Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

पेगासस जासूसी केस में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:कांग्रेस ने जयपुर में राजभवन पर दिया धरना, राज्यपाल को बताया मोदी का एजेंट, खाचरियावास बोले- RSS से लड़ना नहीं चाहता, लेकिन डरता भी नहीं

पेगासस जासूसी केस में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:कांग्रेस ने जयपुर में राजभवन पर दिया धरना, राज्यपाल को बताया मोदी का एजेंट, खाचरियावास बोले- RSS से लड़ना नहीं चाहता, लेकिन डरता भी नहीं

जयपुर
जयपुर पेगासस जासूसी केस में सुप्रीम कोर्ट से न्यायिक जांच और नागरिकों की निजता के हनन को लेकर राजस्थान में कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को कांग्रेस ने सिविल लाइंस में राजभवन का घेराव कर धरना दिया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कैबिनेट मंत्रियों सहित कई विधायक और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि दो दिन पहले ही कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पेगासस जासूसी कांड में मोदी सरकार के खिलाफ राजभवन के घेराव का आह्वान किया था। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गणेश घोघरा व खाजूवाला विधायक गोविंद मेघवाल ने राज्यपाल को ही मोदी सरकार का एजेंट बताते हुए उनके ईशारों पर काम करने के आरोप लगा दिए। राजभवन के घेराव में मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ता। परिवहन मंत्री प्रताप सि...
राजस्थान में प्राइवेट बसों का चक्काजाम:जयपुर में ट्रांसपोर्ट ऑफिस के बाहर धरना, कहा- देश में डीजल पर सबसे ज्यादा वैट प्रदेश में, एक साल का व्हीकल टैक्स माफ करने की मांग

राजस्थान में प्राइवेट बसों का चक्काजाम:जयपुर में ट्रांसपोर्ट ऑफिस के बाहर धरना, कहा- देश में डीजल पर सबसे ज्यादा वैट प्रदेश में, एक साल का व्हीकल टैक्स माफ करने की मांग

जयपुर
जयपुर डीजल पर लग रहे वैट और मोटर वाहन कर को कम करने की मांग को लेकर आज राजस्थान बस ऑपरेटर्स यूनियन सड़क पर उतरी। अधिकांश बस ऑपरेटरों ने अपनी बसों का संचालन बंद रखा। यूनियन से जुड़े लोगों ने जयपुर के जगतपुरा स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया, फिर धरने पर बैठ गए। इसके बाद ये लोग झालाना स्थित जिला परिवहन कार्यालय और उसके बाद सहकार मार्ग पर स्टेट ट्रांसपोर्ट ऑफिस पहुंचे। आंदोलनकारियों ने जिला परिवहन अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर ट्रांसपोर्ट को पत्र सौंपा। बस ऑपरेटर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि दो दर्जन से अधिक एसोसिएशन ने बंद का समर्थन दिया है। आज जयपुर ही नहीं, पूरे राज्य में हर जिले और कस्बे में बसों का चक्काजाम है। सबसे ज्यादा वैट राजस्थान में बस ऑपरेटर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्थान...
खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन खुले:पहले दिन ही आधा किलोमीटर लंबी लाइन लगी, गाजे बाजे के साथ शुरू हुए बाबा श्याम के दर्शन; बाजार में रौनक से दुकानदार के चेहरे भी​ खिले

खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन खुले:पहले दिन ही आधा किलोमीटर लंबी लाइन लगी, गाजे बाजे के साथ शुरू हुए बाबा श्याम के दर्शन; बाजार में रौनक से दुकानदार के चेहरे भी​ खिले

जयपुर
सीकर देशभर में प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर गुरुवार से फिर खुल गया। इससे न सिर्फ श्रद्धालुओं की मन की आस पूरी हुई, बल्कि कस्बे के होटल, ढ़ाबे और दुकानदारों के लिए भी खुशी लेकर आई है। 117 दिन बाद खुले मंदिर के पहले दिन ही लोगों की आधा किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। आज के दर्शन को लेकर वेबसाइट पर कल से ही रजिस्ट्रेशन करने वालों की भीड़ लगी हुई थी। कुछ ही घंटों में आज के दर्शन के लिए स्लॉट फुल हो गए थे। आज सुबह आठ बजे से गाजे-बाजे के साथ बाबा श्याम के दर्शन शुरू हो गए। बता दें कि खाटू मेले के एक दिन बाद से ही मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद करने का फैसला किया था। जिसके 117 दिन बाद श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर पाएंगे। हालांकि अभी भी प्रशासन के निर्णय को देखते हुए मंदिर कमेटी ने गाइडलाइन तय की है। उसके अनुसार ही दर्शन करवाए जा रहे है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही होंगे दर्शनदर्शनों के लिए आ...
घने जंगलों-पहाड़ों के बीच बच्चों की पाठशाला:यहां मोबाइल नेटवर्क और बिजली कटौती के कारण ऑनलाइन नहीं पढ़ पा रहे थे बच्चे, शिक्षक खुद छात्रों तक पहुंचे; पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ा रहे

घने जंगलों-पहाड़ों के बीच बच्चों की पाठशाला:यहां मोबाइल नेटवर्क और बिजली कटौती के कारण ऑनलाइन नहीं पढ़ पा रहे थे बच्चे, शिक्षक खुद छात्रों तक पहुंचे; पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ा रहे

जयपुर
उदयपुर राजस्थान में कोरोना संक्रमण का असर फिलहाल खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में संक्रमण से छोटे बच्चों को बचाने के लिए सरकार ने सभी स्कूलों को बंद कर ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था शुरू की थी। लेकिन ग्रामीण अंचल में मोबाइल नेटवर्क और बिजली कटौती की वजह से आम छात्र शिक्षा से महरूम रह रहे थे। ऐसे में उदयपुर के कुछ शिक्षकों ने अब "चल-गुरुकुल" की शुरुआत की है। जिसके तहत शिक्षक अब गांव-गांव पहुंच गुरुकुल की तर्ज पर घने जंगलों के बीच आम छात्रों को पढ़ा रहे हैं। पेड़ की छांव के नीचे बैठ पढ़ाई करते छात्र। जहां चाह, वहां राहउदयपुर से 25 किलोमीटर दूर बने सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय काया के प्रिंसिपल मोहन लाल ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद आम छात्र शिक्षा से दूर हो गए थे। ऐसे में सरकार द्वारा ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था की शुरुआत तो की गई। लेकिन घने जंगलों के बीच बसे गांवों में मोबाइल नेटवर्क नहीं आत...
CM ने हेमाराम चौधरी को किया फोन:मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उपक्रम समिति की बैठक बुलाने काे कहा, विधायक बोले- इससे मेरा कुछ लेना-देना नहीं, मैं इस्तीफा दे चुका

CM ने हेमाराम चौधरी को किया फोन:मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उपक्रम समिति की बैठक बुलाने काे कहा, विधायक बोले- इससे मेरा कुछ लेना-देना नहीं, मैं इस्तीफा दे चुका

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
बाड़मेर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक हेमाराम चौधरी फिर चर्चा में हैं। पिछले दिनों उन्हें विधानसभा अध्यक्ष ने उपक्रम समिति का सभापति मनाया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो दिन पहले हेमाराम से समिति की बैठक ने बुलाने को कहा था। इस पर हेमाराम ने कहा कि आप जिस समिति की बात कर रहे हैं उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मैं विधायकी से इस्तीफा दे चुका हूं। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक हेमाराम चौधरी के गत 18 मई को विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद सियासी उठापटक शुरू हो गई थी। पिछले 63 दिनों से हेमाराम चौधरी के इस्तीफा देने के बाद से उन्हें मनाने की कोशिश अभी भी जारी है, लेकिन हेमाराम के तेवर से लग रहा है कि वे मानने वाले हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हेमाराम चौधरी को फोन पर मनाने की कोशिश करते हुए इस्तीफा वापस लेने को कहा है। गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी पिछले चार दिन से जयपुर में ...
यहां इंद्र को धमकाती हैं महिलाएं, सड़क पर तलवार, लाठियां लहराते हुए भगवान इंद्र को धमकी देती हैं- बरस जाओ, वरना सूखा पड़ेगा तो अपराध बढ़ेंगे, एक-दूसरे पर हमले होंगे

यहां इंद्र को धमकाती हैं महिलाएं, सड़क पर तलवार, लाठियां लहराते हुए भगवान इंद्र को धमकी देती हैं- बरस जाओ, वरना सूखा पड़ेगा तो अपराध बढ़ेंगे, एक-दूसरे पर हमले होंगे

जयपुर
बांसवाड़ा बारिश को लेकर राजस्थान के अलग-अलग जिलों में भगवान इंद्र को मनाने के लिए टोटके किए जा रहे हैं। ऐसे ही बांसवाड़ा जिले में एक अनूठी परंपरा है। यहां महिलाएं भगवान इंद्र को मनाती नहीं बल्कि उन्हें धमकाती हैं। इसके लिए वे सड़कों पर तलवार और लाठियां लेकर निकलती हैं। महिलाएं इंद्र देव को धमकी देती हैं कि बरस जाओ, नहीं तो अपराध बढ़ जाएंगे। बरसों पुरानी यह परंपरा जिले के आनंदपुरी इलाके में चली आ रही है। जहां बारिश की कामना के लिए महिलाएं पुरुषों के कपड़े पहन घर से निकलती हैं। हाथ में तलवार और लाठियां लहराते हुए एक विशेष आवाज के जरिए भगवान इंद्र को धमकाती हैं। मान्यता है कि इसके माध्यम से इंद्र को संदेश भेजने की पहल की जाती है कि धरती पर लोग देवताओं की पूजा करते हैं। उन देवताओं के राजा तुम हो। ऐसे में सूखे के दौरान खाने को कुछ नहीं रहेगा तो पेट पालने के लिए धरती पर इंसान लुटेरा बन जाए...
दूल्हे को लेकर भागी घोड़ी, तोरण भरने की चल रही थी तैयारी, इतने में बच्चे ने पटाखा छोड़ दिया; बिदकी घोड़ी को बारातियों ने 4 किलोमीटर तक पीछा करके पकड़ा

दूल्हे को लेकर भागी घोड़ी, तोरण भरने की चल रही थी तैयारी, इतने में बच्चे ने पटाखा छोड़ दिया; बिदकी घोड़ी को बारातियों ने 4 किलोमीटर तक पीछा करके पकड़ा

जयपुर
नागौर एक दूल्हे को लेकर घोड़ी के भागने का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ है। यह वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पटाखा चलते ही बिदकी घोड़ी दूल्हे को लेकर भागी तो बारातियों ने 4 किलोमीटर तक उसका पीछा करने के बाद उसे पकड़ा। इस हादसे के बाद दूल्हे की तबीयत खराब हो गई। ये दिख रहा है वीडियो मेंअजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र के रामपुरा के इस वीडियो में दूल्हे के ससुराल में तोरण भरने की तैयारी चलती हुई दिख रही हैं। पास में DJ भी बजता दिख रहा है। घोड़ी वाला भी घोड़ी को नचाने की तैयारी करता दिख रहा है। इसी दौरान एक बच्चा अचानक पटाखा छोड़ता है। पटाखे की आवाज सुन घोड़ी बिदक जाती है और वीडियो में दूल्हे को लेकर भागती हुई दिखाई दे रही है। जिसके बाद सभी लोग कार और बाइक लेकर दूल्हे को बचाने पीछे भागते हुए दिखाई दे रहे है। भास्कर ने की पड़तालदैनिक भास्कर टीम ने वीडियो की पड़ताल के लिए वीडियो मे...
पूर्व सांसद पारसाराम का 66 साल की उम्र में निधन:गांव की पंचायत से देश की संसद तक पहुंचे थे मेघवाल; लंबे समय से किडनी और लिवर की बीमारी से पीड़ित थे

पूर्व सांसद पारसाराम का 66 साल की उम्र में निधन:गांव की पंचायत से देश की संसद तक पहुंचे थे मेघवाल; लंबे समय से किडनी और लिवर की बीमारी से पीड़ित थे

जयपुर
जालौर/सिरोही लंबे समय से किडनी और लीवर की बीमारी से ग्रसित पूर्व सांसद पारसाराम मेघवाल का आज बुधवार को 66 साल की उम्र में निधन हो गया। जालौर में उन्होंने अंतिम सांस ली। सांसद मेघवाल का सिरोही जिले से भी बहुत गहरा नाता रहा था। उनकी मृत्यु की खबर उनके रिश्तेदार भरत कुमार ने दी। गांव की पंचायत से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले मेघवाल 1996 में 11वीं लोकसभा में कांग्रेस के टिकट पर वे जालोर-सिरोही क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के गेनाराम मेघवाल को 6 हजार 840 वोटों से हराया। उनके निधन से सिरोही जिले भर में शोक की लहर छा गई। सिरोही जिले से भी रहा गहरा नातापूर्व मंत्री रतन देवासी ने बताया कि पूर्व सांसद पारसाराम मेघवाल का सिरोही जिले से भी बहुत गहरा नाता रहा है। उन्होंने लोकसभा में सांसद पद पर रहते हुए माउंट आबू में सीआरपीएफ के ट्रेनिंग सेंटर की शिफ्टिंग को तत...
‘जमीन’ पर आया केंद्र-राज्य टकराव:राजस्थान के बड़े प्रोजेक्ट्स को केंद्र ने अटकाया तो बदले में गहलोत सरकार ने केंद्रीय विभागों, बोर्ड-निगमों के लिए जमीन महंगी की, केंद्र को सस्ती जमीन नहीं मिलेगी

‘जमीन’ पर आया केंद्र-राज्य टकराव:राजस्थान के बड़े प्रोजेक्ट्स को केंद्र ने अटकाया तो बदले में गहलोत सरकार ने केंद्रीय विभागों, बोर्ड-निगमों के लिए जमीन महंगी की, केंद्र को सस्ती जमीन नहीं मिलेगी

जयपुर
जयपुर केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार के बीच कई मुद्दों पर चल रहे टकराव का असर अब सरकारी फैसलों पर भी दिखने लगा है। गहलोत सरकार ने केंद्र सरकार, उसकी एजेंसियों और सभी केंद्रीय उपक्रमों के लिए जमीन महंगी कर दी है। केंद्रीय एजेंसियों को अब राजस्थान सरकार के विभागों की तरह सस्ती जमीन नहीं मिलेगी। शहरी क्षेत्रों में जमीन आवंटन नीति 2015 में बदलाव करते हुए नगरीय विकास और आवासन यूडीएच विभाग ने नए प्रावधान लागू कर दिए हैं। नई नीति में केंद्र के लिए जमीन को महंगा कर दिया है। शहरी क्षेत्रों में जमीन आवंटन के लिए वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में 2015 में नई नीति बनाई गई थी। उस नीति में गहलोत सरकार ने कई बदलाव करते हुए शहरी क्षेत्रों में जमीन आवंटन के नए प्रावधान शामिल करते हुए नई संशोधित नीति बनाई है। इस नीति के बिंदु 9 में सरकारी संस्थाओं को जमीन आवंटन करने का प्रावधान था। शहरी क्षेत्रों की ...
राजस्थान में शराब की दुकानें सुबह 6 बजे नहीं खुलेंगी:वित्त विभाग ने पुराने टाइमिंग के मुताबिक 10 से शाम 8 बजे तक खोलने की दी अनुमति, लॉकडाउन में पाबंदी के कारण सुबह खोलने की दी थी छूट

राजस्थान में शराब की दुकानें सुबह 6 बजे नहीं खुलेंगी:वित्त विभाग ने पुराने टाइमिंग के मुताबिक 10 से शाम 8 बजे तक खोलने की दी अनुमति, लॉकडाउन में पाबंदी के कारण सुबह खोलने की दी थी छूट

जयपुर
जयपुर प्रदेश में शराब की दुकानों के खुलने के समय में सरकार ने बदलाव किया है। अब ये दुकानें सुबह 6 के बजाए 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुलेंगी। वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए प्रदेश की सभी शराब दुकानों के संचालकों को आदेश जारी किए है। दरअसल, अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद सरकार ने 19 अप्रैल से प्रदेश में लॉकडाउन लगा दिया था। उस समय दवाईयां, परचूनी, दूध और आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को छोड़ते हुए शेष दुकानों को बंद करने के आदेश जारी किए थे। तब सरकार ने शराब की दुकानों को बंद से मुक्त रखा था। इस आदेश के करीब एक सप्ताह बाद सरकार ने नया आदेश जारी करते हुए इन सभी दुकानों को खेलने का समय सुबह 6 से सुबह 11 बजे तक कर दिया था। पहले भी सुबह 10 से शाम 8 बजे तक ही खुलती थी राज्य में सामान्य दिनों में शराब की दुकानें सुबह 10 से 8 बजे तक ही खुलती थी। लॉकडाउन लगने के ...