पहली तिमाही के नतीजे:HCL टेक को जून तिमाही में 3,205 करोड़ रुपए का प्रॉफिट, तीन महीने कंपनी ने 7,522 नौकरियां दीं; शिव नादर ने छोड़ा MD का पद
मुंबई
घरेलू IT कंपनी HCL टेक्नोलॉजीज ने सोमवार को जून तिमाही के नतीजे कर दिए। कंपनी का प्रॉफिट अप्रैल-जून के दौरान 9.9% बढ़कर 3,205 करोड़ रुपए हो गया, जो सालभर पहले समान तिमाही में 2,931 करोड़ रुपए था। कंपनी का रेवेन्यू भी 17,842 करोड़ रुपए से 12.5% बढ़कर 20,068 करोड़ रुपए का रहा।
पहली तिमाही में 7500 से ज्यादा नौकरियां दींजारी बयान में कंपनी ने कहा कि अप्रैल-जून के दौरान उसने 7,522 नई नौकरियां दीं। इसके बाद कंपनी में काम करने वाले कुल कंर्मचारियों की संख्या 1 लाख 76 हजार 499 हो गई है। शेयरहोल्डर्स के लिए कंपनी 6 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
HCL टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के CEO और नए MD सी विजयकुमार ने कहा कि कॉन्स्टेंट करेंसी में कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ साल भर पहले से 11.7% बढ़ा है। हमें इस साल आगे भी तिमाही आधार पर अच्छी ग्रोथ की संभावना है। जून तिमाही में हमने 7500 से...








