Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

विलेन से की शादी, वो असल में खलनायक निकला:अमीरबाई ने तलाक के बदले पति को दी कार, उसी से अपहरण किया, कमरे में बंदकर मारा

टॉप न्यूज़
महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन था "वैष्णव जन तो तेने कहिए"। ये गुजराती भजन था और इसे गाया था एक कन्नड़ गायिका अमीरबाई कर्नाटकी ने। महात्मा गांधी अमीरबाई के इस भजन के मुरीद थे और इसी भजन के लिए वो अमीरबाई के भी फैन थे। अमीरबाई कन्नड़, हिंदी और मराठी गानों की गायिका भी थीं और फिल्मों की नायिका भी। हिंदी सिनेमा की शुरुआती गायिकाओं में इनका नाम शुमार है। अगर आज पूरे देश के सिनेमा की एक्ट्रेसेस अपने नाम और रुतबे पर फख्र कर सकती हैं तो वो सिर्फ अमीरबाई और उनकी कुछ साथियों की वजह से। जिस जमाने में लड़कियों का सिनेमा में काम करना इतना बुरा माना जाता था कि परिवार उन लड़कियों से रिश्ते तोड़ लेता था, हत्या तक कर देता था। उन लड़कियों को तवायफों में गिना जाता था, तब एक्टिंग और सिंगिंग में सम्मान पाने के लिए अमीरबाई ने ही इसके लिए पूरे समाज से लड़ाई लड़ी थी। अमीरबाई कर्नाटक के बीजापुर में जन्मीं थीं...
झारखंड में पूजा सिंघल के 2 करीबियों के 14 ठिकानों पर ED की रेड, कोयला कारोबारी के घर से 3 करोड़ जब्त

झारखंड में पूजा सिंघल के 2 करीबियों के 14 ठिकानों पर ED की रेड, कोयला कारोबारी के घर से 3 करोड़ जब्त

टॉप न्यूज़, What's Hot, देश-विदेश
निलंबित IAS पूजा सिंघल की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पूजा सिंघल के करीबी माने जाने वाले कोयला कारोबारी इजहार अंसारी और अशोक कुमार के 14 ठिकानों पर ED ने छापेमारी की है। ED ने इजहार अंसारी के हजारीबाग वाले घर से 3 करोड़ कैश जब्त किए हैं। अशोक कुमार जेएसएमडीसी के पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं।  राजधानी रांची के हरमू स्थित ब्लू सिप्रा अपार्टमेंट के साथ- साथ रामगढ़ और हजारीबाग में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर कई ठिकानों पर छापेमारी हुई है। ED की टीम अब भी कई घरों की तलाशी ले रही है। कौन है इजहार अंसारी इजहार अंसारी कोयले का बड़ा कारोबारी है। कई नेताओं और अधिकारियों के साथ इसके रिश्ते हैं। बताया जा रहा है कि हाल में ही इजहार अंसारी ने जमशेदपुर में एक बड़ी पार्टी दी थी। इस पार्टी में राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी और नेता भी शामिल हुए थे। अशोक कुमार सिंह को पूजा सिंघल का नजदीकी भी माना जाता है...
जयपुर में यूजीसी-नेट के पेपर में नकल का आरोप:स्टूडेंट्स बोले-  कुछ छात्रों को मोबाइल के साथ एंट्री दी गई, पास-पास बैठकर दे रहे थे पेपर

जयपुर में यूजीसी-नेट के पेपर में नकल का आरोप:स्टूडेंट्स बोले-  कुछ छात्रों को मोबाइल के साथ एंट्री दी गई, पास-पास बैठकर दे रहे थे पेपर

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के बाद अब यूजीसी नेट की परीक्षा में भी नकल के आरोप लगे है। दरअसल, शुक्रवार को जयपुर के बरकत नगर स्थित नितिन गर्ल्स स्कूल में यूजीसी नेट की परीक्षा आयोजित की जा रही थी। एग्जाम देने पहुंचे कुछ स्टूडेंट्स का आरोप है कि पहली पारी के पेपर के दौरान स्टूडेंट्स मोबाइल फोन के साथ एग्जाम देते नजर आए। इसका वहां मौजूद दूसरे स्टूडेंट्स ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने समझाकर मामला शांत करवाया। दरअसल, जयपुर के नितिन पब्लिक स्कूल में आज यूजीसी नेट की पहली पारी की परीक्षा सुबह 9:00 बजे शुरू होनी थी। इसके लिए स्टूडेंट्स को 7:30 से एंट्री दी जानी थी। 8:15 तक स्कूल प्रशासन ने छात्रों को एंट्री नहीं दी। इसके बाद आनन-फानन में स्कूल प्रशासन ने 8:30 बजे स्टूडेंट्स को एंट्री देकर 9:00 बजे पेपर शुरू कराया। स्टूडेंट्स के बढ़ते विरोध के बाद ...
आग में जिंदा जल गई मां-बेटी:पति ने भागकर बचाई जान, बेटा दादा के पास सोने से बच गया; पिता बोला- हत्या की गई

आग में जिंदा जल गई मां-बेटी:पति ने भागकर बचाई जान, बेटा दादा के पास सोने से बच गया; पिता बोला- हत्या की गई

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. झोपड़ी में आग लगने से मां-बेटी जिंदा जल गई। महिला के पति की समय रहते आंख खुल गई, जिससे वह बाहर निकल गया। हादसा बीकानेर के गजनेर इलाके के चांडासर गांव की है। घटना गुरुवार देर रात करीब एक बजे की है। यहां एक झोपड़े में रेंवतराम सांसी, पत्नी ममता सांसी (22) और 1 साल की बेटी खुशी के साथ सो रहा था। रात को अचानक झोपड़े में आग लग गई। रेंवतराम की आंख खुल गई। वह बाहर निकल गया। इसी दौरान झोपड़ी नीचे गिर गई। ममता और 1 साल की बेटी को बाहर नहीं निकाला जा सका। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक मां-बेटी की मौत हो चुकी थी। मां-बेटी के कंकाल ही नजर आए। आग के कारण ममता का शरीर पूरी तरह से जल गया था। लाश को देख ऐसा लग रहा था कि मानों नींद में ही जल गई। पिता का आरोप, हत्या की गई उधर, लूणकरनसर निवासी ममता के पिता इसरराम ने कहा- उसकी बेटी और दोहिती को रेंवतराम, ससुर रामलाल और सास गीता ने ए...
मंत्रालयिक कर्मचारियों ने किया काम का बहिष्कार:नागौर आत्मदाह मामले में की कार्रवाई की मांग, बोले – ऐसी घटनाएं निंदनीय

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने किया काम का बहिष्कार:नागौर आत्मदाह मामले में की कार्रवाई की मांग, बोले – ऐसी घटनाएं निंदनीय

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर. मंत्रालयिक कर्मचारियों ने शुक्रवार को काम का बहिष्कार किया। ये लोग नागौर जिले के एक स्कूल में कार्यरत असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर रामसुख भांबी की आत्महत्या मामले में दोषी प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इन लोगों का कहना था कि नागौर में हुई घटना उचित नहीं है। किसी कर्मचारी को इतना प्रताड़ित करना कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठा ले, मानवता को शर्मसार करने वाला है। इन लोगों ने जिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंप कर संबंधित प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने जताया रोषश्रीगंगानगर मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिला संयोजक सीताराम के नेतृत्व में इन लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। जिले के शिक्षा, सिंचाई और कई अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारी भी संबंधित कर्मचारी के समर्थन में ...
सास से डरती थीं शर्मिला टैगोर:शेयर किया पुराना किस्सा, जब सास के मुंबई आने पर ड्राइवर से कहकर हटवाए थे फिल्म के पोस्टर

सास से डरती थीं शर्मिला टैगोर:शेयर किया पुराना किस्सा, जब सास के मुंबई आने पर ड्राइवर से कहकर हटवाए थे फिल्म के पोस्टर

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
शर्मिला टैगोर अपने जमाने की बोल्ड एक्ट्रसेस में गिनी जाती हैं। उन्होंने उस दौर मैग्जीन कवर के लिए बिकिनी पहनी थी, जब यह इंडियन सिनेमा में इतना कॉमन नहीं था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शर्मिला ने बताया कि उन्हें अपनी पसंद के कपड़े पहनने में कोई झिझक नहीं थी, लेकिन वो इस बात के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं कि उनकी सास साजिदा सुल्तान फिल्म इवनिंग इन पेरिस के पोस्टर को देखकर क्या कहेंगी? शर्मिला टैगोर की फिल्म एन इवनिंग इन पैरिस का पोस्टर सालों पुराने किस्से को याद करते हुए शर्मिला ने बताया कि कैसे अपनी सास के आने पर उन्होंने ड्राइवर से कहकर सड़क के किनारों से फिल्म एन इवनिंग इन पेरिस के पोस्टर हटवाए थे। शर्मिला टैगोर, मंसूर अली खान और उनकी मां साजिदा सुल्तान वो पोस्टर देखने में काफी सेंसुअल था- शर्मिलाबातचीत के दौरान शर्मिला ने कहा- मेरी फिल्म एन इवनिंग का पोस्टर काफ...
हरियाणा से आई थी बस में चोरी करने वाली गैंग:चोरी करने वाले गिरोह को रिमांड पर लिया, खुल सकते हैं कई मामले

हरियाणा से आई थी बस में चोरी करने वाली गैंग:चोरी करने वाले गिरोह को रिमांड पर लिया, खुल सकते हैं कई मामले

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बसों में यात्रियों के लगेज से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले गिरोह को खाजूवाला पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। इस गैंग के चार सदस्यों को रावला पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिनमें दो युवकों को अब रावला पुलिस ने खाजूवाला पुलिस को सौंप दिया है। हरियाणा के हांसी की गैंग का खाजूवाला पुलिस ने ही पर्दाफाश किया था, लेकिन वो भागकर रावला पहुंच गए। जहां पुलिस ने फायरिंग कर कार को पंक्चर किया और दो युवकों को गिरफ्तार किया। इसी कारण मामला रावला में दर्ज हुआ। अब प्रोडक्शन वारंट पर इनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि गंगाशहर थाना क्षेत्र के जिस यात्री के सोने चांदी के जेवर चोरी हुए, वो भी इसी गैंग का कारनामा था। कुछ दिन पहले खाजूवाला में बस से राहगीर का 11 तोला सोना चोरी हुआ था, इसी वारदात में इन चोरों को गिरफ्तार किया है, दोनों बदमाश हांसी हिसार हरियाणा के निवासी...
वकीलों का विरोध प्रदर्शन जारी:कर रहे हैं एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग, जिला कलेक्टर ऑफिस के सामने  विरोध प्रदर्शन

वकीलों का विरोध प्रदर्शन जारी:कर रहे हैं एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग, जिला कलेक्टर ऑफिस के सामने  विरोध प्रदर्शन

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग के संबंध में गुरुवार को वकीलों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। वकील पिछले कई दिन से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को भी कलेक्ट्रेट के पार्क में सभा की। इसे संबोधित करते हुए सीनियर एडवोकेट्स ने कहा कि वकील अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे। वर्तमान विधानसभा सत्र में ही एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू किया जाना चाहिए। कलेक्टर ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शनवकीलों ने बार संघ अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि एडवोकेट पिछले कई दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। सीनियर एडवोकेट भूरामल स्वामी, नौरंग चौधरी, दलबारासिंह बराड़, जसवीर मिशन आदि ने कहा कि सरकार को उनकी मांगों पर ध्यान देना चाहिए। यह एडवोकेट की सुरक्षा के ...
घात लगाकर बैठे बदमाशों ने व्यापारी की बाइक के पीछे लगाई बोलेरो

घात लगाकर बैठे बदमाशों ने व्यापारी की बाइक के पीछे लगाई बोलेरो

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
फिर की पिस्टल की नोंक पर लाखों की लूटबाडमेर. राजस्थान के सरहदी जिले में भी लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बुधवार देर रात बाड़मेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गांधीनगर रेलवे अंडर ब्रिज के पास लूट की घटना ने लोगों को डरा दिया। यहां बोलेरो में सवार होकर आए लुटेरों ने व्यापारी से मारपीट कर पिस्टल की नोंक पर करीब साढ़े छह लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जिले में नाकेबंदी करवाकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है । वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह जेतावत सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौका मुआवना कर घटना की जानकारी लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।दरअसल व्यापारी सुंदर कुमार निवासी राय कॉलोनी के कोल्ड ड्रिंक्स की और अन्य एजेंसी का काम है। अपना रोज का कलेक्शन लेकर अपने घर राय कॉल...
पुजारा के पचासे के बावजूद भारत बिखरा, आस्ट्रेलिया के सामने 76 रन का लक्ष्य

पुजारा के पचासे के बावजूद भारत बिखरा, आस्ट्रेलिया के सामने 76 रन का लक्ष्य

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
इंदौर (वार्ता). अनुभवी आफ-स्पिनर नेथन लायन (64/8) की घातक गेंदबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में गुरुवार को भारत को मात्र 163 रन पर आलआउट कर दिया। पहली पारी में 88 रन की बढ़त लेने वाले आस्ट्रेलिया को सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिये 76 रन की जरूरत है।आस्ट्रेलिया के स्पिन आक्रमण के आगे संघर्ष कर रहे भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने 59 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, हालांकि उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। पुजारा ने अपनी 142 गेंद की जुझारू पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया।पहली पारी में जहां कुह्नेमन ने भारत के छक्के छुड़ाये थे, वहीं इस पारी में लायन ने भारतीय बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाया। लायन ने 64 रन देकर चेतेश्वर पुजारा सहित आठ बल्लेबाजों को आउट किया जो भारतीय सरजमीन पर किसी विदेशी गेंदबाज का चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।...