Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

एक ऑर्डर से इस कंपनी का शेयर बन गया रॉकेट, अचानक बढ़ी खरीदारी

एक ऑर्डर से इस कंपनी का शेयर बन गया रॉकेट, अचानक बढ़ी खरीदारी

बिजनेस
नई दिल्ली बीते शुक्रवार को एक ऑर्डर की वजह से एसपीएमएल इंफ्रा (SPML Infra) का शेयर रॉकेट की तरह भाग गया। शेयर की खरीदारी इतनी बढ़ गई कि इस पर अपर सर्किट भी लग गया। शेयर का भाव 60 रुपए के पार: कारोबार के अंत में एसपीएमएल इंफ्रा के शेयर का भाव करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 60.75 रुपए पर था। बीते 9 फरवरी को शेयर 63.35 रुपए के स्तर पर था, जो 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 222 करोड़ रुपए है। क्या मिला ऑर्डर: दरअसल, एसपीएमएल इंफ्रा को राजस्थान में जल-आपूर्ति प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने कहा कि इस ऑर्डर का मूल्य 1,157.08 करोड़ रुपये है। राजस्थान सरकार इसरदा बांध परियोजना के माध्यम से दौसा और सवाई माधोपुर जिलों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने जा रही है।...
28-29 मार्च को पूरे देश में हड़ताल, बैंकों का कामकाज होगा प्रभावित, ATM में कैश की हो सकती किल्लत

28-29 मार्च को पूरे देश में हड़ताल, बैंकों का कामकाज होगा प्रभावित, ATM में कैश की हो सकती किल्लत

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आपको इस सोमवार और मंगलवार बैंक संबंधित कोई काम है और आप ब्रांच जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको परेशानी हो सकती है। दरअसल, 28 और 29 मार्च को बैंकों में हड़ताल (Bank band) के चलते कामकाज बंद रहेंगे। देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कहा गया है कि बैंक यूनियन (Bank union) की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से 28 मार्च और 29 मार्च को बैंक कामकाज प्रभावित रहेगा। साथ ही एटीएम सर्विस (ATM services) भी प्रभावित हो सकती है। बता दें यह हड़ताल प्राइवेटाइजेशन (Bank privatization) के विरोध में किया जा रहा है।  क्या कहा एसबीआई ने?भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। SBI ने कहा कि उसकी बैंकिंग सेवाएं एक हद तक प्रभावित हो सकती हैं क्योंकि विभिन्न कर्मचारी संघों ने दो दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। एसबीआई ने एक नियामक फाइलिंग में कहा, "हमने हड...
1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 10 बड़े नियम

1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 10 बड़े नियम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली 1 अप्रैल 2022 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। अगले महीने बैंक रूल्स से लेकर (Bank rules), टैक्‍स (TAX), जीएसटी, FD समेत तक के नियम बदल जाएंगे। इतना ही नहीं अप्रैल में महंगाई का जोरदार झटका भी लगने वाला है। आज हम आपको 1 अप्रैल से होने जा रहे ऐसे ही कुछ बड़े बदलावों के बारे में बता रहे हैं, जो सीधे तौर पर आपको प्रभावित करने वाले हैं।  1. PF खाते पर टैक्‍सकेंद्र सरकार 1 अप्रैल से नए आयकर कानूनों को लागू करने जा रही है। दरअसल, 1 अप्रैल 2022 से मौजूदा पीएफ अकाउंट (PF Account) को दो भागों में बांटा जा सकता है, जिसपर टैक्स भी लगेगा। नियम के मुताबिक, EPF खाते में 2.5 लाख रुपये तक टैक्‍स फ्री योगदान का कैप लगाया जा रहा है। अगर इससे ऊपर योगदान किया तो ब्‍याज आय पर टैक्‍स लगेगा। वहीं, सरकारी कर्मचारियों के GPF में टैक्‍स फ्री योगदान की सीमा 5 लाख रु...
रिलायंस स्मार्ट सुपरस्टोर शोरूम का उद्घाटन

रिलायंस स्मार्ट सुपरस्टोर शोरूम का उद्घाटन

बिजनेस, हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। यहां एलआईसी आॅफिस के पास सेक्टर नं. 5 स्थित रुद्र कॉम्प्लेक्स मैं रिलायंस स्मार्ट सुपरस्टोर शोरूम का उद्घाटन युवा नेता राजेश कंदोई की माता श्रीमती चंद्रभागा कंदोई ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के अवसर पर युवा नेता राजेश कंदोई सहित गंगाधर कंदोई, श्रीमती ईश्वरी देवी कंदोई, मोहनलाल कंदोई,लक्ष्मी कंदोई, श्रीमती कविता कंदोई, रुद्र कंदोई सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस मौके पर युवा नेता राजेश कंदोई ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ दीप प्रज्जवलित किया। रिलायंस परिवार द्वारा सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। रिलायंस सुपर स्टोर के क्लस्टर मैनेजर राजेन्द्र कुमार व मैनेजर सुभाष सहारण ने बताया कि देश के सबसे बड़े रिटेल ग्रुप रिलायंस स्मार्ट एक एन्क्लूसिव स्टोर है, जो सभी उपभोक्ताओं को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि आय और आकांक्षाओं में बढ़ोतरी की वजह से छोटे शहरों म...
सितंबर में बिक सकता है एक सरकारी बैंक, सरकार जोरों-शोरों से कर रही तैयारी, 2 बैंक हैं शॉर्टलिस्ट

सितंबर में बिक सकता है एक सरकारी बैंक, सरकार जोरों-शोरों से कर रही तैयारी, 2 बैंक हैं शॉर्टलिस्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सरकारी बैंकों का प्राइवेटाइजेशन सितंबर तक शुरू हो सकता है। सरकार बैंकिंग विनियमन अधिनियम में संशोधन करके पीएसयू बैंकों (PSB) में विदेशी स्वामित्व पर 20% की सीमा को हटाने की तैयारी कर रही है। इसकी जानकारी दो सरकारी अधिकारी नाम ने नाम न बताने की शर्त के साथ दी है।  हालांकि, संसद के चालू बजट सत्र में संशोधन पेश करने के प्रयास हैं, लेकिन बदलावों के लिए कैबिनेट की मंजूरी में कुछ समय लग सकता है। संभावना है कि संशोधन मानसून सत्र तक हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि, सरकार का उद्देश्य सितंबर तक कम से कम एक बैंक का प्राइवेटाइजेशन सुनिश्चित करना है। अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में एक बैंक हो जाएगा प्राइवेटसूत्रों के मुताबिक, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्राइवेटाइजेशन (bank privatization 2022) पर तेजी से काम चल रहा है। इसकी रूपरेखा तय करने के लिए इंटर-मंत्रालयी पराम...
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी अपडेट, जल्दी से निपटा लें ये जरूरी काम 

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी अपडेट, जल्दी से निपटा लें ये जरूरी काम 

बिजनेस
नई दिल्ली उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व वाली सरकार ने शपथ के अगले दिन बड़ा फैसला लिया। सरकार की तरफ फ्री राशन (Free Ration) की योजना को अगले तीन महीने के लिए जारी रखने का ऐलान किया गया। उत्तर प्रदेश के करोड़ों लाभार्थियों को इसका सीधा फायदा होगा। अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं तो आपके लिए बड़ी अपडेट है। राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य हो गया है। आइए जानते हैं कि यह प्रक्रिया आप ऑनलाइन कैसे कर सकते हैं-  पहले आधार कार्ड से राशन कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 थी। लेकिन इसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख अब 30 जून 2022 है। लेकिन आखिरी तारीख का इंतजार मत करिए। बता दें, 'एक देश एक राशन कार्ड' योजना की वजह से अब इसे लिंक करना जरूरी हो गया है। इससे किसी भी राज्य में राशन लेना आसान हो...
इस खबर के बाद राॅकेट बना अडानी ग्रुप का यह शेयर, खूब हो रही खरीदारी, चार दिन में निवेशक मालामाल

इस खबर के बाद राॅकेट बना अडानी ग्रुप का यह शेयर, खूब हो रही खरीदारी, चार दिन में निवेशक मालामाल

बिजनेस
नई दिल्ली अडानी पावर के स्टाॅक (Adani power share price) में इन दिनों गजब की तेजी देखी जा रही हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को कारोबार के अंतिम दिन करीबन 9 फीसदी उछलकर बंद हुआ था। 23 मार्च से ही कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।  यह शेयर सिर्फ चार ट्रेडिंग सेशंस में 14 पर्सेंट तक उछल गया। दरअसल, शेयरों में यह उछाल उस खबर के बाद है जिसमें कहा गया है कि अडानी पावर में छह पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनियों का विलय होना है।   22 मार्च देर शाम एक खबर आई थी जिसमें अडानी पावर ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने अपनी छह पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनियों के अपने साथ विलय के लिए एक समामेलन योजना को मंजूरी दे दी है। इस खबर के बाद अडानी पावर के शेयरों (Adani power share price) में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अगले ही दिन कंपनी के 8.69% फीसदी उछलकर 134.35 रुपये पर पहुंच ...
अगर आपने PPF, NPS और सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाया है खाता तो 31 मार्च से पहले कर लें यह काम

अगर आपने PPF, NPS और सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाया है खाता तो 31 मार्च से पहले कर लें यह काम

बिजनेस
नई दिल्ली पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के खाताधारकों के लिए जरूरी खबर है। खाते को एक्टिव रखने के लिए आप 31 मार्च से पहले मिनिमम बैलेंस जमा कर दें वरना बाद में परेशानी हो सकती है, खाता बंद भी हो सकता है। दरअसल, सरकार की ओर से चलाई जाने वाली इन योजनाओं में ग्राहकों को टैक्स सेविंग्स की सुविधा भी मिलती है। इसके लिए आपको अपनी इन योजनाओं में मिनिमम निवेश बनाए रखना होता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपका खाता एक्टिव है।  देना पड़ सकता है जुर्मानायदि आपने चालू वित्त वर्ष के लिए इन खातों में कोई पैसा जमा नहीं किया है तो आप 31 मार्च, 2022 तक न्यूनतम जरूरी रकम डाल लें। वरना इन्हें दोबारा एक्टिव करवाने के लिए आपको जुर्माना देना पड़ेगा। ध्यान दें कि वित्त वर्ष 2021-22 से, कोई व्यक्ति पुरानी या मौजूदा टैक्स व्यवस्था का विकल्प चुन सकता है और ...
31 मार्च तक निपटा लें ये 8 जरूरी काम, नहीं तो देना पड़ेगा जुर्माना! 

31 मार्च तक निपटा लें ये 8 जरूरी काम, नहीं तो देना पड़ेगा जुर्माना! 

बिजनेस
नई दिल्ली मार्च 2022 समाप्त होने में अब महज कुछ ही दिन बचा है। ऐसे में कई जरूरी काम हैं जिसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है। अगर आप तय समय सीमा में इन कामों का निपटारा नहीं करते हैं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि वो कौन से काम हैं जिनका निपटारा इस महीने की आखिरी तारीख तक जरूर कर लेना है।  ITR फाइलिंग  एसेसमेंट ईयर 2021-22 की विलबंति इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है। इनकम टैक्स के नियमों के अनुसार अगर आप अंतिम तारीख तक ITR फाइल नहीं करते हैं तो आपको 3 साल से 5 साल तक की जेल की सजा भी हो सकती है। इसके अलावा अगर आपने ITR फाइल कर दिया है तो आपके पास 31 मार्च तक उसमें संशोधन करने का भी समय है। ...
बैंक ग्राहक ध्यान दें! 1 अप्रैल से बंद हो सकती है यह सुविधा

बैंक ग्राहक ध्यान दें! 1 अप्रैल से बंद हो सकती है यह सुविधा

बिजनेस
नई दिल्ली सीनियर सिटीजन्स के लिए कोविड -19 महामारी के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI bank), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of baroda), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) समेत ने स्पेशल एफडी योजना (Special FD plan) की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत सीनियर सिटीजन को एफडी पर ज्यादा फायदा मिल रहा है। हालांकि, अब कुछ बैंक इस योजना को बंद कर सकती है। दरअसल, वरिष्ठ नागरिकों के लिए दो साल से चल रही इस स्पेशल स्कीम्स को एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा समाप्त कर सकते हैं क्योंकि इन बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल एफडी योजना की समय सीमा को विस्तार की घोषणा नहीं की है। ऐसे में माना जा रहा है ये दो बैंक स्पेशल एफडी प्लान को बंद कर सकती है। बता दें कि कोरोना के शुरुआत में, बुजुर्ग बैंक डिपोजिटर्स के लिए यह विशेष FD योजना छोटी अवधि के लिए पेश की गई थी, लेकिन बाद में बैंकों ने इसकी समय स...