Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

बंपर रिटर्न देने में SBI, BoB, केनरा बैंक समेत ये सरकारी बैंक हैं शानदार, HDFC-ICICI बैंक रहे महा फिसड्डी

बंपर रिटर्न देने में SBI, BoB, केनरा बैंक समेत ये सरकारी बैंक हैं शानदार, HDFC-ICICI बैंक रहे महा फिसड्डी

बिजनेस
नई दिल्ली जिस समय शेयर बाजार के निवेशक यह सोचने में व्यस्त थे कि HDFC बैंक या ICICI बैंक के शेयरों में बेहतर कौन है? कहां निवेश करने पर ज्यादा रिटर्न मिलेगा? उसी दौरान जिन निवेशकों ने स्मार्टनेस दिखाते हुए प्राइवेट बैंक के शेयरों को अनदेखा कर पीएसयू बैंक के शेयरों (PSU banking stock) पर दांव लगाए, उन्होंने खूब मुनाफा कमाया। जी हां.. मुनाफा कराने के मामले या यूं कहें कि शानदार रिटर्न देने में सरकारी बैंक के शेयर प्राइवेट बैंकिंग स्टाॅक्स (Banking stocks) से कहीं आगे रहे।  पिछले एक साल में निफ्टी बैंक इंडेक्स ने एफडी से बेहतर 8 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स (Nifty PSU bank index) ने 35 फीसदी रिटर्न के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। साल-दर-साल के आधार पर, पीएसयू बैंक इंडेक्स फ्लैट निफ्टी बैंक के मुकाबले 8 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। पिछले एक सा...
इस सप्ताह टाटा ग्रुप की यह कंपनी मुनाफा बांटने का करेगी ऐलान, स्टॉक स्प्लिट की भी हो सकती है घोषणा

इस सप्ताह टाटा ग्रुप की यह कंपनी मुनाफा बांटने का करेगी ऐलान, स्टॉक स्प्लिट की भी हो सकती है घोषणा

बिजनेस
नई दिल्ली टाटा ग्रुप (Tata Group) की स्टील  मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, टाटा स्टील (Tata Steel) अगले सप्ताह मंगलवार यानी 3 मई  को स्टॉक स्प्लिट (Stock spilt) प्रस्ताव पर विचार कर सकती  है। साथ ही कंपनी के निदेशक मंडल वित्तीय वर्ष वित्त वर्ष 22 के लिए डिविडेंड (Stock dividend) सिफारिशों पर भी विचार कर सकते  हैं। दरअसल, हाल ही में टाटा स्टील ने अपनी नियामक फाइलिंग में कहा था कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक मंगलवार, 3 मई, 2022 को होगी। इस दिन कंपनी 31 मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही के लिए फर्म के वित्तीय परिणामों को घोषित करेगी। क्या कहा था कंपनी ने?टाटा स्टील ने कहा कि था कंपनी के प्रत्येक 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। आम तौर पर, स्टॉक स्प्लिट के दौरान बकाया शेयरों की संख्या बढ़ जाती है। जबकि प्रति इक्विटी शेयर की कीमत आनुपातिक रूप से...
Ambuja Cement के कारोबार में अब US कंपनी की दिलचस्पी, अडानी-दमानी भी रेस में

Ambuja Cement के कारोबार में अब US कंपनी की दिलचस्पी, अडानी-दमानी भी रेस में

बिजनेस
नई दिल्ली अंबुजा सीमेंट के कारोबार को खरीदने की रेस में एक और कंपनी शामिल हो गई है। ये अमेरिकी निजी इक्विटी कंपनी अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट है। अब तक गौतम अडानी के अडानी समूह की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। वहीं, राधाकिशन दमानी ने भी 10 हजार करोड़ रुपए तक के निवेश की योजना बनाई है।  क्या है अपोलो की योजना: बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के मुताबिक अंबुजा सीमेंट के कारोबार को खरीदने के लिए अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट, सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाले JSW समूह के साथ हाथ मिला सकती है। कंपनी बोली लगाने के लिए JSW समूह को 1 बिलियन डॉलर तक की पेशकश करने की योजना बना रही है। अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट की पहले से ही JSW सीमेंट में अल्पमत हिस्सेदारी है। आपको बता दें कि अंबुजा सीमेंट की पैरेंट कंपनी होल्सिम लिमिटेड ने भारत से कारोबार समेटने का फैसला लिया है। इसी फैसले के तहत कंपनी अंबुजा सीमेंट में अप...
पिछले एक साल में इस स्टाॅक ने दिया 350% रिटर्न, निवेशक हुए मालामाल 

पिछले एक साल में इस स्टाॅक ने दिया 350% रिटर्न, निवेशक हुए मालामाल 

बिजनेस
नई दिल्ली शेयर बाजार यानी एक ऐसी जगह जहां बहुत रिस्क रहता है। ऐसे में अगर सोच- समझकर निवेश ना किया जाया तो नुकसान हो सकता है। ऐसे में लोग एक्सपर्ट के पोर्टफोलियो पर नजर बनाए रखते हैं। तनेजा एयरोस्पेस एंड एविएशन लिमिटेड (Taneja Aerospace and Aviation LTD) ने पिछले एक साल के दौरान निवेशकों को 350% दिया है। स्टाॅक मार्केट के बड़े प्लेयर Porinju Veliyath ने इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। आइए जानते हैं कि कैसा प्रदर्शन रहा है इस स्टाॅक का।  कैसा रहा है तनेजा एयरोस्पेस एंड एविएशन लिमिटेड का प्रदर्शन  जैसे ही खबर सामने आई कि Porinju Veliyath ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है उसके बाद एक सप्ताह के अंदर शेयर का भाव 25% तक बढ़ गया। बीते 6 महीने की अगर बात करें तो शेयर का भाव 83 रुपये से बढ़कर 137 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। यानी करीब 65% की उछाल देखने को मिली। वहीं, पिछले एक ...
LIC से भी बड़ा IPO लॉन्च करेंगे मुकेश अंबानी, Jio की शेयर बाजार में होगी एंट्री!

LIC से भी बड़ा IPO लॉन्च करेंगे मुकेश अंबानी, Jio की शेयर बाजार में होगी एंट्री!

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) में निवेश कर कमाई करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) की टेलीकॉम कंपनी जियो भी आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में है। हिंदू बिजनेस लाइन की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है।   हिंदू बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक उद्योगपति मुकेश अंबानी आरआईएल की अगली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान इस बारे में घोषणा कर सकते हैं। अंबानी की योजना में उनकी दूरसंचार फर्म रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म (आरजेपीएल) और आरआईएल की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) के लिए अलग-अलग आईपीओ शामिल हैं। इन दोनों फर्मों के आईपीओ के माध्यम से, अंबानी 50,000 करोड़ रुपये से 75,000 करोड़ रुपये के बीच एक बड़ी राशि जुटाना चाहते हैं। इस आईपीओ बाद ये दोनों कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएंगी। ग्लोबल लिस्टि...
अंबुजा सीमेंट के मुनाफे में बड़ी गिरावट, कारोबार खरीदने में है अडानी की दिलचस्पी

अंबुजा सीमेंट के मुनाफे में बड़ी गिरावट, कारोबार खरीदने में है अडानी की दिलचस्पी

बिजनेस
नई दिल्ली स्विट्जरलैंड की भवन निर्माण सामग्री क्षेत्र की कंपनी होल्सिम ग्रुप की इकाई अंबुजा सीमेंट्स के मुनाफे में बड़ी गिरावट आई है। ये नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब अंबुजा सीमेंट्स के कारोबार बिक्री की प्रक्रिया चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी के समूह ने सीमेंट कारोबार खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। इसके अलावा रिटेल चेन एवेन्यू सुपरमार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी भी अंबुजा में निवेश करने की योजना बना रहे हैं।  मुनाफे में आई गिरावट: मार्च, 2022 में समाप्त पहली तिमाही के दौरान मुनाफा 30.26 प्रतिशत घटकर 856.46 करोड़ रुपये पर आ गया। इससे पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 1,228.24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। आपको बता दें कि कंपनी का वित्त वर्ष जनवरी से दिसंबर होता है।  आय में इजाफा: बीएसई को भेजी सूचना में अंबुजा सीमेंट्स ने कहा कि तिमाही के दौरान...
FPO के बाद रामदेव की रुचि सोया ने पकड़ी रफ्तार, निवेशक हो रहे मालामाल

FPO के बाद रामदेव की रुचि सोया ने पकड़ी रफ्तार, निवेशक हो रहे मालामाल

बिजनेस
नई दिल्ली योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी रुचि सोया के एफपीओ (फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफरिंग) की भारतीय शेयर बाजार में लिस्टिंग को एक माह होने वाले हैं। एफपीओ अलॉट होने के बाद से ही निवेशकों को तगड़ा रिटर्न मिल रहा है। शुक्रवार के कारोबार में हाल: बीएसई में रुचि सोया का शेयर करीब 4 प्रतिशत उछलकर 1120 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच चुका है। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 40,430 करोड़ रुपये से ज्यादा है। एफपीओ की डिटेल: बीते 24 मार्च को रुचि सोया लिमिटेड का 4,300 करोड़ रुपये का एफपीओ खुला था, वहीं 28 मार्च को बंद हुआ था। इसके लिए मूल्य दायरा 615 से 650 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी के निदेशक मंडल ने निर्गम मूल्य 650 रुपये प्रति शेयर तय करने की मंजूरी दी थी। ...
36 पैसे से 130 रुपये के पार पहुंचे इस कंपनी के शेयर, 1 लाख के बने 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा

36 पैसे से 130 रुपये के पार पहुंचे इस कंपनी के शेयर, 1 लाख के बने 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा

बिजनेस
नई दिल्ली कम कीमत वाले एक शेयर ने जबरस्त रिटर्न दिया है। यह शेयर 36 पैसे से बढ़कर 130 रुपये के पार पहुंच गया है। यह मल्टीबैगर स्टॉक कैसर कॉरपोरेशन (Kaiser Corporation) है। कंपनी के शेयरों ने एक साल में निवेशकों को 36,000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। यानी, कंपनी के शेयरों में पैसा लगाने वाले निवेशक मालामाल हो गए हैं। कैसर कॉरपोरेशन के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 35 पैसे है।  1 लाख लगाने वालों के बन गए 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादाकैसर कॉरपोरेशन के शेयर 5 मई 2021 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) मे 36 पैसे के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 29 अप्रैल 2022 को बीएसई मे 130.55 रुपये के स्तर पर हैं। कंपनी के शेयरों ने एक साल से भी कम में 36,163 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने एक साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने इनवेस्टमेंट को  बनाए रखा होता ...
कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनी को मिला ऑर्डर, अचानक बढ़ गई शेयर की खरीदारी

कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनी को मिला ऑर्डर, अचानक बढ़ गई शेयर की खरीदारी

बिजनेस
नई दिल्ली कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनी कैपेसिट इंफ्राप्रोजेक्ट्स को 827 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद शुक्रवार के कारोबार में कंपनी के शेयर की खरीदारी बढ़ गई। कैपेसिट इंफ्राप्रोजेक्ट्स के मुताबिक नए ऑर्डर के साथ कंपनी की ऑर्डरबुक 9,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। कंपनी के प्रबंध निदेशक राहुल कत्याल ने कहा, ‘‘इन नए ऑर्डर से उच्च वृद्धि वाले कारोबार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने में हमें मदद मिलेगी।’’  उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में नए ऑर्डर मिलने से और मौजूद ऑर्डर के बूते कंपनी को आगामी तिमाहियों में अच्छी वृद्धि दर्ज करने का भरोसा है। आपको बता दें कि कैपेसिट इंफ्राप्रोजेक्ट्स हाउसिंग, अस्पतालों, होटलों और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट के लिए निर्माण सेवाएं देती है।...
एलन मस्क ने Coca-Cola को लेकर किया एक और ट्वीट

एलन मस्क ने Coca-Cola को लेकर किया एक और ट्वीट

बिजनेस
नई दिल्ली एलन मस्क (Elon Musk) के ट्वीट पर इस समय दुनिया भर की निगाहें टिकीं रहती हैं। कौन जाने कब क्या बड़ा ऐलान वो आकर इस सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर दें। पिछले दो दिनों में दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति ने कोका-कोला (Coca-Cola) के लेकर एक के बाद एक दो ट्वीट किए। पहले उन्होंने मजाकिया अंदाज में कोका-कोला खरीदने की इच्छा जाहिर की और अब दूसरे ट्वीट में उसके स्लोगन को लेकर ट्वीट किया है।  एलन मस्क ने कल यानी गुरुवार को ट्वीट किया था कि वो कोका-कोला को खरीदेंगे। ताकि उसमें कोकीन वापस मिला सकें।आज उन्होंने एक नया स्लोगन उसी ट्वीट के ट्रेड में किया है। उन्होंने लिखा 'रियल मैजिक से सिर्फ एक सिप दूर' हालांकि उन्होंने इसके साथ हंसने वाला इमोजी भी शेयर किया है। जिससे साफ लग रहा है कि वो मजाक कर रहे हैं। ...