुरुआत करते नजर आएंगे। अमेरिका की माइनर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मिलिंद फिलाडेल्फियंस टीम से खेलेंगे। दो खिलाड़ी पहले ही बन चुके हैं इस लीग का हिस्सावैसे मिलिंद कुमार पहले भारतीय खिलाड़ी नहीं है, जिन्होंने भारत छोड़ अमेरिका का रुख किया है। मिलिंद से पहले दो खिलाड़ी मनन शर्मा और भारत को 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने वाले उन्मुक्त चंद भी अब अमेरिका के लिए खेल रहे हैं। ऐसा रहा मिलिंद का करियरघरेलू क्रिकेट मे...
एक नर्स की अपील:कोरोना के कारण अपने नवजात को खोने वाली नर्स की आपबीती, कहा; वैक्सीन जरूर लगवाएं इसे नजरअंदाज न करें ताकि कोई और मां अपना बेटा न खो सके

एक नर्स की अपील:कोरोना के कारण अपने नवजात को खोने वाली नर्स की आपबीती, कहा; वैक्सीन जरूर लगवाएं इसे नजरअंदाज न करें ताकि कोई और मां अपना बेटा न खो सके

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोरोना के कारण अपने बच्चे को खोने वाली अमेरिका की वेनेस्सा अल्फरमैन ने अपनी आपबीती साझा की है। वेनेस्सा कहती हैं, जो लोग वैक्सीन लगवाने से इंकार कर रहे हैं, उनसे मैं वैक्सीन लगवाने की अपील कर रही हूं। मैं जिस समय प्रेग्नेंट हुई उस समय वैक्सीन उपलब्ध होना शुरू हुई थी और मैं नहीं लगवा सकी। वेनेस्सा पेशे से एक नर्स हैं और कोरोना के मरीजों के इलाज में जुटी थीं, लेकिन वो अपने बच्चे को नहीं बचा सकीं। उन्हें आज भी इसका मलाल है। इस घटना के बाद वो लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील कर रही हैं। वह कहती हैं, वैक्सीन जरूर लगवाएं, इसे नजरअंदाज न करें ताकि कोई और मां अपने बच्चे को न खो सके। जानिए वेनेस्सा की आपबीती... वेनेस्सा अमेरिका के मिस्सौरी बैप्टिस्ट हॉस्पिटल में एक नर्स हैं। नवम्बर 2020 में उन्हें और उनके पति को कोविड का संक्रमण हुआ। उस दौरान वेनेस्सा कोरोना के मरीजों का इलाज कर रही थीं और ...
थलाइवी:सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर हिंदी में आएगी कंगना रनोट की फिल्म थलाइवी, अमेजन प्राइम वीडियो में तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में फिल्म देख सकेंगे दर्शक

थलाइवी:सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर हिंदी में आएगी कंगना रनोट की फिल्म थलाइवी, अमेजन प्राइम वीडियो में तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में फिल्म देख सकेंगे दर्शक

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म थलाइवी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है जो पिछले कई महीनों से थिएट्रिकल रिलीज के इंतजार में हैं। ये फिल्म पूर्व अभिनेत्री और तमिलनाडु की पूर्व सीएम जे जयाललिता की बायोपिक है जिसमें कंगना रनोट उनकी भूमिका में हैं। फिल्म को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है जिसके बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। एक्ट्रेस कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर एंटरटनेटमेंट राइटर श्रीधर पिल्लई के ट्वीट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, थलाइवी का जल्द ही देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा जबकि फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाने के लिए रिकॉर्ड रेट्स के ऑफर मिले थे। सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने के बाद इसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी भाषा में और प्राइम वीडियो में तमिल, तेलुगू, कन्नड...
वित्त मंत्रालय की सख्ती:इनकम टैक्स के नए पोर्टल में आ रहीं समस्याओं को लेकर इन्फोसिस के CEO सलिल पारेख को समन जारी, ढ़ाई महीने से लोग हो रहे परेशान

वित्त मंत्रालय की सख्ती:इनकम टैक्स के नए पोर्टल में आ रहीं समस्याओं को लेकर इन्फोसिस के CEO सलिल पारेख को समन जारी, ढ़ाई महीने से लोग हो रहे परेशान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली वित्त मंत्रालय ने टेक्नोलॉजी कंपनी इन्फोसिस के MD और CEO सलिल पारेख को समन जारी किया है। 23 अगस्त को सलिल पारेख को यह बताने के लिए बुलाया गया है कि नए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल के लॉन्च होने के 2.5 महीने बाद भी उससे जुड़ी परेशानियां क्यों सही नहीं हुई हैं। 4241 करोड़ रुपए से बनी ये वेबसाइट 7 जून को लॉन्च हुई थी। तब से इसमें ढेरों समस्याएं आ रही हैं। इसे इन्फोसिस ने बनाया है। काम नहीं कर रहा नया पोर्टल21 अगस्त 2021 से इनकम टैक्स का नया पोर्टल इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए उपलब्ध ही नहीं है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लॉन्च होने के बाद से आ रहीं ये बड़ी परेशानियां चालान नंबर वैलिडेट नहीं हो पा रहे हैं।डॉक्यूमेंट आइडेंटिफिकेशन नंबर (डिन) ऑटो पॉपुलेट नहीं हो पा रहे हैं।नई वेबसाइट पर फाइल किए गए टीडीएस रिटर्न रिजेक्ट हो रहे हैं।फॉर्म 15सीए/सीबी ...
अफगान संकट पर हरदीप सिंह पुरी बोले:पड़ोसी देश में सिख और हिंदुओं से जैसा बर्ताव हो रहा, उससे पता चलता है कि CAA लागू करना क्यों जरूरी है

अफगान संकट पर हरदीप सिंह पुरी बोले:पड़ोसी देश में सिख और हिंदुओं से जैसा बर्ताव हो रहा, उससे पता चलता है कि CAA लागू करना क्यों जरूरी है

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली केंद्रीय पेट्रोलियम और गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अफगानिस्तान संकट का जिक्र कर सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) को जरूरी बताया है। पुरी ने ट्वीट करके कहा कि पड़ोसी देश में सिख और हिंदुओं के साथ जैसा बर्ताव हो रहा है, उससे पता चलता है कि देश में CAA लागू करना क्यों जरूरी है। दिसंबर, 2019 में CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए थे। इस पर पुरी ने कहा था कि CAA से देश की धर्मनिरपेक्ष साख पर कोई असर नहीं होगा। साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर नए कानून के बारे में गलत जानकारी फैलाने का अरोप लगाया था। पुरी ने ट्वीट कर कहा कि विपक्षी दल संशोधित कानून का इस्तेमाल कर सरकार विरोधी अभियान चला रहे हैं, जिसमें गलत जानकारी फैलाना, भारत के हितों का विरोध करने वाली ताकतों को एकजुट करना और हिंसा भड़काना शामिल है। काबुल से भारतीयों को निकालने का सिलसिला जारीवहीं, काबुल से भारतीयों के निक...
राजस्थान में लम्बे समय बाद मानसून मेहरबान:बाड़मेर, नागौर, चूरू के कई इलाकों में बारिश; भीलवाड़ा के डाबला में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा

राजस्थान में लम्बे समय बाद मानसून मेहरबान:बाड़मेर, नागौर, चूरू के कई इलाकों में बारिश; भीलवाड़ा के डाबला में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। लगातार दूसरे दिन से पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में हो रही बारिश के साथ आज लम्बे समय बाद पश्चिमी राजस्थान में मानसून की मेहरबानी रही। बाड़मेर, चूरू, नागौर के कई हिस्सों में पानी बरसा। सबसे ज्यादा भीलवाड़ा जिले के डाबला क्षेत्र में 101 MM से ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग जयपुर की माने तो 24 अगस्त से बारिश का दौर फिर से थम सकता है। पिछले 24 घंटे की स्थिति देखे तो राज्य के अलवर, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, कोटा, नागौर, सीकर, टोंक और उदयपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई। इन जिलों में बारिश के बाद तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जयपुर के मौसम की स्थिति देखे तो आज यहां सुबह-सुबह बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद उम...