Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

अडानी के नाम पर खूब खरीदा जा रहा दिवालिया कंपनी का शेयर, 15 दिन में भाव डबल

अडानी के नाम पर खूब खरीदा जा रहा दिवालिया कंपनी का शेयर, 15 दिन में भाव डबल

बिजनेस
नई दिल्ली दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड यानी एचडीआईएल का शेयर रॉकेट की तरह भाग रहा है। सिर्फ 15 कारोबारी दिन के भीतर एचडीआईएल का शेयर भाव दोगुना से भी ज्यादा हो गया है। शेयर के भाव में ये तेजी तब आई, जब गौतम अडानी के अडानी समूह ने भी कंपनी को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। कितना है शेयर का भाव: बीएसई इंडेक्स पर एचडीआईएल का शेयर भाव 8.88 रुपए पर है। इसी माह में 2 मार्च को शेयर का भाव 4.01 रुपए पर था। कहने का मतलब ये है कि शेयर का भाव डबल हो चुका है। मार्च माह के अब तक के पैटर्न को देखें तो इस कंपनी में लगातार अपर सर्किट लगा है। वहीं, कंपनी का मार्केट कैपिटल 420.9 करोड़ रुपए है। ...
31 मार्च तक निपटा लें ये काम, हाथ निकल गया मौका तो हो जाएगा भारी नुकसान! 

31 मार्च तक निपटा लें ये काम, हाथ निकल गया मौका तो हो जाएगा भारी नुकसान! 

बिजनेस
नई दिल्ली नया वित्त वर्ष शुरू होने में अब ज्यादा दिन नहीं बचा है। ऐसे तीन सबसे महत्वपूर्ण काम हम आपको याद दिलाने जा रहे हैं जिसे 31 मार्च 2022 तक निपटा लें, नहीं तो भविष्य में आपको भारी नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि वो काम कौन से हैं-  पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना और NPS जैसी योजनाओं में कर लें भुगतान  अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) जैसी योजनाओं में निवेश करते हैं तो 31 मार्च से पहले भुगतान कर लें। हर एक वित्त वर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए कम से कम 250 रुपये, पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए 500 रुपये और नेशनल पेंशन स्कीम अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए 1,000 रुपये का निवेश करना होता है। बता दें, अगर आप समय से भुगतान नहीं करते हैं तो आपको पेनाल्टी देनी पड़ेगी। ...
फेविकोल बनाने वाली कंपनी ने दिया ताबड़तोड़ रिटर्न, 1 लाख लगाने वालों को 55 लाख रुपये से ज्यादा का फायदा

फेविकोल बनाने वाली कंपनी ने दिया ताबड़तोड़ रिटर्न, 1 लाख लगाने वालों को 55 लाख रुपये से ज्यादा का फायदा

बिजनेस
नई दिल्ली फेविकोल और फेविक्विक बनाने वाली कंपनी पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) ने निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। कंपनी ने अब तक 30,000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न निवेशकों को दिया है। पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के शेयरों ने पिछले कुछ साल में इनवेस्टर्स को 55 लाख रुपये से ज्यादा का फायदा कराया है। यानी, कंपनी के शेयरों में पैसा लगाने वाले लोग मालामाल हो गए हैं। पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2,764.60 रुपये है।  1 लाख रुपये लगाने वालों को 55 लाख से ज्यादा का फायदापिडिलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर 27 मार्च 2009 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 41.98 रुपये के स्तर पर थे। 24 मार्च 2022 को बीएसई में कंपनी के शेयर 2428.65 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 27 मार्च 2009 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बने रहने द...
Zee विवाद में इनवेस्को का बदला मूड, झटके में 300 रुपए के पार गया कंपनी का शेयर

Zee विवाद में इनवेस्को का बदला मूड, झटके में 300 रुपए के पार गया कंपनी का शेयर

बिजनेस
नई दिल्ली मीडिया हाउस जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को अपने सबसे बड़े शेयरधारक इनवेस्को से राहत मिली है। दरअसल, इनवेस्को ने जी एंटरटेनमेंट के बोर्ड में बदलाव की मांग छोड़ दी है।  इनवेस्को ने एक बयान में कहा कि हमने अपनी मांग नोटिस को वापस लेने का फैसला किया है। इस नोटिस में जी के बोर्ड से एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका को हटाने की मांग की गई थी। इसके साथ ही इनवेस्को ने भी सोनी के साथ जी के प्रस्तावित विलय को समर्थन दिया है। ये खबर ऐसे समय में आई है जब हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने इनवेस्को की दायर अपील पर एकल न्यायाधीश के फैसले को रद्द कर दिया था।  क्या था मामला: दरअसल, इस मामले की शुरुआत सितंबर 2021 में हुई जब जी एंटरटेनमेंट के सबसे बड़े शेयरधारक इनवेस्को ने असाधारण आम सभा बुलाने की मांग की। इनवेस्को का आरोप था कि जी एंटरटेनमेंट सुचारू ढंग से नहीं चल रही है। इसके साथ ही कंपनी ...
महंगाई की भट्ठी में जलने लगा इंसान, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच आटा-चावल-नमक से लेकर खाद्य तेल तक के बढ़े भाव

महंगाई की भट्ठी में जलने लगा इंसान, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच आटा-चावल-नमक से लेकर खाद्य तेल तक के बढ़े भाव

बिजनेस
नई दिल्ली रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए करीब एक महीना होने को है। अब जहां पूरी दुनिया पर परमाणु युद्ध का खतरा मंडराने लगा है तो वहीं महंगाई की भठ्ठी में आम आदमी तप रहा है। इस युद्ध की वजह से कच्चे तेल के भाव आसमान छूने लगे, जिसका असर सभी प्रकार की वस्तुओं पर दिखने लगा है। पिछले एक महीने में भारतीय बाजारों में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी उछाल आया है। खासकर खाद्य तेलों और जिंसों की कीमतों पर। सूरजमुखी तेल की कीमत में 20 फीसद की उछाल उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 23 फरवरी को भारत में सूरजमुखी तेल (पैक) की औसत कीमत 151.08 रुपये प्रति किलो थी। अब 23 मार्च को सूरजमुखी तेल की कीमत 20.72 फीसद उछलकर 182.38 रुपये पर पहुंच गई। इसकी तरह 148.09 रुपये में एक किलो मिलने वाला सोया ऑयल 9.83 फीसद महंगा होकर 162.64 रुपये पर पहुंच गया।...
ग्राहकों के लिए खुशखबरी, बुकिंग के सिर्फ 2 घंटे में घर पहुंच जाएगा LPG गैस

ग्राहकों के लिए खुशखबरी, बुकिंग के सिर्फ 2 घंटे में घर पहुंच जाएगा LPG गैस

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली एलपीजी गैस ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। अब आप एलपीजी बुकिंग के 2 घंटे के भीतर अपने घर मंगा सकते हैं। मतलब ये हुआ कि आपको एलपीजी गैस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।  क्या है नई सुविधा: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल (IOCL) ने एक तत्काल सेवा (Tatkal Seva) की शुरुआत की है। इसके जरिए उपभोक्ताओं को महज 2 घंटे में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। ग्राहक बहुत ही मामूली प्रीमियम पर आईवीआरएस, इंडियनऑयल वेबसाइट या इंडियनऑयल वन ऐप के माध्यम से सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसकी शुरुआत हैदराबाद में हो चुकी है। आपको बता दें कि इंडियन ऑयल समय-समय पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस सुविधा के बारे में बताता है। अब देखना अहम है कि देशभर में एलपीजी की ये सुविधा कब तक लागू होगी।...
10 पैसे के धांसू स्टॉक ने निवेशकों के 1 लाख को बना दिया 57 करोड़ रुपये, दिया 5 लाख पर्सेंट का छप्परफाड़ रिटर्न

10 पैसे के धांसू स्टॉक ने निवेशकों के 1 लाख को बना दिया 57 करोड़ रुपये, दिया 5 लाख पर्सेंट का छप्परफाड़ रिटर्न

बिजनेस
नई दिल्ली शेयर बाजार (Stock market) से अगर आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपमें धैर्य का गुण होना चाहिए। शेयर बाजार के निवेशकों के लिए, 'खरीदें, होल्ड करें और भूल जाएं' रणनीति का पालन करने के अलावा अमीर बनने का कोई और शाॅर्ट कट नहीं है। मशहूर निवेशक वॉरेन बफेट (Warren buffett) ने एक बार कहा था कि अगर कोई निवेशक 10 साल तक स्टॉक नहीं रख सकता है तो उसे 10 मिनट के लिए भी स्टॉक रखने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। जीआरएम ओवरसीज के शेयर (G R M Overseas Ltd) इसका जीता जागता उदाहरण हैं। इस शेयर ने अपने शेयरहोल्डर्स को मैक्सिमम 571,850 पर्सेंट का छप्परफाड़ रिटर्न (Stock return) दिया है। ...
सप्ताहभर में सोने के दाम में आई भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

सप्ताहभर में सोने के दाम में आई भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

बिजनेस
नई दिल्ली मार्च महीने के तीसरे बिजनेस वीक में सोने एवं चांदी की कीमतों (Gold and Silver Rate) में गिरावट देखने को मिली। सप्ताहभर में सोने के दाम में 397 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई वहीं, चांदी भी सस्ती हुई है। चांदी 409 रुपये तक सस्ती हुई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association-IBJA) के मुताबिक, गुरुवार (17 मार्च) को सोने की कीमत (Sone ka bhav) सोमवार (14 मार्च) के 51,961 रुपये मुकाबले 51,564 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं, चांदी की कीमत (Chandi ka Bhav) सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को 68,414 रुपये प्रति किलो थी, जो 409 रुपये घटकर अंतिम कारोबारी दिन 17 मार्च को 68,005 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। ...
गदर मचा रहे ये 4 पेनी स्टॉक, 52 दिन में ही निवेशकों को 1,000% से ज्यादा का रिटर्न

गदर मचा रहे ये 4 पेनी स्टॉक, 52 दिन में ही निवेशकों को 1,000% से ज्यादा का रिटर्न

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप इस साल के मल्टीबैगर शेयरों (Multibagger stock list) की तलाश में हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। आज हम आपको साल 2022 के 4 मल्टीबैगर पेनी स्टाॅक्स (penny stocks list for 2022) के बारे में बता रहे हैं, जिसने अबतक 52 ट्रेडिंग सेशंस में 1000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न (Stock return) दिया है। एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के शेयर 44.40 रुपये (बीएसई पर 3 जनवरी 2022) से बढ़कर 529.55 रुपये पर पहुंच गया है। SEL Manufacturing के शेयर इस शेयर साल 2022 में अब तक 1,092.68% का जबरदस्त रिटर्न दे चुका है। यानी इस शेयर ने 2022 के अब तक के 52 कारोबारी सत्र में ही निवेशकों को हजार गुना से ज्यादा का फायदा कराया है। अगर एक कोई निवेश इस शेयर में इस साल 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज यह रकम 11.92 लाख रुपये होती। ...
280 रुपये के पार जाएगा जिंदल ग्रुप का यह मल्टीबैगर शेयर, सालभर में दे चुका है 130% का रिटर्न

280 रुपये के पार जाएगा जिंदल ग्रुप का यह मल्टीबैगर शेयर, सालभर में दे चुका है 130% का रिटर्न

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप किसी मजबूत स्टॉक की तलाश कर रहे हैं तो आप डी.पी.जिंदल समूह (Jindal group) के जिंदल ड्रिलिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (जेडीआईएल) शेयर ( Jindal Drilling & Industries Limited-JDIL) पर नजर रख सकते हैं। जिंदल ड्रिलिंग शेयर 2021 में मल्टीबैगर शेयरों में से एक है जो 2022 में भी शानदार रिटर्न दे रहा है। यह स्टॉक पिछले एक साल में 94 रुपये से बढ़कर 217 रुपये हो गया है। इस दौरान यह शेयर लगभग 130 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साल-दर-साल (YTD) समय में, यह लगभग 55 प्रतिशत बढ़ गया है। ब्रोकरेज हाउस की मानें तो कंपनी के शेयर में और तेजी की संभावना है।  30 प्रतिशत तक बढ़ सकता है स्टाॅक भावघरेलू ब्रोकरेज हाउस एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Secruities) इस मल्टीबैगर एनर्जी स्टॉक (Energy stock) में और तेजी देखती है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, अगले महीनें तक यह लगभग 30 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। एच...