Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

गुजरात की इस कंपनी ने लोगों को बनाया करोड़पति, 10000 का निवेश बना 4 करोड़ रुपये, क्या आप दांव लगाएंगे?

गुजरात की इस कंपनी ने लोगों को बनाया करोड़पति, 10000 का निवेश बना 4 करोड़ रुपये, क्या आप दांव लगाएंगे?

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप शेयर मार्केट से कमाई के मौके तलाश रहे हैं तो आपको धैर्य बना कर रखना पड़ेगा। शेयर बाजार (Stock Market) के दिग्गजों की मानें तो सिर्फ शेयर खरीदने बेचने से पैसे नहीं बनते बल्कि धैर्य बनाए रखने से पैसे बनते हैं। शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एक कहावत है कि खरीदों, होल्ड करो और भूल जाओ...इसका जीता जागता उदाहरण है गुजरात की ज्योति रेजिन एंड एडहेसिव्स लिमिटेड कंपनी (Jyoti Resins and Adhesives Ltd)। दरअसल, इस कंपनी के शेयरों ने अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न देकर हैरान कर दिया है। कंपनी के स्टॉक ने करीबन 18 साल में लगभग 4,54,900 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न (Stock Return) दिया है। ...
HDFC बैंक को आरबीआई ने दी बड़ी खुशखबरी, ग्राहकों पर भी होगा असर!

HDFC बैंक को आरबीआई ने दी बड़ी खुशखबरी, ग्राहकों पर भी होगा असर!

बिजनेस
नई दिल्ली प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से बड़ी राहत मिली है। आरबीआई ने बैंक के डिजिटल लॉन्च पर लगी रोक हटा दी है।  क्या है मामला: साल 2020 में आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक के डाटा सेंटर में बार-बार दिक्कतों को देखते हुए कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे। इसमें नए क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को जोड़ने पर भी रोक शामिल थी। इसके अलावा, आरबीआई ने बैंक बोर्ड को खामियों की जांच करने और जवाबदेही तय करने का भी निर्देश दिया था। हालांकि, पिछले साल अगस्त में बैंक पर लगी रोक आंशिक रूप से हटा दी गई थी। अब नए फैसले के बाद बैंक के लिए नए बिजनेस प्लान को पूरा करने का रास्ता खुल गया है।  क्या कहा बैंक ने: शेयर बाजार को दी जानकारी में एचडीएफसी बैंक ने कहा कि वह आरबीआई की सिफारिशों के अनुपालन के उच्चतम मानकों का निरंतर पालन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।...
EPFO: 6 करोड़ कर्मचारियों को बड़ा झटका, सरकार ने घटाई पीएफ पर ब्याज दर, 40 साल में सबसे कम इंटरेस्ट

EPFO: 6 करोड़ कर्मचारियों को बड़ा झटका, सरकार ने घटाई पीएफ पर ब्याज दर, 40 साल में सबसे कम इंटरेस्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली करीबन 6 करोड़ वेतनभोगी कर्मचारियों को होली से पहले जोर का झटका लगा है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने शनिवार को चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पीएफ पर ब्याज 8.5 से घटाकर 8.1 प्रतिशत कर दिया गया है। यह पिछले 40 सालों की पीएफ पर यह सबसे कम ब्याज दर है। इससे पहले 1977 में पीएफ पर ब्याज दर 8 प्रतिशत हुई थी। 1977-78 के बाद सबसे कम ब्याजजानकारों के मुताबिक, वित्त वर्ष 1977-78 में EPFO ने 8% ब्याज दर तय किया था। उसके बाद से अब जाकर करीब 40 साल बाद इतना कम ब्याज मिलेगा। अभी तक 8.25% या इससे ज्यादा ब्याद मिलता रहा है। मार्च 2020 में ईपीएफओ ने 2019-20 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर सात साल में सबसे कम 8.5 फीसदी करने का फैसला किया था, जो 2018-19 में 8.65 फीसदी और 2017-18 में 8.55 फीसदी थी। वित्त मंत्रालय से ली जाएगी मंजूरीअब सीबीटी के फैसले क...
सालभर में 175% रिटर्न देने के बाद अब रॉकेट बनेगा यह मल्टीबैगर स्टॉक, 460 पर जाएगा शेयर

सालभर में 175% रिटर्न देने के बाद अब रॉकेट बनेगा यह मल्टीबैगर स्टॉक, 460 पर जाएगा शेयर

बिजनेस
नई दिल्ली ईज़ी ट्रिप के शेयरों (Easy Trip share price)  में पिछले हफ्ते शानदार तेजी देखी गई थी। पिछले पांच कारोबारी सत्र में ईजी ट्रिप के स्टाॅक में 6.13 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इस बीच, ब्रोकरेज हाउस इस शेयर पर बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, यह मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger stock) ₹310 से ₹315 के स्तर पर ब्रेकआउट दे सकता है। बता दें कि कंपनी के शेयर शुक्रवार को एनएसई पर 286.50 रुपये पर बंद हुए हैं। ...
2 साल में 5 गुना से ज्यादा हुआ पैसा, इस शुगर स्टॉक ने बढ़ाई रिटर्न की मिठास

2 साल में 5 गुना से ज्यादा हुआ पैसा, इस शुगर स्टॉक ने बढ़ाई रिटर्न की मिठास

बिजनेस
नई दिल्ली घरेलू शेयर बाजार दबाव में हैं और उनमें उठा-पटक जारी है। कुछ शेयर इस गिरावट में भी तगड़ा रिटर्न दे रहे हैं। ऐसा ही एक स्टॉक बलरामपुर चीनी मिल्स (Balrampur Chini Mills) का है। बीएसई के सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) में इस साल अब तक 3600 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयरों ने इस साल अब तक 30 पर्सेंट से ज्यादा रिटर्न दिया है। पिछले कुछ साल में कंपनी के शेयरों का परफॉर्मेंस जबर्दस्त रहा है। पिछले 2 साल में बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयरों में लगाया गया पैसा 5 गुना से ज्यादा हो गया है।     ...
अगले सप्ताह लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

अगले सप्ताह लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

बिजनेस
नई दिल्ली अगले सप्ताह अगर आपको बैंक संबंधित कोई काम है तो लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, अगले सप्ताह होली (Holi) का त्योहार पड़ रहा है ऐसे में बैंकों में लगातार चार दिन तक कामकाज नहीं होंगे। बैंक लगातार 4 दिन 17, 18, 19 और 20 मार्च को बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में रविवार की एक छुट्टी भी शामिल है। 
Flipkart के को-फाउंडर लेकर आ रहे IPO, निवेशकों के लिए बनेगा मौका?

Flipkart के को-फाउंडर लेकर आ रहे IPO, निवेशकों के लिए बनेगा मौका?

बिजनेस
नई दिल्ली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल की अगुवाई वाली नवी टेक्नोलॉजीज भी शेयर बाजार में लिस्टेड होने की तैयारी में है। इससे पहले कंपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 3,350 करोड़ रुपये जुटाएगी। अगर सबकुछ ठीक रहा तो आईपीओ से कमाई करने वाले निवेशकों के लिए एक और मौका बन सकता है। नवी टेक्नोलॉजीज ने इसके लिए सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं। मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार प्रस्तावित आईपीओ में कोई भी बिक्री पेशकश (ओएफएस) नहीं है। फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बंसल आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी कम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अब तक नवी में लगभग 4,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि आईपीओ के जून में खुलने की संभावना है।...
7000 रुपये के ऊपर पहुंचा टाटा ग्रुप का यह स्टॉक, दिया 67000% से ज्यादा रिटर्न

7000 रुपये के ऊपर पहुंचा टाटा ग्रुप का यह स्टॉक, दिया 67000% से ज्यादा रिटर्न

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली टाटा ग्रुप के एक शेयर ने तगड़ा रिटर्न दिया है। यह शेयर टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) का है। टाटा ग्रुप के इस मल्टीबैगर IT स्टॉक ने 67,000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 7,000 रुपये के स्तर के पार पहुंच गए हैं। टाटा एलेक्सी के शेयरों ने पिछले 2 साल में 1,000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं, कंपनी के शेयर इस अवधि में 11 गुना से ज्यादा चढ़ गए हैं।  1 लाख रुपये के बन गए होते 66.5 करोड़ रुपयेटाटा एलेक्सी के शेयर 5 अप्रैल 1996 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 10.63 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 10 मार्च 2022 को बीएसई में 7,072 रुपये के स्तर पर हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में 67,300 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 5 अप्रैल 1996 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो मौजूदा समय...
दिवालिया फर्म की किस्मत बदलेगी Tata की कंपनी, बढ़ी शेयर की खरीदारी

दिवालिया फर्म की किस्मत बदलेगी Tata की कंपनी, बढ़ी शेयर की खरीदारी

बिजनेस
नई दिल्ली बीते 2 कारोबारी दिन से शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार कर रही टाटा समूह की कंपनी टाटा पावर के स्टॉक में तेजी बरकरार है। गुरुवार के कारोबार में टाटा पावर के शेयर की खरीदारी बढ़ गई। इस बढ़ोतरी की अहम वजह टाटा पावर की एक बड़ी सफलता है।   क्या है सफलता: दरअसल, टाटा पावर के सिंगापुर स्थित ज्वाइंट वेंचर रिसर्जेंट पावर वेंचर्स ने साउथ ईस्ट यूपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (एसईयूपीटीसीएल) की दबाव वाली संपत्ति का अधिग्रहण करने के लिए बोली जीती है। कंपनी ने दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत अपनी समाधान प्रक्रिया के माध्यम से यह बोली जीती है। आपको बता दें कि टाटा पावर की अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सिंगापुर की टाटा पावर इंटरनेशनल पीटीई लिमिटेड के जरिये ज्वाइंट वेंचर में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं शेष 74 प्रतिशत हिस्सेदारी निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक औ...
सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, सोना 911 तो 1997 रुपये सस्ती हुई चांदी

सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, सोना 911 तो 1997 रुपये सस्ती हुई चांदी

बिजनेस
नई दिल्ली रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच आज सोने-चांदी के रेट में बंपर गिरावट देखने को मिल रहा है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से केवल 3896 रुपये प्रति 10 ग्राम ही सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी दो साल पहले के अपने उच्चतम रेट से 7163 रुपये किलो सस्ती है। आज यानी गुरुवार को सर्राफा बाजारों में भी 24 कैरेट शुद्ध सोना 911 रुपये सस्ता होकर 52230 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला, जबकि चांदी के रेट में 1997 रुपये सस्ती होकर 68873 रुपये पर खुली।  इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा गुरुवार को जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्ध सोना  52230 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला । इस पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 53796 रुपये बैठ रही है। वहीं चांदी पर जीएसटी जोड़ने के बाद यह 70902 रुपये प्रति किलो मिलेगी। ...