एक्ट्रेस ने शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो, लिखा- जब मैंने काम शुरू किया तब नाबालिग थी, मैंने बहुत कुछ सहा है
कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर एक फैन मेड वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका 2006 से 2021 तक का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया गया है। वीडियो में कंगना की डेब्यू फिल्म 'गैंगस्टर' से लेकर 'तनु वेड्स मनु' तक की यात्रा बताई गई है। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, "फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा होना ऐसे दिखता है। जब मैंने काम शुरू किया, तब मैं नाबालिग थी। मैंने बहुत कुछ सहा। क्योंकि मुझे अपने माता-पिता की इजाजत या फिल्म इंडस्ट्री की उचित समझ के बगैर करियर बनाने के लिए संघर्ष करने की बजाय स्कूल में पढ़ाई करनी चाहिए थी।"
कंगना आगे लिखती हैं, "अगर आज मैं 16 साल की उम्र में शुरुआत करने और सफलता हासिल करने के लिए एक दशक से अधिक समय तक के संघर्ष को देखूं तो इसने मुझे बहुत समय दिया है। मैं अभी 34 साल की उम्र से शुरुआत कर सकती हूं और अपना खुद का स्टूडियो बना सकती हूं। सफल फिल्ममेकर बन सकती हूं, क्योंकि मेरे पास समय है।...








