सेक्सटॉर्शन से 15 करोड़ की ठगी:10वीं-12वीं पास लड़कों ने अमेरिका के NRI तक को लड़कियों के नाम पर फंसाया, न्यूड वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल; 8 गिरफ्तार
अलवर
सेक्सटॉर्शन यानी अश्लील वीडियो दिखाकर स्क्रीन रिकॉर्डर से रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करना और कैट फिशिंग (खुद को लड़की बता ठगी करना) का बुधवार को बड़ा खुलासा हुआ है। अलवर पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने अमेरिका तक लोगों को शिकार बनाया गया। कुल मिलाकर करीब 15 करोड़ रुपए ठगे। यह गिरोह फर्जी बैंक खाते और फर्जी मोबाइल सिम जुटाने के अलावा ठगी के रुपए एटीएम से निकालने तक का काम करता था। अमेरिका के टेक्सास शहर के एक NRI से भी करीब 1.5 लाख रुपए ठगे थे। आठों आरोपी दौसा के कोट गांव व जयपुर के शास्त्री नगर के रहने वाले हैं।
अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 1 अगस्त को हेड कॉन्स्टेबल जगबीर को मुखबिर से सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि एक युवक लड़की बनकर वीडियो चैट करता है। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रकम ऐंठता है। इसके बाद पुलिस ने कॉन्स्टेबल इमरान को बोगस ग्राहक बनाया।...








