Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

भीलवाड़ा में खदान ढही, 7 दबे:पत्थर निकालने का चल रहा था काम, अचानक ढहने से 4 महिलाओं समेत 7 मजदूर मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भीलवाड़ा में खदान ढही, 7 दबे:पत्थर निकालने का चल रहा था काम, अचानक ढहने से 4 महिलाओं समेत 7 मजदूर मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
भीलवाड़ा भीलवाड़ा के आसींद थाना क्षेत्र के लाछुड़ा गांव में बुधवार दोपहर को एक खदान ढह गई। 7 मजदूर मलबे में दब गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में प्रशासन मौके पर पहुंचा। मजदूरों को मलबे से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों ने विरोध भी शुरू कर दिया है। आरोप है कि प्रशासन को इस अवैध खनन खदान के बारे में कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। आज यह खदान ढह गई अभी तक मिली जानकारी के अनुसार लाछुड़ा गांव में नूर मोहम्मद के खेत में एक अवैध खदान संचालित हो रही थी। खदान से पत्थर निकाला जाता है। इसे संग्राम सिंह नाम का व्यक्ति संचालित कर रहा था। बुधवार दोपहर में खुदाई चल रही थी। खदान के आस-पास कोई सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई थी। ऐसे में जिस खेत में माइनिंग हो रही थी, उसके पास के खेत की की मिट्‌टी खद...
पायलट की बगावत के एक साल पूरे…:सुलह कमेटी बनी लेकिन न रिपोर्ट का पता न मांगे पूरी हुई; पायलट खुद चुप, समर्थक बोले-पंजाब की तर्ज पर हो एक्शन, खींचतान बढ़ने के आसार

पायलट की बगावत के एक साल पूरे…:सुलह कमेटी बनी लेकिन न रिपोर्ट का पता न मांगे पूरी हुई; पायलट खुद चुप, समर्थक बोले-पंजाब की तर्ज पर हो एक्शन, खींचतान बढ़ने के आसार

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर सचिन पायलट खेमे की बगावत के बाद सुलह हुए आज एक साल पूरा हो गया। पायलट कैंप अब भी मुद्दों के समाधान का इंतजार कर रहा है। पायलट कैंप से सुलह के लिए तीन नेताओं की कमेटी बनाई गई थी। कमेटी बनने के साल भर बाद भी न रिपोर्ट का पता है और न एक्शन का। लंबा समय बीत जाने के बाद भी मांगों के पूरा नहीं होने पर अब नाराजगी बढ़ रही है। पायलट समर्थक विधायक और नेता पंजाब की तर्ज पर राजस्थान में भी तत्काल एक्शन चाहते हैं। आगे खींचतान बढ़ने के आसार हैं। पायलट कैंप के विधायक और समर्थक उनकी सरकार में नहीं सुने जाने और उपेक्षा का आरोप लगा चुके हैं। सचिन पायलट खुद चुप हैं, लेकिन उनके समर्थक अंदरखाने नाराज हैं। पायलट समर्थकों ने एक बार फिर सुलह के वक्त तय हुए मुद्दों का तुरंत समाधान करने की मांग उठाई है। पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन से सचिन पायलट ने मुलाकात की थी। विधानसभा में 28-29 जु...
इनोवा कार से 6 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त, दो जने गिरफ्तार

इनोवा कार से 6 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त, दो जने गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
गोगामेड़ी पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से की कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मादक पदार्थांे व नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान आॅपरेशन प्रहार जारी है। इसी कड़ी में जिले की गोगामेड़ी पुलिस ने रविवार रात जिला विशेष दल के सहयोग के सहयोग से कार्रवाई करते हुए इनोवा कार से 6 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया। मौके से दो जनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पकड़े गए एक आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन की ओर से मादक पदार्थांे व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान आॅपरेशन प्रहार के तहत गोगामेड़ी पुलिस थाना के प्रभारी एसआई बिशन सहाय के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार रात गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने जिला विशेष दल की सूचना पर रोही...
ओलिंपिक चैंपियंस को भास्कर का सलाम:मीराबाई की सिल्वर शुरुआत से लेकर नीरज का गोल्डन फिनिश, भारत ने 7 मेडल जीतकर इतिहास रचा

ओलिंपिक चैंपियंस को भास्कर का सलाम:मीराबाई की सिल्वर शुरुआत से लेकर नीरज का गोल्डन फिनिश, भारत ने 7 मेडल जीतकर इतिहास रचा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
टोक्यो भारत के लिए टोक्यो ओलिंपिक अब तक का सबसे सफल ओलिंपिक रहा। भारत ने ओलिंपिक के पहले दिन ही मेडल जीता था। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने इस अभियान की शुरुआत सिल्वर मेडल जीतकर की थी। इसके बाद भारत के 6 और एथलीट्स ने अलग-अलग ईवेंट्स में मेडल जीते। 7 अगस्त को नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर ओलिंपिक अभियान का गोल्डन फिनिश किया। हम आपको भारत के उन 7 चैंपियंस के बारे में बता रहे हैं, जिसने टोक्यो ओलिंपिक को भारतीय इतिहास का सबसे सफल ओलिंपिक बना दिया। 1. मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग के फाइनल में मीराबाई चानू। उन्होंने कुल 202 किलोग्राम वजन उठाया। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई ने भारत को ओलिंपिक 2020 का पहला मेडल दिलाया। उन्होंने 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में टोटल 202 किलो वजन उठाकर सिल्वर जीता। इस तरह देश को वेटलिफ्टिंग में 21 साल बाद ओलिंपिक मेडल मिला। 2017 में मीरा ने 194...
एक साल की ‘मंगल’ यात्रा:कैसा है मंगल जैसा ग्रह जहां 4 लोगों को भेजने के लिए नासा ने मांगे आवेदन, जानिए यहां यात्रियों को कितनी चुनौतियां मिलेंगी और कैसे करें आवेदन

एक साल की ‘मंगल’ यात्रा:कैसा है मंगल जैसा ग्रह जहां 4 लोगों को भेजने के लिए नासा ने मांगे आवेदन, जानिए यहां यात्रियों को कितनी चुनौतियां मिलेंगी और कैसे करें आवेदन

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में एक साल तक रहने की इच्छा रखने वाले लोगों से अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने आवेदन मांगे हैं। 4 लोगों को मंगल जैसे ग्रह पर रहने का मौका मिलेगा। नासा का कहना है, वो मंगल ग्रह पर मिलने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए स्टडी करना चाहता है। सभी यात्रियों को जिस मंगल की तरह दिखने वाली परिस्थितियों में रखा जाएग, उसे हयूस्टन में बने जॉनसन स्पेस सेंटर में तैयार किया गया है। जानिए, यह जगह कैसी है और यहां लोगों को कितनी चुनौतियां मिलेंगी... 1700 वर्ग फीट में बने मार्स ड्यून अल्फा में रहेंगे लोगचुने जाने वाले चारों लोग ह्यूस्टन में बने जॉनसन स्पेस सेंटर में रहेंगे। यहां 3डी प्रिंटर से मार्स ड्यून अल्फा बनाया गया है जो 1,700 वर्ग फीट में फैला है। नासा के मुताबिक, पृथ्वी पर बने इस सेंटर में रहने से लोग उन शारीरिक और मानसिक चुनौतियों को समझने और उनका मुकाबला करने में मदद मिल...
हफ्ते के पहले दिन बाजार में बढ़त:दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 125 अंक और निफ्टी 20 अंक चढ़कर बंद, मेटल और PSU बैंक इंडेक्स में 1.5% से ज्यादा की गिरावट

हफ्ते के पहले दिन बाजार में बढ़त:दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 125 अंक और निफ्टी 20 अंक चढ़कर बंद, मेटल और PSU बैंक इंडेक्स में 1.5% से ज्यादा की गिरावट

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 125.13 अंक चढ़कर 54,402.85 पर और निफ्टी 20.05 अंक की मामूली बढ़त के साथ 16,258.25 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 17 शेयर तेजी के साथ और 13 शेयर लाल निशान में बंद हुए। जिसमें M&M के शेयर में 2% और एक्सिस बैंक के शेयर में 1.8% से ज्यादा की तेजी रही। बाजार को निफ्टी बैंक और IT इंडेक्स का सपोर्ट मिला। NSE पर निफ्टी बैंक 0.60% और IT इंडेक्स 0.44% की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं मेटल और PSU बैंक के शेयर्स पर दबाव देखने को मिला। दोनों इंडेक्स में 1.50% से ज्यादा की गिरावट रही। BSE पर 3,476 शेयर्स में कारोबार हुआ। इसमें 1,291 शेयर्स में बढ़त और 2,045 शेयर्स में गिरावट रही। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 238.58 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है, जो कि शुक्रवार को 239.47 ...
बिग बॉस OTT:राज कुंद्रा केस के बीच बिग बॉस में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचीं शमिता शेट्टी, कहा-‘विवाद से पहले ही शो साइन कर लिया था’

बिग बॉस OTT:राज कुंद्रा केस के बीच बिग बॉस में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचीं शमिता शेट्टी, कहा-‘विवाद से पहले ही शो साइन कर लिया था’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
पॉपुलर कंट्रोवशियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का आपकमिंग सीजन डिजिटल प्लेटफार्म पर शुरू हो चुका है। 8 अगस्त को इसका प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर हुआ। शो के फैंस सभी कंटेस्टेंट्स की गतिविधियों को 24 घंटे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। बता दें कि बिग बॉस के 15वें सीजन बिग बॉस ओटीटी को पहले कुछ हफ्तों तक ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर स्ट्रीम किया जाएगा, जिसके बाद शो कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होगा। ओटीटी के हिस्से को फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं जबकि सलमान खान टीवी पर शो होस्ट करेंगे। करण जौहर द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में हिस्सा लेने के लिए कई सेलेब्स ने नाम सामने आए लेकिन अंतिम समय में शो में शमिता शेट्टी ने एंट्री कर सबको चौंका दिया। बिग बॉस में एंट्री पर क्या बोलीं शमिता? जीजा राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद किसी को उम्मीद नहीं थी कई शमिता शो में एंट्री लेंगी ले...
राज्यों को OBC लिस्ट में संशोधन का अधिकार:127वां संविधान संशोधन बिल लोकसभा में पेश, 20 दिन से पेगासस जासूसी पर चर्चा को लेकर अड़े विपक्ष को सरकार के साथ आना पड़ा

राज्यों को OBC लिस्ट में संशोधन का अधिकार:127वां संविधान संशोधन बिल लोकसभा में पेश, 20 दिन से पेगासस जासूसी पर चर्चा को लेकर अड़े विपक्ष को सरकार के साथ आना पड़ा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली 21 दिन से जारी मानसून सेशन में हंगामे और विरोध के बीच पहली बार केंद्र सरकार को विपक्ष का सपोर्ट मिला है। लोकसभा में सोमवार को संविधान का 127वां संशोधन बिल पेश किया गया। विपक्षी पार्टियों ने कहा है कि वे इस बिल को लेकर सरकार के साथ हैं। दरअसल, इस संशोधन के लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद राज्य को ये अधिकार मिल जाएगा कि वो OBC की लिस्ट में अपनी मर्जी से जातियों की लिस्टिंग कर सकें। खास बात यह है कि 21 दिन से सदन में पेगासस, किसानों जैसे मुद्दों पर हंगामा कर रहे विपक्ष ने भी इस बिल को लेकर सरकार का साथ दिया है। लोकसभा के बाद राज्यसभा में बिल पास होने के बाद इसे राष्ट्रपति से मंजूरी मिलनी बाकी है। इसके बाद यह कानून बन जाएगा। इसके बाद कर्नाटक में लिंगायत, गुजरात में पटेल, हरियाणा में जाट और महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का रास्ता साफ हो जाएगा। सोमवार को भी पेगासस जास...
राजस्थान में अगले 8 दिन सताएगी गर्मी:पाकिस्तान से आ रही गर्म हवा बढ़ा रही प्रदेश का पारा, मानसून के लिए बने सिस्टम की स्थिति बदलने से बारिश हुई कमजोर

राजस्थान में अगले 8 दिन सताएगी गर्मी:पाकिस्तान से आ रही गर्म हवा बढ़ा रही प्रदेश का पारा, मानसून के लिए बने सिस्टम की स्थिति बदलने से बारिश हुई कमजोर

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में बीते दो सप्ताह से चल रहा लगातार बारिश का दौर आज से धीमा पड़ गया है। पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ अब पूर्वी राजस्थान में भी गर्मी बढ़ने लगेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून का सिस्टम बदलने के कारण बारिश का दौर कमजोर पड़ने लगा है। पाकिस्तान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में आज के मौसम की स्थिति देखे तो जयपुर में सुबह से मौसम साफ है। धूप निकलने के साथ गर्मी बढ़ गई है। उमस से भी लोग परेशान हो रहे हैं। यही स्थिति सीकर, चूरू, झुंझुनूं, बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, जोधपुर समेत अन्य पश्चिमी राजस्थान के जिलों में बनी हुई है। जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज कमजोर होकर सरकुलेशन में परिवर्तित हो गया है। इस सिस्टम से कोटा संभाग के जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से ...
बिग बी के घर के बाहर बम!:अमिताभ बच्चन के बंगले समेत मुंबई के 3 इलाकों में बम होने की खबर से फैली सनसनी, कॉल करने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार

बिग बी के घर के बाहर बम!:अमिताभ बच्चन के बंगले समेत मुंबई के 3 इलाकों में बम होने की खबर से फैली सनसनी, कॉल करने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय सुर्खियों में आ गए जब एक कॉलर ने मुंबई पुलिस को कॉल कर उनके घर जलसा में बम होने की खबर दी। मुंबई पुलिस ने तुरंत एलर्ट जारी करते हुए बिग बी के घर के बाहर BDDS (बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड) की टीम तैनात कर दी गई, हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। मुंबई क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने अब मामले की जांच में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अनजान कॉलर ने शुक्रवार शाम मुंबई पुलिस को कॉल कर जानकारी दी थी कि अमिताभ बच्चन के घर समेत दादर, CST और भायखला में बम रखा गया है। कॉलर ने कॉल के दौरान ये साफ नहीं किया था कि बम बिग बी के किस बंगले में रखा गया है, जिसके चलते उनके चारों बंगलों के आसपास के एरिया को जांच के दायरे में लिया गया था। जब पुलिस ने कॉल करने वालों से अधिक जानकारी हासिल करने के लिए कॉलर्स से संपर्क किया तो उन्होंने ड...