Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

बाबा रामदेव की इस कंपनी के शेयर बने रॉकेट, एक गुड न्यूज के बाद जमकर खरीदे जा रहे स्टाॅक

बाबा रामदेव की इस कंपनी के शेयर बने रॉकेट, एक गुड न्यूज के बाद जमकर खरीदे जा रहे स्टाॅक

बिजनेस
नई दिल्ली बाबा रामदेव (Baba Ramdev) सपोर्टेड कंपनी रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Ruchi Soya Industries Ltd) के शेयरों में आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में ही 20 पर्सेंट से अधिक भाग गया। शेयरों में अपर सर्किट लग गया है। शेयरों में तेजी के पीछे एक बड़ी वजह है। वजह यह है कि रुचि सोया का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) आ रहा है। दरअसल, रुचि सोया के बोर्ड ने करीब 4,300 करोड़ रुपये के FPO के लिए रेड-हेरिंग प्रॉस्पेक्टस को मंजूरी दी है। कंपनी के मुताबिक इश्यू 24 मार्च को खुलेगा और 28 मार्च 2022 को बंद हो जाएगा।  खबर के बाद ही शेयर भर रहे उड़ानरुचि सोया के शेयर (Ruchi Soya stock price) आज NSE पर 20 पर्सेंट की तेजी के साथ 963.75 रुपये पर पहुंच कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, इस साल 2022 में YTD के हिसाब से यह शेयर सिर्फ 12.96 प...
सोने के दाम में आज जोरदार गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

सोने के दाम में आज जोरदार गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

बिजनेस
नई दिल्ली होली से पहले गोल्ड खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Rate on 14 march) में गिरावट दर्ज की गई है। सोना पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार के मुकाबले 52,462 रुपये से गिरकर आज 52,152 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। यानी सोने के दाम (gold price) में आज 310 रुपये की कमी देखी गई है। वहीं, आज चांदी (silver price today) 510 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। चांदी 69,203 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।  इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association-IBJA) द्वारा सोमवार को जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्ध सोना 52152 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 51943 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। य...
2 रुपये का शेयर आज 102 का हुआ, निवेशकों के 1 लाख बन गए 51 लाख रुपये, आखिर करती क्या है कंपनी?

2 रुपये का शेयर आज 102 का हुआ, निवेशकों के 1 लाख बन गए 51 लाख रुपये, आखिर करती क्या है कंपनी?

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप किसी क्वालिटी शेयरों में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आप डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ब्राइटकॉम ग्रुप (Brightcom Group) पर दांव लगा सकते हैं। दरअसल, ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों ने अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर सालभर में ही 1,318.06 पर्सेंट से भी अधिक रिटर्न दे चुके हैं। आज सोमवार को भी कंपनी के शेयरों में 4.99% की तेजी है और यह 102.10 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।  2 रुपये से बढ़कर 102 रुपये पर पहुंचा शेयरब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों (Brightcom Group Ltd stock price) ने पिछले चार साल में 2 रुपये (22 नवंबर 2018 को NSE पर बंद कीमत) से बढ़कर आज 14 मार्च 2022 को 102.10 रुपये पर पहुंच गए। इस दौरान इस स्टॉक ने अपने शेयरहोल्डर्स को 5,005 पर्सेंट का छप्परफाड़ रिटर्न (Penny stock return) दिया है। एक साल पहले की बात करें तो कंपनी के शेयर एनएसई पर 15 मार्च 2021 को मह...
5 रुपए के शेयर की अचानक बढ़ी खरीदारी, जिंदल-वेदांता का नाम जुड़ने का असर!

5 रुपए के शेयर की अचानक बढ़ी खरीदारी, जिंदल-वेदांता का नाम जुड़ने का असर!

बिजनेस
नई दिल्ली किसी भी शेयर को बूस्ट देने के लिए कंपनी से जुड़ी कोई एक पॉजिटिव खबर ही काफी है। ऐसी ही एक पॉजिटिव खबर श्रेई इंफ्रा फाइनेंस लिमिटेड से जुड़ी है। बीते एक सप्ताह के पैटर्न को देखें तो इस कंपनी के शेयर भाव में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, शुक्रवार के मुकाबले सोमवार को शेयर में अपर सर्किट लग गया। क्या है शेयर का भाव: बीएसई इंडेक्स पर शेयर का भाव अब 5.48 रुपए है, जो 5 फीसदी के अपर सर्किट को दिखाता है। वहीं, कंपनी का मार्केट कैपिटल 275 करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि बीते साल अक्टूबर महीने में कंपनी का शेयर का भाव 52 वीक के लो यानी 3.47 रुपए के स्तर पर चला गया था। क्या है पॉजिटिव खबर: दरअसल, दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही श्रेई समूह की कंपनियों- SREI इंफ्रा फाइनेंस लिमिटेड और SREI इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड के लिए रुचि पत्र (ईओआई) जमा कराने की डेडलाइन शनिवार को खत्म हो ...
700 रुपये के नीचे आया पेटीएम का शेयर, कंपनी ने अपने साथ-साथ निवेशकों के पैसे भी डूबो दिए

700 रुपये के नीचे आया पेटीएम का शेयर, कंपनी ने अपने साथ-साथ निवेशकों के पैसे भी डूबो दिए

बिजनेस
नई दिल्ली वो कहावत है न 'हम तो डूबेंगे सनम… तुम्हें भी ले डूबेंगे…' यह इस वक्त पेटीएम की कंपनी पर बिल्कुल फिट बैठ रही है। पेटीएम, अपना मार्केट वैल्यूएशन (Paytm market valuation) तो गिराया ही साथ में इस डिजिटल पेमेंट कंपनी में पैसे लगाने वाले निवेशक कंगाल हो गए। दरअसल, पेटीएम की आईपीओ वैल्यूएशन 1.4 लाख करोड़ रुपये थी जो अब 44,689 करोड़ रुपये पर आ गई है। वहीं, कंपनी के शेयर लगातार गिर रहे हैं। इससे पेटीएम के शेयरों में लंबी अवधि के लिए पैसे लगाने वाले निवेशकों को भी भयंकर नुकसान हुआ है। आज कंपनी के शेयर एनएसई पर 12.21 पर्सेंट टूट कर 680.40 रुपये पर बंद हुए हैं।  इससे पहले दिनभर के कारोबार में आज पेटीएम के शेयर (Paytm share price) 12 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। बता दें कि यह गिरावट उस खबर के बाद है जिसमें आरबीआई (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) क...
अनिल अंबानी की दिवालिया कंपनी को खरीदने के लिए अडानी, केकेआर समेत ने लगाई बोली, बढ़ेगी शेयरों की खरीदारी! 

अनिल अंबानी की दिवालिया कंपनी को खरीदने के लिए अडानी, केकेआर समेत ने लगाई बोली, बढ़ेगी शेयरों की खरीदारी! 

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली कर्ज में फंसी अनिल अंबानी (Anil Ambani) की रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital Limited) को खरीदने के लिए अडानी (Adani) से लेकर पिरामल (Piramal Finance), केकेआर (KKR) समेत कई बड़ी कंपनियां कतार में हैं। PTI को इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया है कि रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए अडानी फिनसर्व (Adani Finserve), केकेआर, पिरामल फाइनेंस और पूनावाला फाइनेंस (Poonawala Finance) समेत 14 प्रमुख कंपनियों ने रूचि दिखाईं हैं। ये कंपनियां कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए बोली लगाई हैं।  सूत्रों ने बताया कि जिन अन्य कंपनियों ने रिलायंस कैपिटल के लिए ईओआई (EOI) जमा कराया है उनमें अर्पवुड, वर्दे पार्टनर्स, मल्टीपल्स फंड, निप्पन लाइफ, जेसी फ्लॉवर्स, ब्रुकफील्ड, ऑकट्री, अपोलो ग्लोबल, ब्लैकस्टोन और हीरो फिनकॉर्प शामिल हैं। बता दें कि कंपनी पर 40,000 करोड़ र...
इस सरकारी कंपनी ने दूसरा डिविडेंड देने का किया ऐलान

इस सरकारी कंपनी ने दूसरा डिविडेंड देने का किया ऐलान

बिजनेस
नई दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल (इंडिया) ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पांच रुपये प्रति शेयर या 50 प्रतिशत का दूसरा अंतरिम लाभांश घोषित किया है। कंपनी ने बयान में कहा कि कुल लाभांश भुगतान 2,220.19 करोड़ रुपये रहेगा और इसकी रिकॉर्ड तिथि 22 मार्च है। 11 मार्च को हुई बैठक में लिया गया फैसलापेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के महारत्न उपक्रम गेल के निदेशक मंडल की 11 मार्च को हुई बैठक में यह फैसला किया गया। बता दें कि Gail का शेयर प्राइस 152.20 रुपये है। कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को 3.19 की तेजी थी।...
763% से ज्यादा का रिटर्न देने के बाद अब 4300 पर पहुंचेगा यह मल्टीबैगर स्टॉक, एक्सपर्ट ने कहा- खरीद लो

763% से ज्यादा का रिटर्न देने के बाद अब 4300 पर पहुंचेगा यह मल्टीबैगर स्टॉक, एक्सपर्ट ने कहा- खरीद लो

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप किसी मजबूत क्वालिटी शेयरों की तलाश में हैं तो आप आईटी (IT) कंसल्टिंग और सर्विसेज कंपनी माइंडट्री (Mindtree) पर नजर रख सकते हैं। कंपनी के शेयर पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म फिदा हैं और इसे 'BUY' रेटिंग दी है।  ब्रोकरेज हाउस आईआईएफएल (IIFL) इस आईटी स्टाॅक (IT stock) पर बुलिश हैं और 4300 टारगेट प्राइस रखा है। बता दें कि माइंडट्री लिमिटेड का लेटेस्ट शेयर प्राइस 4,088 रुपये है।...
खुशखबरी: सोना हुआ 1,133 रुपये सस्ता, चांदी के भी गिरे भाव

खुशखबरी: सोना हुआ 1,133 रुपये सस्ता, चांदी के भी गिरे भाव

बिजनेस
नई दिल्ली भारतीय सर्राफा बाजार में इस कारोबारी सप्ताह (7 मार्च से 11 मार्च के बीच) में सोने-चांदी के रेट (Gold silver price) में भयंकर उतार-चढ़ाव रहा। सप्ताहभर में सोने के दाम में 1,113 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई वहीं, चांदी भी सस्ती हुई है। चांदी 867 रुपये तक सस्ती हुई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association-IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार (11 मार्च) को सोने की कीमत (Sone ka bhav) सोमवार (7 मार्च) के 53,595 रुपये मुकाबले 52,462 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं, चांदी की कीमत (Chandi ka Bhav) सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी 7 मार्च को 70580 रुपये प्रति किलो थी, जो घटकर अंतिम कारोबारी दिन 11 मार्च को 69713 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। ...
SBI के एटीएम से निकालने जा रहे पैसे, तो पढ़ लें यह जरूरी नियम

SBI के एटीएम से निकालने जा रहे पैसे, तो पढ़ लें यह जरूरी नियम

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम (ATM) से पैसे निकालने जा रहे हैं तो आपके लिए यह जरूरी सूचना है। देशभर में एटीएम कार्ड से बढ़ते फ्रॉड (ATM fraud) को देखते हुए एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एटीएम से पैसे निकालते वक्त ओटीपी दर्ज करने को कहा है। दरअसल, बैंक ने 1 जनवरी 2020 से एटीएम से ट्रांजैक्शन को और ज्यादा सेफ बनाने के लिए OTP बेस्ड ट्रांजैक्शन की शुरुआत की थी। अब समय-समय पर एसबीआई ग्राहकों अलर्ट करता रहता है।  क्या है नियम?एटीएम कार्ड से होने वाली धोखाधड़ी से बचाने के लिए SBI अपने ग्राहकों को ओटीपी आधारित एटीएम से नकद निकासी की सुविधा देता है। यह सुविधा 10,000 और उससे अधिक की रकम निकालने पर है। यह सुविधा एसबीआई के ग्राहकों को उनके बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए एक ओटीपी और उनके डेबिट कार्ड पिन के साथ हर बार अपने एटीएम से ₹10,000 और उससे अधिक निकालने की अ...