Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

राहत देने वाली रिसर्च:वैज्ञानिकों ने विकसित किया ‘कृत्रिम पेन्क्रियाज’, यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करेगा और बार-बार इंसुलिन इंजेक्शन लेने से मिलेगी मुक्ति

राहत देने वाली रिसर्च:वैज्ञानिकों ने विकसित किया ‘कृत्रिम पेन्क्रियाज’, यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करेगा और बार-बार इंसुलिन इंजेक्शन लेने से मिलेगी मुक्ति

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
डायबिटीज के मरीजों को राहत देने के लिए वैज्ञानिक कृत्रिम पेन्क्रियाज की टेस्टिंग कर रहे हैं। इससे खासतौर पर उन मरीजों को राहत मिलेगी जो टाइप-2 डायबिटीज के मरीज हैं और किडनी डायलिसिस की जरूरत है। कृत्रिम पेन्क्रियाज की मदद से मरीज अपने शरीर में हाई और लो ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकेंगे। मरीज को अलग से इंसुलिन के इंजेक्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह टेस्ट कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और स्विटजरलैंड की यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑफ बर्न के वैज्ञानिक कर रहे हैं। 26 मरीजों पर 13 महीने तक हुई रिसर्च शोधकर्ता डॉ. शेरलोट बॉगटन का कहना है, शरीर में हाई और लो ब्लड शुगर की स्थिति में सबसे ज्यादा खतरा डायबिटीज और किडनी के मरीजों को रहता है। इससे निपटने के लिए कृत्रिम पेन्क्रियाज को तैयार किया गया है।इसके ट्रायल के लिए अक्टूबर 2019 और नवम्बर 2020 के बीच डायबिटीज के 26 ऐसे मरीजों को चुना गया जो डायलिसिस पर...
क्रिप्टोमार्केट:3 महीने में बिटकॉइन की कीमत 18 लाख रुपए गिरी, उतार-चढ़ाव होने से डिजिटल करेंसी के खत्म होने का खतरा बढ़ रहा

क्रिप्टोमार्केट:3 महीने में बिटकॉइन की कीमत 18 लाख रुपए गिरी, उतार-चढ़ाव होने से डिजिटल करेंसी के खत्म होने का खतरा बढ़ रहा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
डिजिटल क्रिप्टोकरेंसी का बढ़ना आश्चर्यजनक है। एकसाल पहले वेबसाइट कॉइनमार्केटकैप पर 6,000 करेंसी लिस्टेड थी। आज 11,145 करेंसी लिस्ट हैं। उनका कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.44 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर आज 11.86 लाख करोड़ रुपए हो गया है। डिजिटल करेंसी की 63% ट्रेडिंग संस्थाएं और कंपनियां कर रही हैं। इसके बावजूद क्रिप्टोकरेंसी के बाजारों में जबर्दस्त उथल-पुथल मची है। इससे डिजिटल करेंसी के खत्म होने की आंशकाओं ने जन्म लिया है। बिटकॉइन की कीमत अप्रैल में 47 लाख रुपए से घटकर मई में 22 लाख रुपए रह गई थी। आज यह 29 लाख रुपए के आसपास है। 29 जुलाई को तो बिटकॉइन का बाजार कीमत 21 लाख रुपए पर आ गई थी। गिरावट के बाद निवेशकों को डर है कि कहीं ये गिरावट भारी न पड़ जाए। क्योंकि उनका क्रिप्टोकरेंसी में बहुत कुछ दांव पर लगा है। बिटकॉइन की गिरावट पर ट्रेडर्स भारी लेनदेन कर रहे हैं। करेंसी के गिरने पर क्रिप्टो ...
डेल्टा वैरिएंट ने फिर डराया:कोरोना का एक मरीज अब एक से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर रहा, एक महीने में R वैल्यू 0.93 से बढ़कर 1.01 हुई

डेल्टा वैरिएंट ने फिर डराया:कोरोना का एक मरीज अब एक से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर रहा, एक महीने में R वैल्यू 0.93 से बढ़कर 1.01 हुई

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली दुनियाभर में चिंता का कारण बने कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने भारत में संक्रमण के केस बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। चेन्नई के इंस्टीट्‌यूट ऑफ मैथमैटिकल साइंस के मुताबिक देश में R वैल्यू की दर एक महीने के अंदर 0.93 से बढ़कर 1.01 फीसदी हो गई है। यानी अब कोरोना का एक मरीज एक से ज्यादा व्यक्ति तक संक्रमण फैला रहा है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. मनोज ने बताया कि R वैल्यू का बढ़ना बेहद चिंताजनक है। इससे संक्रमण के बाद मौतों और अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती है। सबसे ज्यादा R वैल्यू मध्यप्रदेश (1.31) और हिमाचल प्रदेश (1.3) में है। इसके अलावा महाराष्ट्र और दिल्ली में R वैल्यू की दर 1.01 फीसदी है। केरल में R वैल्यू 1.06 फीसदी है। यहां रोजाना 20 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। क्या है कोरोना की R वैल्यू ?डेटा साइंटिस्ट्स के मुताबिक R फैक्टर, या...
राजस्थान में कोरोना वैक्सीन की किल्लत:अगस्त में 25 लाख से ज्यादा लोग रह सकते हैं दूसरी डोज से वंचित; 80 लाख लोगों को लगाना है टीका, वैक्सीन मिलेगी केवल 55 लाख

राजस्थान में कोरोना वैक्सीन की किल्लत:अगस्त में 25 लाख से ज्यादा लोग रह सकते हैं दूसरी डोज से वंचित; 80 लाख लोगों को लगाना है टीका, वैक्सीन मिलेगी केवल 55 लाख

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में वैक्सीन की किल्लत के कारण अगस्त में 25 लाख से ज्यादा लोग सेकंड डोज टाइम पर नहीं लगवा सकेंगे। इसके पीछे कारण वैक्सीन का कोटा कम होना है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगस्त के महीने में 80 लाख ऐसे लोग हैं, जिनको सेकंड डोज लगनी है। इस बार पूरे महीने में केन्द्र सरकार की तरफ से राज्य को केवल 55 लाख वैक्सीन का ही कोटा आवंटित किया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस संबंध में केन्द्र सरकार को एक पत्र लिखा गया है। जिसमें इस महीने 80 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज उपलब्ध करवाने की मांग की है। ताकि ज्यादा से ज्यादा सेकंड और फर्स्ट डोज वालों को टीका लगाया जा सके। गौरतलब रहे कि जुलाई में भी वैक्सीन की कमी के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने दो बार केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर राज्य को ज्यादा से ज्याद...
हॉकी के मेजर को मिला सम्मान:खेल रत्न पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम हटा, अब यह ध्यानचंद के नाम से दिया जाएगा

हॉकी के मेजर को मिला सम्मान:खेल रत्न पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम हटा, अब यह ध्यानचंद के नाम से दिया जाएगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने शुक्रवार को खेल से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया गया है। मोदी ने इस फैसले का ऐलान करते हुए कहा कि ये अवॉर्ड हमारे देश की जनता की भावनाओं का सम्मान करेगा। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मोदी ने कहा- ध्यानचंद भारत के पहले खिलाड़ी थे, जो देश के लिए सम्मान और गर्व लाए। देश में खेल का सर्वोच्च पुरस्कार उनके नाम पर रखा जाना ही उचित है। 1991-92 में हुई थी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की शुरुआतराजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भारतीय खेलों का सर्वोच्च पुरस्कार है। सरकार ने 1991-92 में इस पुरस्कार की शुरुआत की थी। इसे जीतने वाले खिलाड़ी को प्रशस्ति पत्र, अवॉर्ड और 25 लाख रुपए की राशि दी जाती है। सबसे पहला खेल रत्न पुरस्कार पह...
रिजर्व बैंक के फैसले का असर:बैंक FD पर आपको कम मिलता रहेगा ब्याज, ज्यादा ब्याज के लिए नया तरीका अपनाएं

रिजर्व बैंक के फैसले का असर:बैंक FD पर आपको कम मिलता रहेगा ब्याज, ज्यादा ब्याज के लिए नया तरीका अपनाएं

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई रिजर्व बैंक ने एक बार फिर प्रमुख दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 8 वीं बार है जब दरों को जस का तस रखा गया है। इससे पहले मई 2020 में रेपो रेट को घटाया गया था। इससे अगर आप बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) किए हैं या करने वाले हैं तो आपको घाटा हो सकता है। रिजर्व बैंक के फैसले का होता है असर FD की ब्याज दरों पर रिजर्व बैंक के फैसले का असर काफी होता है। अगर रिजर्व बैंक दरें घटाता तो आपकी FD पर और कम ब्याज मिलता। अगर वह रेपो रेट को बढ़ा देता तो आपको FD पर ज्यादा ब्याज मिलता। दरअसल डिपॉजिट और उधारी दोनों एक दूसरे से जुड़े हैं। यानी जब लोन पर ब्याज दर कम होगा तो डिपॉजिट पर भी कम होगा। ऐसा इसलिए कि बैंक आपसे जो डिपॉजिट 5 या 6% पर लेता है, वही पैसा आपको लोन के समय में 7-8% पर देता है। बैंक की यही प्रमुख कमाई है। बैंक के पास अपना खुद का पैसा बहुत कम रहता है। जस का तस रेट बना...
यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने किया खुलासा, ‘अक्सर कमरे में घुस जाया करते थे ससुर, एक बार कपड़े बदलते हुए गलत तरीके से छुआ था’

यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने किया खुलासा, ‘अक्सर कमरे में घुस जाया करते थे ससुर, एक बार कपड़े बदलते हुए गलत तरीके से छुआ था’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
रैपर हनी सिंह पर पिछले दिनों उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में 120 पन्नों की दायर याचिका में शालिनी ने कई खुलासे किए हैं। शालिनी ने हनी ही नहीं बल्कि अपनी याचिका में सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और भाभी स्नेहा सिंह का भी नाम लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शालिनी ने अपने ससुराल वालों द्वारा किए गए अत्याचारों के खिलाफ सुरक्षा आदेश और अन्य राहत की मांग की है। शालिनी ने याचिका में एक घटना का जिक्र करते हुए ससुर को लेकर भी कुछ बातें कही हैं और उनके खिलाफ बदसलूकी का आरोप लगाया है। शालिनी ने कहा है कि उनके ससुर अक्सर उनके कमरे में घुस जाया करते थे और एक बार उन्हें उन्होंने गलत तरीके से भी छुआ था जब वह कपड़े बदल रही थीं। कई महिलाओं के साथ संबंध के लगाए आरोप रैपर की पत्नी ने यह भी दावा किया कि हनी सिंह ...
ब्रेस्टफीडिंग मां और बच्चे के लिए है फायदेमंद:मां का पहला दूध नवजात को रोगों से लड़ने की क्षमता देता है और मां में ब्रेस्ट कैंसर व आर्थराइटिस का खतरा घटता है

ब्रेस्टफीडिंग मां और बच्चे के लिए है फायदेमंद:मां का पहला दूध नवजात को रोगों से लड़ने की क्षमता देता है और मां में ब्रेस्ट कैंसर व आर्थराइटिस का खतरा घटता है

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नवजात शिशु को स्वस्थ रखने में मां के दूध का सबसे बड़ा रोल होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, मां के दूध से शिशु में एंटीबॉडीज बनती हैं, जो बचपन की कई बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं। स्तनपान से न केवल शिशु को फायदा होता बल्कि मां को भी इसके कई फायदे मिलते हैं। 1 से 7 अगस्त तक मनाए जाने वाले ब्रेस्टफीडिंग वीक के मौके पर इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, नई दिल्ली की कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सारिका गुप्ता बता रही हैं, ब्रेस्टफीडिंग मां और बच्चे दोनों के लिए कितना जरूरी है... मां के दूध से नवजात शिशु को 4 बड़े फायदे इम्यून सिस्टम बेहतर होता है: जन्म के पहले घंटे में ही मां का दूध पीने वाले बच्चों की कम उम्र में मौत का खतरा 20% तक कम हो जाता है। बच्चा वैक्सीनेशन के प्रति बेहतर रिस्पॉन्ड करता है।संक्रमण का खतरा घटता है: मां का दूध पीने से बच्चे में ड...
सजने लगी राखियां, बनने लगे सत्तू

सजने लगी राखियां, बनने लगे सत्तू

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. शहर में रक्षाबंधन और बड़ी तीज की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजारों तक राखियों की दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। वहीं घर-घर में भी बहने अपने भाइयों के लिए कलात्मक राखियां तैयार कर रही हैं। उधर बड़ी तीज पर बहन-बेटियों के ससुराल सत्तू भेजने की परम्परा के तहत मिठाई कारखानों और घरों में सत्तू बनने शुरू हो गए है। दुकानों पर इनकी बिक्री भी शुरू हो गई है। बड़ी तीज पर सत्तू के रूप में बड़े आकार की सिग, मध्यम आकार का बारा और छोटे आकार की मठड़ी बनाने की परम्परा है। इनसे बनते हंै सत्तू गृहिणी कमला देवी के अनुसार सत्तू चना, चावल और गेहूं के चूण से बनाए जाते है। इनको घी और चीनी मिलाकर बनाया जाता है। मिश्री, बादाम, काजू, पिस्ता, बर्ग से सजाया जाता है। बड़े आकार की सिग 5 व 11 किलोग्राम की बनाई जाती है। जबकि मध्यम आकार का बारा सात सौ ग्राम व एक पाव की छोटे आकार ...
41 साल से बेचैन थे ये गोल्ड मेडलिस्ट:1980 में गोल्ड जीतने वाली टीम के 3 खिलाड़ी दुनिया में नहीं रहे, बाकी बोले- जीते जी देश की कामयाबी देख सुकून मिला

41 साल से बेचैन थे ये गोल्ड मेडलिस्ट:1980 में गोल्ड जीतने वाली टीम के 3 खिलाड़ी दुनिया में नहीं रहे, बाकी बोले- जीते जी देश की कामयाबी देख सुकून मिला

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम ने गुरुवार को ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेले गए मैच में जर्मनी को 5-4 से हराया। एक समय मैच में भारत की पकड़ ढीली हो चुकी थी, भारतीय टीम 1-3 से पीछे थी, लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। भारत ने आखिरी बार 1980 में ओलिंपिक में मेडल जीता था। उस समय भारतीय टीम में शामिल रहे खिलाड़ियों का कहना है कि जीते-जी भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग की वापसी को देखकर अच्छा लग रहा है। हर ओलिंपिक को इस आस में देखते थे कि शायद इस बार टीम बेहतर करेगी, मेडल लाएगी और ओलिंपिक में मेडल का सूखा खत्म होगा। पर अब 41 साल बाद जाकर पोडियम फिनिश करने का सपना पूरा हो पाया। उस टीम के तीन सदस्य अब नहीं रहे। एमके कौशिक और रविंद्र पाल सिंह का देहांत इसी साल मई में कोरोना की वजह से हुआ। जबकि मोहम्मद शाहिद का 56 साल की उम्र ...