Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

130 के पार जाएगा इस सरकारी कंपनी का स्टाॅक

130 के पार जाएगा इस सरकारी कंपनी का स्टाॅक

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो को देखकर पैसा लगाते हैं तो आप इन दिनों मेटल पीएसयू स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड या सेल (SAIL) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, सेल के शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह (Stock to buy) दे रहे हैं। ब्रोकरेज हाउस ने सेल के शेयर की कीमत पर 100 का ताजा ब्रेकआउट दिया है और इसमें तेजी की संभावना जताई है।  क्या कहते हैं ब्रोकरेज हाउस?ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, इस PSU स्टॉक को दुनिया भर में मेटल की कीमतों में बढ़ोतरी का लाभ मिलने की उम्मीद है। जीसीएल सिक्योरिटीज के वाइस चेयरमैन रवि सिंघल कहते हैं कि मेटल की कीमतें वैश्विक स्तर पर बढ़ रही हैं, जिससे राकेश झुनझुनवाला सपोर्टेड इस कंपनी को अपनी अनबिकी इन्वेंट्री पर मार्जिन लाभ मिलने की उम्मीद है। इसलिए, राज्य के स्वामित्व वाली यह कंपनी आगामी तिमाहियों ...
दिवालिया घोषित हुई रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक, दांव पर 25 हजार होम बायर्स का भविष्य

दिवालिया घोषित हुई रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक, दांव पर 25 हजार होम बायर्स का भविष्य

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) से तगड़ा झटका लगा है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एनसीएलटी की दिल्ली बेंच ने सुपरटेक को दिवालिया घोषित कर दिया है। यह फैसला यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की याचिका पर सुनाया गया है। आपको बता दें कि सुपरटेक में करीब 25 हजार होम बायर्स का भविष्य दांव पर है। एनसीएलटी के इस फैसले से होम बायर्स भी प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, सुपरटेक ने बयान जारी कर बताया है कि इस फैसले के खिलाफ अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT ) में अपील करेगी। क्या कहा कंपनी ने: सुपरटेक ने कहा, "होम बायर्स के हित में, परियोजनाओं के निर्माण और वितरण को प्राथमिकता दी गई थी। पिछले 7 वर्षों के दौरान हमारे पास 40,000 से अधिक फ्लैट वितरित करने का एक मजबूत रिकॉर्ड है और हम अपने "मिशन कंप्लीशन 2022" के तहत अपने खरीदारों को डिलीवरी देना ...
670 रुपए के पार जाएगा SBI का शेयर, अभी खरीदा तो होगा जबरदस्त फायदा

670 रुपए के पार जाएगा SBI का शेयर, अभी खरीदा तो होगा जबरदस्त फायदा

बिजनेस
नई दिल्ली देश का सबसे बड़ा बैंक SBI (भारतीय स्टेट बैंक) लगातार अपनी बैलेंस शीट को मजबूत कर रहा है और इसके रिटर्न रेशियो में भी सुधार हो रहा है। इस वजह से बैंक के शेयर का भाव 670 रुपए के पार जाने वाला है। ये अनुमान ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने लगाया है।  क्या है अनुमान: मोतीलाल ओसवाल ने एक नोट में एसबीआई के लिए टारगेट प्राइस 675 रुपए रखते हुए बाय रेटिंग दी है। मतलब ये कि खरीदने की सलाह दी गई है। ये मौजूदा स्तर से लगभग 40 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना को दर्शाता है। आपको बता दें कि एसबीआई के शेयरों में एक साल की अवधि में लगभग 37 फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि 2022 में अब तक 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अभी क्या है भाव: वर्तमान में बीएसई इंडेक्स पर शेयर का भाव 490 रुपए के करीब है। एक दिन पहले के मुकाबले 0.40 फीसदी तक की बढ़ोतरी है। वर्तमान भाव के आधार पर 185 रुपए ...
ये हैं टॉप- 5 मल्टीबैगर स्टॉक, जिन्होंने दो साल में दिए 3450 फीसद तक का रिटर्न

ये हैं टॉप- 5 मल्टीबैगर स्टॉक, जिन्होंने दो साल में दिए 3450 फीसद तक का रिटर्न

बिजनेस
नई दिल्ली 2020 की शुरुआत में कोविड -19 महामारी के कारण शेयर बाजार में भारी बिकवाली का सिलसिला शुरू हुआ तो 23 मार्च 2020 को यह अपना निचला स्तर बनाया । इसके अगले दो वर्षों में शेयर बाजार ने मजबूत वापसी दर्ज की है। महामारी की चपेट में वैश्विक अर्थव्यवस्था के बीच भारतीय शेयर बाजार ने पिछले दो वर्षों में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। यहां हम टॉप- 5 मल्टीबैगर शेयरों की लिस्ट दे रहे हैं, जिन्होंने पिछले दो वर्षों में अपने शेयरधारकों को तगड़ा रिटर्न दिया है: 1- Tanla Platforms: 23 मार्च 2020 को इस क्लाउड कम्युनिकेशंस कंपनी का स्टॉक NSE पर 39.85 के स्तर पर बंद हुआ था। 24 मार्च 2022 को, एनएसई पर तानला शेयर की कीमत 1413.70 पर बंद हुई, पिछले दो वर्षों में लगभग 3450 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, यह मल्टीबैगर स्टॉक 2022 में बिकवाली से अछूता नहीं रहा, क्योंकि यह 1839 से गिरकर ₹1413....
सोने की बढ़ी चमक, चांदी ने भरी उड़ान, ज्वैलरी खरीदने वाले होंगे परेशान

सोने की बढ़ी चमक, चांदी ने भरी उड़ान, ज्वैलरी खरीदने वाले होंगे परेशान

बिजनेस
नई दिल्ली शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोने-चांदी के भाव में तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है। आज यानी शुक्रवार को चांदी 1000 रुपये प्रति किलो महंगी होकर  68864 रुपये प्रति किलो की दर से खुली तो 24 कैरेट सोना 174 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 51992 रुपये पर खुला। अब सोना अपने ऑल टाइम हाई से केवल 4134 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। जबकि, चांदी दो साल पहले के अपने उच्चतम रेट से 7136  रुपये प्रति किलो ही सस्ती है। ...
कोचिंग देने वाली कंपनी का आ रहा IPO, कमाई का मिलेगा मौका!

कोचिंग देने वाली कंपनी का आ रहा IPO, कमाई का मिलेगा मौका!

बिजनेस
नई दिल्ली प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के जरिए कमाई का इंतजार कर रहे हैं तो आपको एक और मौका मिलने वाला है। दरअसल, लर्निंग प्लेटफॉर्म Veranda का IPO लॉन्च होने वाला है। 29 मार्च को लॉन्च हो रहे इस आईपीओ की क्लोजिंग 31 मार्च है। मतलब ये कि रिटेल निवेशक 31 मार्च तक आईपीओ में दांव आजमा सकते हैं। ये पहली बार है जब किसी कोचिंग इंस्टीट्यूट की भारतीय शेयर बाजार में एंट्री होगी। कितना है प्राइस बैंड: Veranda लर्निंग ने प्राइस बैंड 130-137 रुपये प्रति शेयर तय किया है। वहीं, लॉट साइज 100 शेयरों का है। कहने का मतलब ये है कि प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से निवेशकों को कम से कम 13,700 रुपये लगाने होंगे। क्या है कंपनी का प्लान: कंपनी ने पिछले साल नवंबर में बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ के लिए जरूरी दस्तावेज दाखिल किया था। इसके मुताबिक इश्यू में 200 करोड़ तक के इक्विटी शेयरों ...
अडानी ग्रुप का यह शेयर रॉकेट की तरह चढ़ा, 1 लाख के बन गए 87 लाख रुपये

अडानी ग्रुप का यह शेयर रॉकेट की तरह चढ़ा, 1 लाख के बन गए 87 लाख रुपये

बिजनेस
नई दिल्ली अडानी ग्रुप के एक स्टॉक में पैसा लगाने वाले लोगों की चांदी हो गई है। यह स्टॉक अडानी ट्रांसमिशन का है। अडानी ट्रांसमिशन के शेयर साल 2021 के मल्टीबैगर स्टॉक में थे। कंपनी के शेयरों ने पिछले 7 साल में ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर पिछले 7 साल में 27.60 रुपये से बढ़कर 2420 रुपये के स्तर पर पहुंच गए हैं। अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों ने इस पीरियड में निवेशकों को करीब 86,680 फीसदी का रिटर्न दिया है।  1 लाख रुपये के बन गए 87 लाख रुपये, मिला तगड़ा रिटर्नअडानी ग्रुप के मल्टीबैगर स्टॉक अडानी ट्रांसमिशन के शेयर 31 मार्च 2015 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 27.60 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 24 मार्च 2022 को 2420 रुपये के लेवल पर पहुंच गए हैं। अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में इस पीरियड में करीब 88 गुना उछाल आया है। अगर किसी व्यक्ति ने 7 साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये ल...
शनिवार से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक!

शनिवार से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक!

बिजनेस
नई दिल्ली अगर बैंक में आपका कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें। क्योंकि शनिवार से लगातार चार दिन बैंक का काम-काज प्रभावित रहेगा। जहां शनिवार और रविवार साप्ताहिक छुट्टी की वजह से बैंक में काम-काज नहीं होगा। वहीं, सोमवार और मंगलवार को बैंक यूनियन की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से कामकाज प्रभावित रहेगा।  देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कहा गया है कि बैंक यूनियन की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से 28 मार्च और 29 मार्च को बैंक काम-काज प्रभावित रहेगा। बता दें, यह हड़ताल प्राइवेटाइजेशन के विरोध में किया जा रहा है। ...
रुचि सोया को कर्ज फ्री करेंगे रामदेव, FPO की लॉन्चिंग पर बताया कंपनी का प्लान

रुचि सोया को कर्ज फ्री करेंगे रामदेव, FPO की लॉन्चिंग पर बताया कंपनी का प्लान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली योगगुरु रामदेव के पतंजलि समूह की कंपनी रुचि सोया ने अपना फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) लॉन्च कर दिया है। लॉन्चिंग के पहले दिन दोपहर 1 बजे तक, इश्यू को 8 प्रतिशत के करीब सब्सक्राइब किया गया था। इनमें कुल आवेदन 4,89,46,260 के मुकाबले 36,90,183 शेयरों के लिए आए थे। इस एफपीओ के जरिए कंपनी 4,300 करोड़ जुटाएगी।  क्या कहा रामदेव ने: एफपीओ लॉन्च के दौरान योगगुरु रामदेव ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव है। हालांकि, इसके बावजूद, रुचि सोया ने अपना एफपीओ लॉन्च करने का फैसला किया है क्योंकि लोगों को कंपनी में विश्वास है। रामदेव के मुताबिक एफसीओ के जरिए कंपनी कर्ज मुक्त होने की योजना पर काम कर रही है। आपको बता दें कि  एंकर निवेशकों से पहले ही 1,290 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए जा चुके हैं और कंपनी को लगता है कि एफपीओ को बड़ी सफलता मिलेगी।  एफपीओ क...
शनिवार से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक! जल्दी से निपटा लें अपना जरूरी काम 

शनिवार से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक! जल्दी से निपटा लें अपना जरूरी काम 

बिजनेस
नई दिल्ली अगर बैंक में आपका कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें। क्योंकि शनिवार से लगातार चार दिन बैंक का काम-काज प्रभावित रहेगा। जहां शनिवार और रविवार साप्ताहिक छुट्टी की वजह से बैंक में काम-काज नहीं होगा। वहीं, सोमवार और मंगलवार को बैंक यूनियन की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से कामकाज प्रभावित रहेगा।  देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कहा गया है कि बैंक यूनियन की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से 28 मार्च और 29 मार्च को बैंक काम-काज प्रभावित रहेगा। बता दें, यह हड़ताल प्राइवेटाइजेशन के विरोध में किया जा रहा है। ...