जून तिमाही में दूसरी लहर का असर:HDFC बैंक का प्रॉफिट 16.1% बढ़कर 7,729.60 करोड़, देगा हर शेयर पर 6.50 रुपए का डिविडेंड
देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर HDFC बैंक के जून तिमाही के नतीजे बाजार के अनुमान से कमजोर रहे। बैंक का प्रॉफिट सालाना आधार पर 16.1% बढ़कर 7,729.60 करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल की जून तिमाही में बैंक ने 6,658 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। बैंक ने हर शेयर पर 6.50 रुपए का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।
बाजार के अनुमान से कम रहा बैंक का प्रॉफिट
इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने बैंक के वित्तीय प्रदर्शन को लेकर 15 एनालिस्टों के बीच एक सर्वे किया था। उन्होंने बैंक का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 7,915 करोड़ रहने का अनुमान दिया था। यह बैंक को पिछले साल इसी तिमाही में हुए 6,659 करोड़ रुपए के नेट प्रॉफिट से 19% ज्यादा था।
कोविड की दूसरी लहर का बुरा असर
बैंक ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर के चलते जून तिमाही के दो महीने देशभर में कारोबारी गतिवाधियां अस्त-व्यस्त रही थीं। इसकी वजह से बैंक कल...








