विवादों में हनी सिंह:घरेलू हिंसा लगाने वाली पत्नी शालिनी तलवार ने मांगा यो यो हनी सिंह से 10 करोड़ का हर्जाना, बोलीं-मेरे साथ जानवरों जैसा सलूक करते थे
रैपर हनी सिंह की पर्सनल लाइफ इन दिनों सुर्खियों में है। यो यो हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। रैपर की पत्नी ने यह भी दावा किया कि हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ संबंध थे।
उन्होंने कहा कि जब उसने 'ब्राउन रंग दे' की शूटिंग के दौरान एक लड़की के साथ हनी की सेक्सुअल रिलेशनशिप को रंगे हाथ पकड़ा था तब सिंगर ने उस पर शराब की बोतल फेंकी थी। उन्होंने अपनी याचिका में सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और भाभी स्नेहा सिंह का भी नाम लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शालिनी ने अपने ससुराल वालों द्वारा किए गए अत्याचारों के खिलाफ सुरक्षा आदेश और अन्य राहत की मांग की है।
10 करोड़ का मांगा हर्जाना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शालिनी ने 'घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम' के तहत हनी सिंह से 10 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की है। ...








