Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

रिजर्व बैंक ने नहीं घटाया रेट

रिजर्व बैंक ने नहीं घटाया रेट

बिजनेस
मुंबई रिजर्व बैंक ने एक बार फिर रेपो और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 9 वीं बार है जब दरों को जस का तस रखा गया है। इससे पहले मई 2020 में रेपो रेट को घटाया गया था। इसके मायने ये हैं कि जिन लोगों ने कर्ज लिया है, वे अभी कुछ और समय तक कम ब्याज दरों का आनंद ले सकते हैं। पर जो लोग कर्ज लेना चाहते हैं, उन्हें क्या करना चाहिए, हम बता रहे हैं।...
फोर्ड के प्लांट पर टाटा मोटर्स की नजर

फोर्ड के प्लांट पर टाटा मोटर्स की नजर

बिजनेस
मुंबई टाटा मोटर्स इंडिया को अलविदा कह चुकी फोर्ड मोटर्स की गुजरात और तमिलनाडु वाली यूनिटों को खरीदना चाहती है। कई सूत्रों ने बताया है कि इसके लिए दोनों दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच शुरुआती बातचीत चल रही है। टाटा मोटर्स सौदा करने में कामयाब रहती है, यह फोर्ड के एसेट्स की उसकी दूसरी खरीदारी होगी। कंपनी ने इससे पहले मार्च 2008 में फोर्ड से जगुआर लैंड रोवर खरीदा था। टाटा ने इसके लिए अमेरिकी कंपनी को 2.3 अरब डॉलर चुकाए थे।...
SBI की डिजिटल सेवा बंद

SBI की डिजिटल सेवा बंद

बिजनेस
मुंबई देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की डिजिटल सेवा दो दिनों तक 120-120 मिनट तक बंद रहेंगी। बैंक ने कहा कि शनिवार और रविवार को सिस्टम का मेंटिनेंस का काम होगा, जिससे सेवाएं प्रभावित होंगी। डिजिटल काम पहले निपटा लें अगर आप SBI के ग्राहक हैं तो आपको फिर डिजिटल चैनल का काम पहले ही निपटाना होगा। मेंटिनेंस का काम 9 अक्टूबर को रात 12.20 बजे से 2.20 तक होगा। जबकि 10 अक्टूबर को रात 11.20 बजे से 1.20 बजे तक काम होगा। इस दौरान मेंटिनेंस का काम किया जाएगा। इस समय में कोई भी डिजिटल सेवा काम नहीं करेगी। इसमें इंटरनेट बैंकिंग, योनो, योनो लाइट, UPI जैसी सभी सेवाएं शामिल हैं। दोनों दिन 120-120 मिनट तक सेवा बंद रहेगी।...
बैंक FD पर आपको कम मिलता रहेगा ब्याज, ज्यादा ब्याज के लिए नया तरीका अपनाएं

बैंक FD पर आपको कम मिलता रहेगा ब्याज, ज्यादा ब्याज के लिए नया तरीका अपनाएं

बिजनेस
मुंबई रिजर्व बैंक ने एक बार फिर प्रमुख दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 9 वीं बार है जब दरों को जस का तस रखा गया है। इससे पहले मई 2020 में रेपो रेट को घटाया गया था। इससे अगर आप बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) किए हैं या करने वाले हैं तो आपको घाटा हो सकता है।
वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में जमकर हुई खरीदारी

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में जमकर हुई खरीदारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में जमकर खरीदारी हुई। सेंसेक्स 488 पॉइंट यानी 0.82% बढ़कर 59,677 पर और निफ्टी 144 पॉइंट यानी 0.82% की तेजी के साथ 17,790 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 59,900 और निफ्टी 17,850 के पार गया। इससे पहले सेंसेक्स 59,632 पर और निफ्टी 17,810 पॉइंट पर खुला था। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 20 शेयर बढ़त के साथ और 10 शेयर कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे। जिसमें टाइटन के शेयर 10.69%, M&M के शेयर 5.32% और मारुति के शेयर 4.04% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं डॉ. रेड्डीज के शेयर में 1.31% की गिरावट रही।...
सितंबर तिमाही से 8% ज्यादा कंपनियां दिखा रहीं भर्तियों में दिलचस्पी

सितंबर तिमाही से 8% ज्यादा कंपनियां दिखा रहीं भर्तियों में दिलचस्पी

बिजनेस
नई दिल्ली नई नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए ये तीन महीने अच्छे रहने वाले हैं। दिसंबर तिमाही में सितंबर से ज्यादा कंपनियां भर्तियां करने के बारे में सोच रही हैं। इस बात का पता टीमलीज की हालिया एंप्लॉयमेंट आउटलुक रिपोर्ट से चला है। असल में कंपनियों ने कोविड से बने मुश्किल हालात के हिसाब से खुद को ढाल लिया है। दिसंबर तिमाही में भर्तियां करने के बारे में सोच रही हैं 41% कंपनियां टीमलीज ने हायरिंग को लेकर जितनी कंपनियों पर सर्वे किया है, उनमें से 41% दिसंबर तिमाही में भर्तियां करने के बारे में सोच रही हैं। सितंबर तिमाही में 38% कंपनियों ने हायरिंग करने का इरादा जताया था, जबकि पिछले साल जून और सितंबर तिमाही में औसतन 18% कंपनियां ही भर्ती के बारे में सोच रही थीं।...
दीवाली तक 49 हजार तक जा सकता है

दीवाली तक 49 हजार तक जा सकता है

बिजनेस
नई दिल्ली पिछले दिनों की गिरावट के बाद सोने-चांदी की चमक फिर बढ़ने लगी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सर्राफा बाजार में सोना 281 रुपए महंगा होकर 46,885 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वायदा बाजार की बात करें तो दोपहर 1 बजे MCX पर सोना 27 रुपए की बढ़त के साथ 46,934 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।...
सस्ता हुआ होम लोन

सस्ता हुआ होम लोन

बिजनेस
नई दिल्ली बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन की ब्याज दरों में 0.25% की कटौती है। अब बैंक की होम लोन की ब्याज दर 6.50% से शुरू होगी। नई ब्याज दर का फायदा नए लोन के अलावा दूसरे बैंक से ट्रांसफर होकर आए होम लोन पर भी मिलेगा। नई दरें 7 अक्टूबर 2021 से लागू हो गई हैं और इसका फायदा 31 दिसंबर तक मिलेगा। ये ब्याज दर किसी भी अन्य बैंक से कम है।...
रोड टैक्स में 25% की छूट

रोड टैक्स में 25% की छूट

बिजनेस
नई दिल्ली अब पुराने व्हीकल को कबाड़ में देने या स्क्रैप कराने पर सरकार की तरफ से रोड टैक्स पर 25% तक की छूट मिलेगी। यह फैसला केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने लिया है, जो राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होगा। मंत्रालय का कहना है कि वाहन को स्क्रैपिंग के लिए जमा कराने पर एक सर्टिफिकेट मिलेगा, इसी के आधार पर यह छूट दी जाएगी। यह छूट पर्सनल व्हीकल पर 25% और कॉमर्शियल पर 15% तक होगी। मंत्रालय ने कहा कि यह छूट कॉमर्शियल व्हीकल के मामले में 8 साल और नॉन कॉमर्शियल व्हीकल के मामले में 15 साल तक होगी।...
पेटीएम ने ‘नवरात्रि गोल्ड’ ऑफर किया लॉन्च

पेटीएम ने ‘नवरात्रि गोल्ड’ ऑफर किया लॉन्च

बिजनेस
नई दिल्ली पेटीएम (Paytm) ने LPG सिलेंडर बुकिंग के लिए 'नवरात्रि गोल्ड' ऑफर लॉन्च किया है। 7 और 16 अक्टूबर के बीच हर दिन पेटीएम ऐप से सिलिंडर की बुकिंग कराने पर 5 यूजर्स को 10,001 रुपए का गोल्ड जीतने का मौका मिलेगा। ये ऑफर मौजूदा सिलिंडर की बुकिंग पर भी लागू होगा, जिसके लिए कीमत का भुगतान नहीं किया गया है। उपभोक्ता पेटीएम ऐप पर 'बुक गैस सिलिंडर' फीचर का प्रयोग करते हुए बुक करा सकते हैं। इसके अलावा सभी यूजर्स को हर बुकिंग पर 1000 कैशबैक पॉइंट भी मिलेंगे, जिसे टॉप ब्रांड्स की डील और गिफ्ट वॉउचर्स में रिडीम किया जा सकता है। यह ऑफर तीनों प्रमुख LPG कंपनियों इंडेन, HP गैस और भारत गैस के सिलिंडर बुक कराने पर लागू होगा।...